Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे यूनिवर्सिटी चौक मल्टीलेवल फ्लाईओवर फेज -1 अप्रैल'25 में हो सकता है शुरू, कब पूरा बनकर तैयार होगा?

पुणे यूनिवर्सिटी चौक मल्टीलेवल फ्लाईओवर फेज -1 अप्रैल'25 में हो सकता है शुरू, कब पूरा बनकर तैयार होगा?

पुणे में सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी (SPPU) चौक पर मल्टीलेवल फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। यह एक डबल डेकर फ्लाईओवर होने वाला है, जिससे सड़क मार्ग से आने-जाने वाली गाड़ियों के साथ-साथ मेट्रो का संचालन भी किया जाएगा। इस फ्लाईओवर को लेकर एक अच्छी खबर आयी है।

मीडिया रिपोर्ट में पुणे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) के अधिकारियों हवाले से बताया गया है कि इस फ्लाईओवर के एक हिस्से को अप्रैल -2025 तक सामान्य ट्रैफिक के लिए खोल दिया जा सकता है। हालांकि पूरे फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने में कुछ महीनों का समय और लग सकता है।

pune multi level flyover

पिछले शनिवार को ही शिवाजीनगर के विधायक सिद्धार्थ शिरोल ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया जिसके बाद उन्होंने इस बात की घोषणा की। मीडिया से बात करते हुए विधायक शिरोल ने कहा कि अप्रैल के पहले सप्ताह में फ्लाईओवर के एक हिस्से को ट्रैफिक आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इस फ्लाईओवर का निर्माण 2 चरणों में किया जा रहा है। विधायक का कहना है कि अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में इस फ्लाईओवर से होकर औंध से गणेशखींद रोड तक गाड़ियां आवाजाही कर सकेंगी।

यह पुणे यूनिवर्सिटी मल्टी लेवल फ्लाईओवर का पहला चरण होगा। इस फ्लाईओवर का दूसरा चरण, गणेशखींद रोड से बनेर और पाषाण की ओर जाने वाला रैम्प होगा, जिस पर 15 जून 2025 से यातायात को शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट कर बताया कि जून 2025 तक पुणे के यूनिवर्सिटी चौक मल्टीलेवल फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही अपने पोस्ट में उन्होंने कड़े शब्दों में यह स्पष्ट कर दिया कि इस फ्लाईओवर के निर्माण में और विलंब बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं की जाएगी।

क्या होगा फायदा?

पुणे यूनिवर्सिटी चौक मल्टीलेवल फ्लाईओवर के निर्माण से औंध, बनेर, पाषाण और गणेशखींद रोड जैसे इलाके जहां सर्वाधिक ट्रैफिक जाम की समस्या होगी, वहां लोगों को इससे फायदा होगा। पूरी तरह से बन जाने के बाद इस फ्लाईओवर से होकर इन इलाकों में गाड़ियों को आवाजाही करने में काफी सुविधा होगी, खासतौर पर मानसून के समय जब जलजमाव की वजह से गाड़ियों की गति सामान्य से काफी धीमी पड़ जाती है।

इस फ्लाईओवर पर मेट्रो लाइन भी बनायी जाएगी, जो यातायात का तेज और आधुनिक विकल्प बनकर उभर रही है। अगर इस फ्लाईओवर के फेज 1 को अप्रैल 2025 तक शुरू कर दिया जाता है तो औंध से पुणे यूनिवर्सिटी के बीच आने-जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा सुविधा होगी।

flyover pune multilevel

फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों का दौरा करने पहुंचे विधायक शिरोल ने कहा कि हम पिछले 2 सालों से लगातार इस परियोजना पर काम कर रहे हैं। इस परियोजना ने कई तरह की चुनौतियों का सामना किया है। यहां से होकर गुजरने वाली अत्यधिक संख्या में गाड़ियों से लेकर भू-अधिग्रहण और सड़कों को चौड़ा बनाने में आने वाली समस्याएं भी काफी आयी।

लेकिन ट्रैफिक पुलिस और PMC ने बातचीत के माध्यम से इन सभी परेशानियों को दूर कर काम को गति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि इस फ्लाईओवर को मानसून से पहले पूरा कर लेने के लिए पूरी टीम लगातार प्रयासरत है।

More News

    Read more about: pune traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+