Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में बनेगा ₹97 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर, खत्म होगी जाम की समस्या

पुणे में बनेगा ₹97 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर, खत्म होगी जाम की समस्या

पुणेकरों को जल्द ही ट्रैफिक जाम की परेशानी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय प्रशासन ने पुणे में ₹97 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर और सबवे का निर्माण करने का फैसला लिया है। अगर यह फ्लाईओवर और सबवे बन जाता है तो इससे ट्रैफिक जाम की समस्या से पुणे के एक बड़े हिस्से को राहत मिल जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुणे में येरवड़ा से शास्त्रीनगर चौक के बीच इस फ्लाईओवर और सबवे के निर्माण का फैसला लिया गया है।

pune flyover subway

बढ़ती ही जा रही है जाम की समस्या

पुणे में येरवड़ा और शास्त्रीनगर चौक के बीच लगने वाली जाम की समस्या दिन-प्रति-दिन बढ़ती जा रही है, जो स्थानीय लोगों के लिए चिंता का सबब भी बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो इस क्षेत्र में पूरे दिन ही लगी रहने वाली जाम की समस्या बहुत ही आम है। इस वजह से ऑफिस और स्कूल-कॉलेज आने जाने वाले लोगों और छात्रों को देर हो जाती है जो झुंझलाहट का कारण भी बन जाता है। इस वजह से जाम की समस्या को दूर करने के लिए इस क्षेत्र में फ्लाईओवर और सबवे बनाने का फैसला लिया गया है।

हालांकि इस परियोजना को पूरा करने में शुरुआती समस्याएं भी आयी थी, जिसमें आर्कियोलॉजिकल विभाग से अनुमति लेना भी शामिल है। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में कई ऐतिहासिक संरचनाएं हैं, जिनकी वजह से काफी सावधानीपूर्वक प्लानिंग करने की जरूरत है। मई के महीने में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने आखिरकार इस परियोजना के लिए हरी झंडी दिखा दी, जिसके बाद अब इस परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।

तेजी से पूरा किया जाएगा काम

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना के लिए ₹97 करोड़ का अनुदान आवंटित हो चुका है। इसलिए अब पूरा ध्यान तेजी से इस परियोजना को पूरा करने पर ही केंद्रीत किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रशासन इस परियोजना को जल्द से जल्द शुरू कर देना चाहता है, ताकि विधानसभा चुनावों की घोषणा और आदर्श आचार संहिता के लागू होने से पहले ही यह काम शुरू हो जाएगी। बताया जाता है कि जल्द ही सबवे और फ्लाईओवर के लिए टेंडर आमंत्रित करने का काम भी शुरू होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 2 महीनों के अंदर फ्लाईओवर और सबवे बनाने का काम शुरू हो सकता है।

कब तक पूरी होने की है उम्मीद

यह फ्लाईओवर और सबवे एक बेहद महत्वपूर्ण जगह पर ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करेगा। बताया जाता है कि इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जाएगी ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटा जा सकें। इस फ्लाईओवर के निर्माण के बाद वाहन एलिवेटेड रूट से होकर आराम से निकल सकेंगे जिससे वे जाम को बाइपास कर सकेंगे। वहीं सबवे पैदल चलने वाले लोगों को एक सुरक्षित रास्ता मुहैया करवाएगा। इसके अलावा सबवे का इस्तेमाल इस इलाके में ही आने-जाने वाले वाहन भी कर सकेंगे।

यह परियोजना शहर के प्रशासन द्वारा बुनियादी ढांचे में सुधार और पुणे में यातायात की समस्याओं को कम करने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। जैसे-जैसे शहर का विकास जारी है, सुचारू और कुशल परिवहन नेटवर्क बनाए रखने के लिए इस तरह के विकास आवश्यकताएं भी बढ़ती जा रही हैं।

More News

Read more about: pune traffic
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+