Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भुला दी गयी विरासत-भगवान राम का किला

भुला दी गयी विरासत-भगवान राम का किला

झारखण्ड, रामगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक 12 सितंबर 2007 को हजारीबाग जिले से एक जिले के रूप में उभरकर सामने आया। जिसे भगवान राम के किले के रूप में जाना जाता है,यह जगह एक समृद्ध इतिहास को दर्श

By Goldi

झारखण्ड, रामगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक 12 सितंबर 2007 को हजारीबाग जिले से एक जिले के रूप में उभरकर सामने आया। जिसे भगवान राम के किले के रूप में जाना जाता है,यह जगह एक समृद्ध इतिहास को दर्शाता है। यहां कई ऐसे अवशेष है, हो बताते हैं कि, यहां गुप्त साम्राज्य, मुस्लिम शासन और ब्रिटिश शासकों का गणराज्य रामगढ़ था।

रामगढ़, उन प्राकृतिक संसाधनों जैसे - कोयला आदि में समृद्ध है जिनकी सहायता से बिल्डिंग का निर्माण होता है। रामगढ़ के पथराथु जिले में एक महत्‍वपूण्र थर्मल पॉवर स्‍टेशन है जिसे 16वीं सदी में स्‍थापित किया गया था। रामगढ़, नालकारी बांध को लेकर भी काफी प्रसिद्ध है जो नालकारी बारकी नदी पर बना हुआ है। इस जिले में प्रचुर मात्रा में वनस्‍पति‍यां और जीव भी है।

रामगढ़ के स्थानीय त्यौहार एक समृद्ध विरासत है, और इन उत्सवों का हिस्सा बनकर आप इस जगह को और अच्चेस इ जान और समझ सकते हैं।

रामगढ़ में घूमने की जगह

रामगढ़ में घूमने की जगह

रामगढ़ के आसपास कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं..जहां पर्यटक घूम सकते हैं..इनमे धार्मिक तीर्थस्थलों, सुंदर प्राकृतिक आकर्षण या प्रतिष्ठित ऐतिहासिक आकर्षण शामिल हैं।Pc: Panigrahiasmitku

महात्मा गांधी घाट

महात्मा गांधी घाट

रामगढ़ के दिल यानी दामोदर नदी के तट पर स्थित गांधी घाट एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने कांग्रेस सत्र के दौरान वर्ष 1940 में इस जगह का दौरा किया था। साल 1948 में गाँधी की मृत्यु के बाद उनके अवशेषों को भारत के कई प्रान्तों में भेजा गया जिनमें से रामगढ़ भी एक था।

यहां महात्मा गांधी की याद में काले ग्रैनाइट पत्थरों का उपयोग करके एक समाधी बनाई गई है। जहां भारत के कई आधुनिक व्यक्तित्व आकर भारत के महानतम स्वतंत्रता सेनानियों में से एक बापू जी को श्रद्धांजलि देते हैं।Pc:Kuarun

पटट्रू बांध

पटट्रू बांध

पटट्रू बांध रामगढ़ के बॉर्डर पर स्थित है यह बांध, प्रतिष्ठित पतरातू थर्मल पावर स्टेशन के कामकाज के लिए आवश्यक पानी प्रदान करता है। 81 वर्ग मील की भंडारण क्षमता के साथ, पानी नाडकर्णी नदी से और पास के झरने से झरने से जमा हुआ है। यह बांध एक पिकनिक स्थल भी है और सर्दियों के मौसम में बांध को देखने के लिए कई पर्यटक और आगंतुक रामगढ़ पहुंचते हैं।

पर्यटक इसमें बोटिंग का मजा ले सकते हैं..सर्दियों के समय यह जगह पर्यटकों से पट जाती है..यहां आपको सनसेट और सनराइज नहीं मिस करना चाहिए..डैम की ओर जाने वाली सड़क चारो और पेड़ से घिरी है..जो बेहद ही मनोरम लगती है। साथ ही पर्यटक पास में स्थित पंचवाहिनी मंदिर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
Pc: Kuarun

चीन कब्रिस्तान

चीन कब्रिस्तान

रामगढ़ के इतिहास में चीन काब्रिस्तान एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थान है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यहां सैनिकों को कैद कर उन पर कई अमानवीय अत्याचार किये..जिससे अधिकांश सैनिकों की भूख और सांप के कारण मृत्यु हो गई। यह स्थल करीबन 7 एकड़ में फैला हुआ है..जिनमे करीब 667 कब्र हैं। कब्रिस्तान के केंद्र में स्तंभ है जिसे चियांग काई शेक की याद में बनवाया गया है। यह कब्रिस्तान अन्य कब्रिस्तान की तरह नहीं बल्कि काफी रंगीन है, यहां फूलों के गलियारों के साथ साथ एक बौद्ध मंदिर भी है।Pc:Risadul Islam (Foisal)

बिरसा मुंडा जूलोगिकल गार्डन

बिरसा मुंडा जूलोगिकल गार्डन

रामगढ़ और रांची के बीच में स्थित यह जूलोगिकल गार्डन एडवेंचर लवर्स के लिए कादी महत्व रखता है। यह जूलॉजिकल पार्क एक खूबसूरत प्राकृतिक पर्यावरण केंद्र है,जिसमें देशी वनस्पतियों की एक बहुतायत है और यहां कई प्रकार की जानवरों की प्रजातियां भी मौजूद हैं।

इस प्राणी उद्यान में मौजूद जानवर अपने प्राकृतिक आवास में खुले में रहते हैं। इस पार्क की सैर पर्यटक बैटरी-संचालित वाहन द्वारा कर सकते हैं। रामगढ़ में कई प्राचीन मंदिर है, जो पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहां के प्रसिद्ध मन्दिरों में टूटी झारना मंदिर, गुरुद्वारा सिंघ सभा, खेरे मठ, मयतिंगरी मंदिर और राजपपा मंदिर शामिल हैं।Pc: Scorpion saxena

और क्या देखें

और क्या देखें

रामगढ़ में पर्यटकों के घूमने के लिए कई असंख्य जगहे हैं..जिनमे झरने शामिल है, जहां आप अपने परिवार के साथ जमकर मस्ती कर सकते हैं. एडवेंचर लवर्स रैपलिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां की यात्रा के दौरान नाकीरी बांध, चतुपलू, बारसो पानी, धुर-डुरिया फॉल्स, गंधुनिया, धरा फॉल्स, निमी फॉल्स और हुंडु फॉल्स जरुर घूमे। खास बात यह है कि , यह झरने आसपास ही स्थित है, तो आपको ज्यादा चलना नहीं पड़ेगा।Pc:Prabhakar Banerjee

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+