Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आखिर क्यों जीवन में एकबार हरियाणा की यात्रा करना है जरूरी?

आखिर क्यों जीवन में एकबार हरियाणा की यात्रा करना है जरूरी?

By Goldi

अच्छा ये बताइये हरियाणा का नाम सुनते ही आपके दिमाग में क्या आता है, दबंगई या ठेठ ग्रामीण भाषा आदि, अगर आप वाकई हरियाणा को जानना समझना चाहते हैं, तो आपको इस जगह की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। बीते कुछ सालों में याह राज्य तेजी से विकसित हो रहा है, हरियाणा में स्थित गुडगांव और फरीदाबाद कई मल्टीनेशनल कंपनियों का घर है।

दिल्ली और यूपी से सटा हुआ हरियाणा पर्यटन के मामले में भी काफी समर्द्ध है, और अन्य राज्यों की तरह इस राज्य में हिलस्टेशन,मंदिर, ऐतिहासिक इमारतें आदि मौजूद हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आप हरियाणा घूमने के कारण तलाश रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे कारण बताने वाले हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद जीवन में एकबार तो आप हरियाणा की सैर अवश्य करना चाहेंगे।

हरियाणा की कला-संस्कृति

हरियाणा की कला-संस्कृति

Pc: Last Emperor
अगर हरियाणा की बोल चाल को देखा जाये तो वह थोड़ी अक्खड़ जरुर होती है, लेकिन हरियाणवीं दिल से बड़े अच्छे होते हैं, जैसे की कहा जाता है, सामने से कठोर अंदर से नरम, ये कहावत हरियाणवियों पर सटीक बैठती है। बताया जाता है कि, यह वही जगह है, वेद व्यास ने महाभारत लिखी थी।

चूंकि यह एक तरह से उत्तर भारत का प्रवेश द्वार है, इस वजह से यहां प्रचीन काल में कई प्रमुख युद्ध हुए। यहां के निडर लोग अपने मूल्यों और अधिकारों के लिए लड़ते आए हैं।

हरियाणा के धार्मिक स्थान

हरियाणा के धार्मिक स्थान

Pc:Shashankduhan
हरियाणा में स्थित कुरुक्षेत्र का उल्लेख महाभारत में मिलता है, बताया जाता है कि, कुरुक्षेत्र ही वह जगह है, जहां पांडवों और कौरवों के बीच युद्ध लड़ा गया था। कुरूक्षेत्र का इतिहास बेहद समृद्ध और रंगारंग रहा है। कुरूक्षेत्र पर्यटन का एक उल्‍लेखनीय पहलू यह है कि यह स्‍थल, हिंदूओं के लिए दुनिया के सबसे सम्‍माननीय तीर्थ स्‍थलों में से एक है, यहां का ज्‍योतिसार ही वह स्‍थान है जहां भगवान श्री कृष्‍ण ने कुरूक्षेत्र के लडाई मैदान में अर्जुन को भगवद् गीता का दिव्‍य ज्ञान दिया था।

समय बीतने के साथ, यहां की पवित्रता में दिनों - दिन विकास हुआ है, और यहां के दौरे पर भगवान बुद्ध और कई सिक्‍ख गुरू आएं, जिन्‍होने यहां आकर अपनी अमिट छाप छोडी। इस शहर में कई धार्मिक स्‍थल है जैसे - मंदिर, गुरूद्वारे और कुंड - इनमें से कुछ तो भारतीय सभ्‍यता के शुरू के दिनों में स्‍थापित किए गए थे।

हरियाणा के किले

हरियाणा के किले

Pc:Amrahsnihcas

अगर आप इतिहास प्रेमी हैं, और आप अपने कम्फर्ट जोन से निकलकर सदियों पुरानी दीर्घाओं और पुराने ऐतिहासक इमारतों, किलें आदि देखना चाहते हैं, तो आपको जीवन में एकबार हरियाणा के किलों की यात्रा जरुर करनी चाहिए। पर्यटक यहां धोसी पहाड़ी किला, फिरोज शाह काम्प्लेक्स, कैथल किला, असिगढ़ किला, रायपुर रानी का किला आदि देखना चाहिए।

हरियाणा के हिल-स्टेशन

हरियाणा के हिल-स्टेशन

Pc:Manojkhurana

हरियाणा का खान-पान

हरियाणा का खान-पान

Pc:Devika

हरियाणा का खान-पान अन्य राज्यों से थोड़ा सा हटकर है, यहां के खानपान में भी सादगी देखने को मिलती है। यहां के लोग स्वादिष्ट और पौष्टिक रोटी को बेहद पसंद करते हैं। चूंकि राज्य में बड़े पैमाने पर दूध का उत्पादन होता है, इसलिए यहां के ज्यादातर व्यंजनों में दूध या उससे बने उत्पाद शामिल होते हैं। मेट्रो सिटी में भले ही जंक फूड का प्रचलन बड़ी तेजी से बढ़ रहा हो, पर हरियाणा के लोग आज भी साधारण और पौष्टिक भोजन को ही प्राथमिकता देते हैं। यहां के कुछ सामान्य खानपान में लस्सी, कछरी की सब्जी, मिक्स्ड दाल और मेथी घज्जर शामिल है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+