क्या आपने कभी सिर्फ कुछ घंटों के लिए अपने करीबियों से कट कर ज़िन्दगी गुज़ारने के बारे में सोचा है? क्या कभी आपने एक ऐसी यात्रा की कल्पना की है जहाँ आपके साथ सिर्फ और सिर्फ आसमान में टिमटिमाते तारे हों और शहर कहीं दूर दिखाई दे?
नदियां किसी भी सभ्यता के दिल कि धड़कन होती हैं और मानव जीवन में उनका खासा महत्त्व होता है तो क्यों न किसी क्रूज के माध्यम से जीवन और प्रकृति को करीब से देखा जाये।
चाहे रिलिजियस टूरिस्म हो या फिर एडवेंचर टूरिज्म भारत में एक पर्यटक को देने के लिए बहुत कुछ है। भारत में ऐसा बहुत कुछ है जो हमेशा ही एक पर्यटक को यात्रा करने के लिए प्रेरित करता है। अब तक आपने टेकनोलॉजी के अलग अलग संसाधनों के माध्यम से यात्रा की होगी और शायद ही कभी आपको किसी क्रूज पर जाने का मौका मिला हो तो चलिए आज हम आपको बताते हैं भारत की कुछ चुनिंदा क्रूज यात्राओं के बारे में।

ब्रह्मपुत्र रिवर क्रूज
ब्रह्मपुत्र नदी पर क्रूज करके असम की भूमि को निहारना अपने आप में ही ख़ास है। इस क्रूज पर जाने से आप भारत के सबसे बड़े रिवर आइलैंड मजौली को देख सकते हैं। आप जोरहाट के खूबसूरत बागानों को निहार सकते हैं। सुअलकुची में आप असमिया सिल्क खरीद सकते हैं।

गंगा रिवर क्रूज
पवित्र गंगा नदी पर क्रूज सुनने में ही आपको एक अलौकिक आनंद दे देता है। इस क्रूज के माध्यम से जहाँ एक तरफ आप उत्तर भारत को निहारते हैं तो वहीँ दूसरी तरफ आप प्रकृति के भी बेहद करीब जाते हैं। इस क्रूज के दौरान आप उत्तर भारत के कई ऐतिहासिक स्मारकों का भी आनंद ले सकते हैं।

नर्मदा डे क्रूज
अपने में तमाम खूबसूरती लिए मध्य प्रदेश को एक क्रूज के माध्यम से भला कौन नहीं देखना चाहेगा। अब यदि आपको मध्य प्रदेश को पानी पर बैठ देखन है तो आप नर्मदा डे क्रूज का चुनाव कर सकते हैं। इस ट्रिप के दौरान आपको जबलपुर के पहाड़ों को अवश्य देखना चाहिए।

गोदावरी रिवर क्रूज
महाराष्ट्र से होते हुए आंध्र प्रदेश तक गोदावरी नदी का क्रूज उनके लिए है जिनके अंदर कुछ अलग करने का जज्बा हो। इस क्रूज के दौरान आप नासिक, धर्मपुरी, राजामुंडरी और पॉण्डीचेरी जैसे खूबसूरत स्थानों को देख सकते हैं। आपको बताते चलें कि इस क्रूज की यात्रा आपको एक बेहद खूबसूरत अनुभव देगी।

सुंदरबन क्रूज
यदि आप वन्यजीवन को निहारने के शौक़ीन हैं तो फिर ये क्रूज आपके ही लिए है। इस क्रूज की यात्रा पर आपको वो नज़ारे देखने को मिलेंगे जिनकी कल्पना आपने कभी अपने सपनों में भी नहीं कि होगी। इस क्रूज के दौरान आपको रॉयल बंगाल टाइगर, कोबरा और वॉटर मॉनिटर जैसे दुर्लभ जीव देखने को मिलेंगे।

हूगली रिवर क्रूज
जैसे ही गंगा नदी का प्रवेश कोलकाता में होता है तो उसे स्थानीय लोगों द्वारा हूगली के नाम से जाना जाता है। इस क्रूज की यात्रा के माध्यम से आप पश्चिम बंगाल के ग्रामीण जीवन को महसूस कर सकते हैं। इस क्रूज के दौरान आप मायापुर से होकर गुजरेंगे जो एक टेम्पल टाउन है, साथ ही आप पश्चिम बंगाल के एक और खूबसूरत शहर कलना को भी देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











