Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के रोमांटिक हनीमून पर्यटन स्थल

भारत के रोमांटिक हनीमून पर्यटन स्थल

By Khushnuma

सुकून भरे ख़ुशी के पल पाना है तो कहाँ जाएँ? ये किसी भी जोड़े के लिए एक मुश्किल सवाल होता है। जिसमें वो सोचता रह जाता है कि हनीमून के लिए सबसे दिलचस्प जगह कौन सी है जहाँ अपने साथी के साथ यादगार लम्हें बिता सकें। यूँ तो भारत में बहुत सी खूबसूरत आकर्षण करने वाली जगह हैं जिनमे से कुछ स्थलों के बारे में हम चर्चा कर रहे हैं। जहाँ आप अपने हनीमून को बना सकते हैं हमेशा याद रहने वाला पल।

भारत के रोमांटिक हनीमून पर्यटन स्थल

Image Courtesy:McKay Savage

श्रीनगर

श्रीनगर हमेशा से ही प्रेमियों के मिलान का गवाह रहा है तभी तो कोई भी जोड़ा हो उसकी पहली पसंद श्रीनगर ही होती है जहाँ वह अपनी ज़िन्दगी का एक खूबसूरत फलसफा शुरू करना चाहते हैं। तो चलिए हनीमून को यादगार बनाने के लिए श्रीनगर की दिलकश वादियों में। जहाँ आप बेहद आकर्षक नज़ारों को देखने के साथ साथ शिकारे का आंनद भी उठा सकते हैं। ये प्रेम-लीन जोड़ों का पसंदीदा स्थान है। यह शहर अपनी नगीन और डल जैसी खूबसूरत झीलों के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां के निशात बाग, शालीमार बाग, अच्‍छाबल बाग, चश्‍मा शाही और परी महल काफी प्रसिद्ध हैं।
पढ़ें:बीवी की बाहों में बाहें डाल बारिश में भीगने का मज़ा ही कुछ और है...

भारत के रोमांटिक हनीमून पर्यटन स्थल

Image Courtesy:Ankur P

अंडमान निकोबार द्वीप समूह

सालों से मनुष्य, एकांता की तलाश में कई समुंद्री तटों की ओर खींचा चला जाता है। चाहे वो ब्राज़ील के अमेज़न हो या फिर इबिज़ के समुंद्री तट, यहाँ के शांत वातावरण में मनुष्य एकांत प्राप्त करता है, जो विश्व के कुछ ही स्थानों में प्राप्त होती है। अगर आप भी, कुछ समय एकांत में बिताना चाहते हैं, तो अंड़मान - निकोबार द्वीप एक सही स्थान है। अगर आप भी अपने हनीमून को रोमांटिक बनाना चाहते हैं तो यहाँ अवश्य आएं। अंड़मान और निकोबार केवल अपने सुन्दर समुंद्री तटों और स्कूबा डाइविंग के लिए ही नहीं प्रसिद्ध, बल्कि यहाँ के घने जंगलों में पाए जाने वाले कई प्रजाती के पक्षी और सुन्दर फूल इसे एक उत्तम हनीमून स्थान बनाते हैं।
पढ़ें: ज़िंदगी से हो गया है रोमांस गायब, अब तैयार हो जाइये दोबारा हनीमून के लिए

भारत के रोमांटिक हनीमून पर्यटन स्थल

Image Courtesy:Sajith T S

गोवा

गोवा को अगर हनीमून डेस्टिनेशन कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। गोवा है ही प्रेमी जोड़ों की पहली पसंद जहाँ वह समुद्र की लहरों के साथ अपने प्रेम को भी अठखेलियां करने का आंनद लेते हैं। तो चलिए इस हनीमून सैर कीजिये गोवा की। यहां दूर तक शांत समुंदर, नारियल और पाम के पेड़, बीच पर पड़ी रेत आपका मन मोहने के लिए काफी हैं। इन काल्पनिक दृश्यों में जो एक चीज़ सब में कॉमन होती है वो है "बीच" डेस्टिनेशन। ऐसा इसलिए क्योंकि इस भीड़ भाड़ भरी ज़िन्दगी में हम अपने लिए, अपने परिवार के संग कुछ फुर्सत के पल बिताना चाहते हैं। तो क्या आप भी अपने हनीमून को गोवा के बीच का तड़का देना चाहेंगे।
पढ़ें: हनीमून को बनाते हैं हॉट और यादगार, भारत के ये 8 डेस्टिनेशन

भारत के रोमांटिक हनीमून पर्यटन स्थल

Image Courtesy:Prashant Ram

शिमला

अगर आप भी अपने हनीमून को एक खूबसूरत रोमांचक तड़का देना चाहते हैं तो सैर करें शिमला की। शिमला अपनी खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता के लिए तो विश्वभर में मशहूर है ही साथ ही अपनी चांदनी लंबी रातों के लिए भी प्रेमी जोड़ों को आकर्षित करता है। शिमला में सर्दियों के मौसम को 'लोंग मून नाइट्स' यानी लम्बी चांदनी रातों का मौसम कहते हैं। यहाँ की हरी भरी पहाड़ियां, निर्मिल झरने, शांत झीलोें, ऊँची चोटियां सैलानियों को अपने मोहपाश में ऐसे बाँध लेती हैं कि उनसे दूर होने का मन ही नहीं होता। तो चलिए सैर करते हैं इन हसीन वादियों की।
पढ़ें:भारत के वो टॉप 5 गुमनाम हनीमून डेस्टिनेशंस जिनसे अब तक अंजान थे आप

भारत के रोमांटिक हनीमून पर्यटन स्थल

Image Courtesy:shraddha chaudhari

मनाली

मनाली बेहद खूबसूरत रोमांटिक पर्यटन स्थल है। आप अपने हनीमून में इस स्थल की सैर कर सकते हैं। यहाँ की खुशनुमा वादियां आपके हनीमून में चार चाँद लगा देंगी। यहाँ आप बर्फ से ढकी चोटियां, कल कल बहती व्यास नदी, ऊँचे ऊँचे वृक्ष, ठंडी हवाएँ, प्राकृतिक दिलकश नज़ारे आदि का जी भर के लुफ्त उठा सकते हैं। मनाली आपे पर्यटकों के बीच यहां के सुंदर दृश्‍यों, गार्डन, पहाड़ो, और सेब के बागों के लिए जाना जाता है। मनाली की सोलांग घाटी 300 मीटर की ऊंचाई वाली है जहां हर साल सर्दियों में विंटर स्किईंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। वहीं रोहतांग पास एक पहाड़ी पिकनिक स्‍पॉट है जिसे जिपावेल रोड़ के नाम से भी जाना जाता है। यहां आकर पर्यटक कई प्रकार की साहसिक गतिविधियों जैसे पैराग्‍लाडिंग, पहाड़ो पर बाइक चलाना, और स्किईंग को कर सकते है।

भारत के रोमांटिक हनीमून पर्यटन स्थल

Image Courtesy:Aman Arora

नैनीताल

नैनीताल को झीलों का शहर भी कहा जाता है। आप यहाँ आकर नैनीताल की रंगीन वादियों में अपने पार्टनर के साथ और मज़बूत रिश्ता बना सकते हैं। नैनीताल अपने खूबसूरत परिदृश्यों और शांत परिवेश के कारण पर्यटकों के स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। पर्यटक, नैनीताल से लगभग 10 किमी दूर स्थित सुंदर ‘किलबरी' पर पिकनिक मनाने जा सकते हैं। हरे भरे ओक, पाइन, और रोडोडेंड्रन से भरे जंगल, इसे प्रकृति के बीच आराम फ़रमाने का एक आदर्श पिकनिक स्पॉट बनाते हैं। ‘खुर्पाताल' झील के सम्मोहित कर देने वाले दृश्यों का आनंद लेने के लिए ‘लैंड्स एंड' सबसे सही जगह है। यह नैनीताल के आस-पास के और हरी-भरी घाटी के मनोहारी दृश्यों को भी देखने का मौका देता है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+