Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »उत्तर भारत की सबसे सेफ प्लेस... महिलायें यहां घूमे बेधड़क

उत्तर भारत की सबसे सेफ प्लेस... महिलायें यहां घूमे बेधड़क

एक जमाना था जब महिलायों को पुरुषो के बिना घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होती थी, लेकिन बदलते जमाने ने इन सभी भ्रान्तियों को खत्म कर दिया है। आज महिलाएं खुलकर अपने जीवन का आनन्द ले रही हैं।

By Goldi

साउथ इंडिया के मुकाबले उत्तर भारत को महिलायों के लिए काफी असुरक्षित माना जाता है। जिस कारण से यहां सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि विदेशी सैलानी भी अकेले घूमने से कतराने लगे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है जनाब, उत्तर भारत में कई ऐसी जगह मौजूद है जहां महिलाएं एकदम बेफिक्रे स्टाइल में अकेले घूम सकती हैं। जी हां, आज हम आपको अपने लेख से उत्तर भारत की उन जगहों के बारे में बताने जा रहें है जहां महिलाएं बिना किसी डर के बिंदास होकर अकेले घूम सकती हैं, आइये नजर डालते हैं

नैनीताल
उत्तराखंड का हिल स्टेशन नैनीताल सैलानियों के बीच खासा लोकप्रिय है। यहां महिलाएं बेफिक्री से घूम सकती हैं। नैनीताल में देखने के लिए काफी कुछ है जैसी नैनी झील, भीमताल साथ ही नैना देवी का मंदिर भी है यहां। यहां आप बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकती हैं। शॉपिंग जैसी की महिलायों को काफी पसंद होती है, तो यहां वह ढेर सारे गर्म कपड़ो की खरीददारी भी कर सकती हैं। नैनीताल में गढ़वाली खाने का मजा लिया जा सकता है, साथ ही माल रोड के मोमोज तो यहां आये हर टूरिस्ट को ट्राय करने चाहिए।

Safest Destinations for Women women in North India

उदयपुर
राजस्थान के किलो और बागीचो का शहर उदयपुर भी महिलायों के घूमने के लिए काफी सेफ है। यह शहर खूबसूरत महलों और बगीचों से पटा हुआ है। यहां आप बोटिंग के साथ राजस्थानी खाने का जायका भी ले सकते हैं। यह एक बेहद ही खूबसूरत शहर है , जिससे आपको प्यार जरुर हो जायेगा।

वाराणसी
उत्तर प्रदेश का शहर वाराणसी को लोग गंगा के घाटो और मन्दिरों लिए जानते हैं। यह शहर थोड़ा सा भीड़भाड़ वाला है,यहां आप शाम के समय गंगा आरती का लुत्फ ले सकती हैं तो वहीं दिन में विश्वनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर में जाकर मत्था भी टेक सकती हैं। वाराणसी में आये हैं तो यहां का पान और चाट जरुर ट्राय करें साथ ही गंगा की अविरल धारा का भी आनन्द लें।

Safest Destinations for Women women in North India

खुजराओ
मध्यप्रदेश का एक और शहर खुजराहो जिसे मन्दिरों का का शहर है । यहां महिलाएं और लड़कियां अकेले बेधड़क होकर घूम सकती हैं। यहां घूमने के साथ साथ खाने पीने और शॉपिंग के लिए काफी कुछ है।

Safest Destinations for Women women in North India

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश एक बेहद ही खूबसूरत राज्य और टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। महिलाएं हिमाचल में बिंदास होकर शिमला में बर्फबारी का मजा ले सकती है तो मनाली में पैराग्लाइडिंग का मजा ले सकती हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+