Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सापुतारा हिल स्टेशन : कम पैसे में होटल चाहिए तो अभी प्लान करें गर्मियों की छुट्टियां

सापुतारा हिल स्टेशन : कम पैसे में होटल चाहिए तो अभी प्लान करें गर्मियों की छुट्टियां

गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही लोग अक्सर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी शहरों पर होटल की बुकिंग करना शुरू कर देते हैं। लेकिन आज हम आपको उत्तराखंड या हिमाचल प्रदेश नहीं बल्कि गुजरात के इकलौते हिल स्टेशन सापुतारा के बारे में बता रहे हैं। समर वेकेशन में अगर कम रुपयों में होटल बुक करना है तो अभी से छुट्टियों की प्लानिंग शुरू कर दिजीए।

Saputara

प्राकृतिक नजारों से है भरा

सापुतारा में आपको प्राकृतिक सुन्दरता काफी देखने को मिलेंगी। यहां देश के कोने-कोने से सैलानी आते हैं। गुजरात के डांग जिले में स्थित सापुतारा में एडवेंचर के शौकिन लोगों को एक बार जरूर आना चाहिए। सापुतारा बस स्टैंड से लगभग 35 किमी दूर स्थित है पांडव गुफा। माना जाता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने यहां कुछ समय बिताया था।

Saputara lake view

गुफा के बीचों-बीच एक शिवलिंग स्थापित है, जिसके बारे में कहा जाता है कि पांडव इसकी पूजा किया करते थे। स्थानीय लोगों का मानना है कि गुफा के अंदर कई कमरे हैं, जिनमें से सबसे बड़ा कमरा भीम का था। जावताल से 1.5 किमी की ट्रेकिंग कर गुफा तक पहुंचा जा सकता है। ट्रेकिंग के रास्ते में आदिवासी लोगों के गांव और हरियाली देखकर आप बेहद खुश हो जाएंगे।

सापुतारा झील

Saputara lake

सापुतारा से 1.5 किमी की दूरी पर स्थित है सापुतारा झील। मानवनिर्मित यह झील बोटिंग और पिकनिक स्पॉट के लिए काफी लोकप्रिय है। झील के किनारे से सनराइज और सनसेट का नजारा बेहद शानदार होता है। झील के पास ही फॉरेस्ट नर्सरी और हनी बी सेंटर भी है, जहां आप घूमने जा सकते हैं। यहां के काउंटर से आप चाहे तो शुद्ध देसी शहद भी खरीद सकते हैं। सापुतारा झील का बोटिंग हाउस सुबह 6.30 बजे से रात को 8.30 बजे तक खुला रहता है।

नागेश्वर महादेव और सप्तश्रृंगी माता का मंदिर

nageshwar mahadev

सापुतारा बस स्टैंड से 1 किमी की दूरी पर ही नागेश्वर महादेव का मंदिर स्थित है। यह मंदिर सापुतारा लेक गार्डन के बगल में ही बना हुआ है। मंदिर के बाहर आपको भगवान शिव की तरफ एकटक निहारते हुए नंदी महाराज की मूर्ति भी मिलेगी। इस मंदिर में काफी शांति मिलेगी। सापुतारा हिल स्टेशन का एक और प्रसिद्ध मंदिर है सप्तश्रृंगी माता का मंदिर। कहा जाता है कि देवी मां पर्वत की चोटी पर स्वयं प्रकट हुई थी। मंदिर में माता की 10 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है जिनके 18 हाथ हैं।

सापुतारा आर्टिस्ट विलेज

Saputara artist village

सापुतारा बस स्टैंड से लगभग 1 किमी की दूरी पर स्थित है सापुतारा आर्टिस्ट विलेज। ट्राइबल आर्टिस्टिक सामानों के प्रसिद्ध यह जगह सापुतारा में सबसे ज्यादा लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट है। यहां आपको बाम्बु क्राफ्ट, वर्ली पेंटिंग, ज्वेलरी और मिट्टी के खुबसूरत बर्तन मिलेंगे। यहां सामानों को सिर्फ खरीदा और बेचा ही नहीं बल्कि इन सामानों को बनाने की कला भी सीखायी जाती है। इस विलेज में प्रवेश निःशुल्क है। सापुतारा आर्टिस्ट विलेज सुबह 9 बजे से शाम को 7 बजे तक खुला रहता है।

More News

    Read more about: saputara gujrat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+