Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को भेजे Wildlife समर कैम्प 2024, जंगलों से हो जाएगा प्यार

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को भेजे Wildlife समर कैम्प 2024, जंगलों से हो जाएगा प्यार

गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है। बस कुछ ही दिनों में स्कूलों में बच्चों की गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही हर घर में एक नयी परेशानी शुरू होगी, बच्चों की इस लंबी गर्मी की छुट्टियों का ठीक तरह से इस्तेमाल कैसे किया जाए? गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को ऐसी कौन सी एक्टिविटी का हिस्सा बनाया जाए जिसमें उनका दिल भी लगा रहे और उन्हें काफी कुछ नया सीखने को भी मिले?

कैसे बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में व्यस्त रखा जाए? इन सभी समस्याओं का वन स्टॉप सॉल्यूशन होता है, समर कैम्प। लेकिन हम किसी आम समर कैम्प की बात नहीं कर रहे हैं...हम बात कर रहे हैं जंगलों में होने वाले समर कैम्प की। इससे बच्चों को जंगलों में घूमने और उन्हें अनुभव करने का भी मौका मिल जाएगा और जंगली जीवों के बारे में काफी कुछ नया भी सीख सकेंगे।

wildlife summer camp 2024

आइए जानते हैं, कौन से जंगल व अभयारण्यों में समर कैम्प होते हैं, जिनका बच्चें हिस्सा बन सकते हैं -

1. रणथंभौर वाईल्डलाइफ कैम्प, राजस्थान

अगर आपका बच्चे को जंगलों से प्यार है और उसका फेवरेट कैरेक्टर बाघ है तो राजस्थान के रणथंभौर अभयारण्य में होने वाला समर कैम्प एकदम परफेक्ट है। इस समर कैम्प में राजबाघ लेक, रणथंभौर किला, पदम झील और मलिक झील आदि घुमाया जाता है।

इस कैम्प में 12 से 16 साल के आयुवर्ग के बच्चों को भेजा जा सकता है। सिर्फ बाघ ही नहीं बल्कि इस कैम्प का प्रमुख आकर्षण तेंदुआ, जंगली बिल्लियां, चीतल, स्लॉथ भालू और भी दूसरे जंगली जानवर होते हैं। यह वाईल्डलाइफ कैम्प 5 रात और 6 दिनों का होता है।

खर्च - ₹28,000
कहां से बुक करें - https://www.foliageoutdoors.com

summer camp tadoba maharashtra

2. पेंच वाईल्डलाइफ कैम्प, मध्य प्रदेश

क्या आप जानते हैं, बच्चों के बीच रुडयार्ड किपलिंग की सबसे लोकप्रिय नॉवेल 'द जंगल बुक' मध्य प्रदेश के पेंच नेशनल पार्क से ही प्रेरित थी। गर्मी के मौसम में यह अभयारण्य सिर्फ बच्चों ही नहीं बल्कि बड़ों का भी फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

यह जंगल शानदार बाघों और तेंदुओं का प्राकृतिक निवास के रूप में सबसे अधिक लोकप्रिय है। इसके अलावा यहां जंगली कुत्ते भी बड़ी तादाद में नजर आ सकते हैं। पेंच वाईल्डलाइफ कैम्प 5 रात और 6 दिनों का है, जिसमें 10 से 16 साल के आयुवर्ग के बच्चों को भेजा जा सकता है।

खर्च - ₹26,500
कहां से बुक करें - https://www.foliageoutdoors.com

kabini national park karnataka summer camp

3. कबिनी वाईल्डलाइफ कैम्प, कर्नाटक

दक्षिण भारत के जंगल अपनी हरियाली के लिए सबसे अधिक लोकप्रिय होते हैं। कबिनी समर कैम्प के दो कैम्प लिडर फिलीप और समांथा बच्चों को जंगली जानवरों के बारे में बड़े ही इत्मीनान से जानकारियां देते और उनके सारे सवालों का जवाब भी देते हैं।

यहां न सिर्फ दिन में सफारी बल्कि रात कैम्पफायर, मनोरंजन, लजीज खाना-पीना, फोटोग्राफी और भी कई तरह की एक्टिविटीज होती है। सबसे खास बात है कि इस कैम्प में बच्चों के साथ उनके परिवार के लोग भी शामिल हो सकते हैं। यह कैम्प 2 रात और 3 दिनों का होता है।

खर्च - ₹32,900
कहां बुक करें - https://www.theoutbackexperience.in

नोट - कैम्प की बुकिंग तेजी से फुल हो रही है। इसलिए सोच-विचार करते हुए अधिक समय न गंवाएं और बुकिंग जल्दी से कर लें।

summer camp pench national park madhya pradesh

4. तडोबा वाईल्डलाइफ कैम्प, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में मुंबई से बिल्कुल सटे तडोबा- अंधेरी टाइगर रिजर्व में अक्सर लोग घूमने-फिरने के लिए आते रहते हैं। इस शानदार जंगल में सफारी का आनंद ही अलग सा होगा। यहां बच्चों को न सिर्फ जंगल सफारी का अनोखा एक्सपीरियंस होगा बल्कि उन्हें काफी कुछ सीखने के लिए भी जरूर मिलेगा। यह समर कैम्प 5 रात और 6 दिनों का होगा। इस कैम्प से 12 से 16 साल की आयुवर्ग के बच्चों को भेजा जा सकता है।

खर्च - ₹28,600
कहां बुक करें - https://www.foliageoutdoors.com

5. ग्रासलैंड एंड वेटलैंड हैबीटैट एक्सप्लोरेशन, महाराष्ट्र

समर कैम्प जिसमें वेटलैंड और ग्रासलैंड दोनों का ही आनंद उठाया जा सकें, अगर ऐसे किसी कॉम्बो समर कैम्प में आप अपने बच्चों को भेजना चाहते हैं तो ग्रासलैंड एंड वेटलैंड हैबीटैट एक्सप्लोरेशन बेस्ट है। मयुरेश्वर, उज्जैनी डैम और रेहेकुरी जैसे शानदार जगहों और नजारों के साथ-साथ बच्चे वाइल्डलाइफ सैंचुअरी का भी आनंद उठा सकेंगे।

सुबह के समय बोट सफारी और रात के समय जंगल में कैम्पिंग, कितना रोमांचक अनुभव होगा...है न। 2 रात और 3 दिनों के इस कैम्प में 10 से 14 साल के आयुवर्ग वाले बच्चों को भेजा जा सकता है।

खर्च - ₹11,500
कहां बुक करें - https://www.foliageoutdoors.com

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+