Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लंदन से वापस आया शिवाजी महाराज का 'वाघ नख', कहां देख सकेंगे और कब तक रहेगा भारत में?

लंदन से वापस आया शिवाजी महाराज का 'वाघ नख', कहां देख सकेंगे और कब तक रहेगा भारत में?

लंदन के एल्बर्ट एंड विक्टोरिया म्यूजियम की शान को बढ़ाता शिवाजी महाराज का प्रसिद्ध हथियार 'वाघ नख' को भारत लाया जा चुका है। कल यानी 19 जुलाई से इसे आम दर्शकों के लिए रखा जाएगा। हालांकि वाघ नख हमेशा के लिए भारत नहीं आया है। कुछ समय बाद इसे वापस लंदन भेज दिया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार के प्रयासों के बाद ही शिवाजी महाराज के उस खंजरनुमा हथियार, जिससे उन्होंने अफजल खान का पेट फाड़ दिया था, को भारत भेजने के लिए लंदन का म्यूजियम तैयार हुआ।

कब भारत आया वाघ नख?

Times of India की एक रिपोर्ट के अनुसार शिवाजी महाराज का वाघ नख लंदन के एल्बर्ट एंड विक्टोरिया म्यूजियम से गत बुधवार को भारत आया। बुधवार को ही इसे सातारा म्यूजियम में भेज दिया गया। 19 जुलाई से सातारा म्यूजियम में एक खास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिवाजी महाराज के इस वाघ नख को प्रदर्शित किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फड़णवीस के भी उपस्थित रहने की संभावना है।

कब तक भारत में रहेगा वाघ नख?

जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज का हथियार वाघ नख भारत में हमेशा के लिए नहीं रहने वाला है। यह अगले 3 सालों तक भारत में रहेगा। 3 साल बाद इसे वापस लंदन की म्यूजियम को सौंप दिया जाएगा।

ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर आ सकता है कि भारत के छत्रपति शिवाजी महाराज का हथियार, जिससे उन्होंने भारत में ही लड़कर लड़ाई लड़ी और अफजल खान को मौत के घाट उतारा, वह हथियार लंदन कैसे पहुंचा? भारत में वापस लौटने के बाद वाघनख को कहीं और न रखकर इसे सातारा म्यूजियम में ही क्यों रखा गया? शिवाजी महाराज ने अफजल खान को क्यों मारा और उसे वाघ नख से मारने की क्यों जरूरत हुई?

इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए आपको नेटिव प्लैनेट का यह आर्टिकल पढ़ना होगा :

कहां-कहां प्रदर्शित होगा वाघ नख?

मिली जानकारी के अनुसार वाघ नख को फिलहाल 4 म्यूजियमों में प्रदर्शित करने का फैसला लिया गया है।

  • श्री छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम, सातारा (जहां यह अगले 7 महीने रहेगी)
  • सेंट्रल म्यूजियम, नागपुर
  • लक्ष्मी विलास पैलेस, कोल्हापुर
  • छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय, मुंबई

कमेटी सुनिश्चित करेगी सुरक्षा

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई, सातारा, कोल्हापुर और नागपुर जिलों में वाघ नख को प्रदर्शित करने का फैसला लिया है। बताया जाता है कि अगले 7 महीनों के लिए वाघ नख सातारा के म्यूजियम में ही रखा रहेगा, जहां आम नागरिक इसे देख सकेंगे। इसके बाद वाघ नख को कहां प्रदर्शित किया जाएगा और वाघ नख की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने दो कमेटियों का गठन किया है।

इसमें से एक मुंबई और दूसरी कमेटी बाकी जिलों को देखेगी। मुंबई की कमेटी का नेतृत्व डॉ. सब्यसाची मुखर्जी, छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय के डायरेक्टर जनरल करेंगे। वहीं दूसरी कमेटी में सभी जिलों के जिलाधिकारी, स्थानीय पुलिस कमिश्नर अथवा सुपरींटेंडेंट, पीडब्ल्यूडी अधिकारी व म्यूजियम के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

More News

    Read more about: satara maharashtra mumbai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+