भारत में शायद ही कोई ऐसा कोना होगा...जहां से भूतिया कहानी ना जुड़ी हो..फिर चाहे वह गुजरात हो या फिर गोवा या राजस्थान। इन सब जगहों पर कुछ ऐसी इमारते हैं जो बेहद डरावनी है और उससे भी डरावनी होती है उनसे जुड़ी हुई काहानियाँ।

इसी क्रम में आज हम आपको चेन्नई की ऐसी जगहके बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में सुन आपके रौंगटे खड़े हो जायेंगे..इस डरावनी जगह का नाम है डी मोंटे कॉलोनी जोकि सेंट मैरी रोड के पास स्थित है। यह कॉलोनी अन्य कॉलोनियों की तरह सामान्य कालोनी है। इस कॉलोनी के पूरे खंड का मालिक 19वीं शताब्दी में जॉन डे मोंटे था, जोकि पेशे से एक व्यापारी था।
बताया जाता है कि,डी मोंट अपनी पत्नी के साथ डी मोंटे कॉलोनी में एक घर में रहते थे वह अपनी जिन्दगी से काफी दुखी था ,उसकी पत्नी की मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी,इसी बीच एक दिन उसके बेटे की मौत हो जाती है..जिसके बाद रहस्यमयी तरीके से डी मोंटे और उनकी पत्नी की मृत्यु हो जाती है।

जिसके बाद कई लोगों ने इस भूत को चांदनी रात में सड़क पर चलते देखा है। यहां के घरों पर कुछ इस तरह से पेड़ उगे हैं जो लोगों के मन में शक पैदा करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस कॉलोनी के मालिक का भूत आधी रात में घरों और सड़क के पास घूमते देखा है। वास्तव में इस कहानी पर एक तमिल हॉरर फ़िल्म भी बनी है।
बताया जाता है कि, लोगो की सुरक्षा के तहत एक बार कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड तैनात किया गया था। अगले दिन, वह ड्यूटी की जगह पर मृत पाया गया था। यहां तक कि पालतू जानवर या आवारा जानवर जो भी इस अजीब क्षेत्र में घूमते हैं, गायब हो जाते हैं। कुछ लोग जो इस कॉलोनी के करीब रहते हैं, वे कहते हैं कि यह स्थान भूतिया है। तो वहीं कुछ लोग इन सब पर मानने से इंकार करते हैं..लेकिन शाम के वक्त कोई भी यहां से नहीं गुजरता है।

अब यह कॉलोनी पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है...कॉलोनी के अंदर कई पेड़ों को देखा जा सकता है, घने पेड़ों के कारण यह जगह और डरावनी नजर आती है।कॉलोनी को देखने से लगता है कि, यह इतनी डरावनी क्यों है क्योंकि यहां सफाई ना होने के चलते हर जगह चीजें टूटी फूटी पड़ी हुई है..इस जगह को भूतिया तो कहा गया है, लेकिन अभी तक किसी ने यहां कुछ खास देखा नहीं है।
खैर, डी मोंटे कॉलोनी की भयावहता की खबर सच है, हम वास्तव में नहीं जानते हैं! लेकिन अभी भी ऐसी जगहों के बारे में पढ़ना थोड़ा रोमांचकारी है, है ना? हम भूत और आत्माओं में विश्वास करते हैं या नहीं, हमेशा ऐसी शर्तियां होती हैं जो ऐसी कहानियों को सुनकर आपकी रीढ़ को कमजोर कर देती है । यदि आप चेन्नई में रहते हैं और बेहद बोल्ड और साहसी हैं, तो आप इस जगह पर जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications