Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »'द रेल्स': राष्ट्रीय रेल संग्रहालय का आकर्षण!

'द रेल्स': राष्ट्रीय रेल संग्रहालय का आकर्षण!

'द रेल्स': राष्ट्रीय रेल संग्रहालय का आकर्षण!

संग्रहालय, ज्ञान के ख़ज़ाने हैं पर अक्सर हर कोई इनकी ओर आकर्षित नहीं होते न ही ज़्यादातर लोग इनमें दिलचस्पी लेते हैं। इसलिए हर बार कई नई परियोजनाओं का निर्माण किया जाता है, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया जा सके। इसी को मद्देनज़र रखते हुए आईआरसीटीसी अपनी एक नई परियोजना के साथ जल्द ही आ रही है, "द रेल्स", दिल्ली के राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में स्थापित होने वाला एक भव्य रेस्तरां(रेस्टोरेंट)।

National Rail Museum

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय
Image Courtesy:
Bruno Corpet

यह दिल्ली में राष्ट्रीय रेल संग्रहालय को शाम के समय एक आदर्श गंतव्य स्थल बनाने के लिए शुरुआती पहल है। पर्यटक संग्रहालय में प्रदर्शनियों को सराहने के साथ-साथ परिसर में ही लज़ीज़ व्यंजनों का लुत्फ़ भी उठा सकेंगे। यह एक विषय आधारित(थीम बेस्ड) रेस्तरां है, जिसके आगे का भाग मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के केंद्रीय गुंबद भाग से मिलता जुलता है।

National Rail Museum

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय का इंडोर संग्रहालय
Image Courtesy: Abhisheks 91

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय सिर्फ़ एक इंडोर संग्रहालय ही नहीं, एक आउटडोर संग्रहालय भी है, जहाँ पुराने विरासत के इंजन और एक टॉय ट्रैन भी रखे हुए हैं। इस संग्रहालय को सन् 1977 में नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में 10 एकड़ की ज़मीन पर स्थापित किया गया था। यह राष्ट्रीय रेल संग्रहालय भारतीय रेल के विरासत और इतिहास के बारे में गहराई तक जानकारी प्रदान करता है।

National Rail Museum

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय
Image Courtesy: Pravin Jha

इसी राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में जल्द ही खुलने वाला 'द रेल्स' रेस्तरां इस संग्रहालय का सबसे बड़ा आकर्षण होगा। आईआरसीटीसी संग्रहालय परिसर के अंदर ही 'लाइट एंड साउंड शो' और विंटेज होटल को भी बनाने की योजना बना रही है। 'विंटेज होटल' पैलेस ऑन व्हील्स के कोचों पर बनाया जाएगा जो भारत के लक्ज़री रेलों जैसा दिखेगा।

National Rail Museum

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय
Image Courtesy:
Sandeep Suresh

आईआरसीटीसी की यह भव्य योजना ज़रूर ही राष्ट्रीय रेल संग्रहालय को दिल्ली पर्यटन के टॉप चार्ट्स में शामिल करेगा। 'द रेल्स' अपनी अन्य विशेषताओं के साथ आपके शाम और वीकेंड को बिताने के लिए दिलचस्प जगह होगी। इसके साथ ही लोग भारतीय रेलवे की विरासत और इतिहास से पूरी तरह रूबरू हो पाएंगे और अपना मनोरंजन भी कर पाएंगे।

दिल्ली में होटल बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें!

'द रेल्स' रेस्तरां इस संग्रहालय को राजधानी का सबसे हॉट स्पॉट बनाने के लिए जल्द ही खुल रहा है।

National Rail Museum

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय
Image Courtesy:
Nanasur

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय पहुँचें कैसे?
राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली के प्रसिद्द इलाकों में से एक इलाके में स्थित है। आप आराम से यहाँ किसी भी लोकल परिवहन,ऑटो, डी.टी.सी बसों आदि की मदद द्वारा पहुँच सकते हैं।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+