Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »यात्रा करने से मिलते हैं ये सबक, जिंदगी को बनाते हैं और भी मजेदार

यात्रा करने से मिलते हैं ये सबक, जिंदगी को बनाते हैं और भी मजेदार

हमारी जिंदगी की आधी उम्र लगभग पढ़ाई और भागम-भाग में ही निकल जाती है, जिससे हम काफी चीजें सीख नहीं पाते। ऐसे में कई बार ऐसा भी होता है कि हम अपनी जिंदगी में काफी कुछ हासिल भी नहीं कर पाते। हमारे मन में बस आगे बढ़ने की होड़ लगी रहती है और यहीं सब करते-करते जिंदगी बीत जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि यात्रा हमारे जीवन कितनी सीख देती है..

जी हां, यात्रा या घूमना-फिरना हमारे जिंदगी में एक अलग सा बदलाव ला सकता है। हमें काफी चीजों के मायने बता सकता है, हमें जीने का तरीका बता सकता है, हमें उन बातों से रूबरू करवा सकता है, जिसके बारे में हम सभी सिर्फ सुनते आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि यात्रा करने से हमें क्या सीख मिलती है और क्या सबक?

travel

1. यात्रा करने से आपको एक बात समझ आएगी कि सीमा रेखा सिर्फ नक्शों पर बना होता है। असल जिंदगी में ये जमीन एक जैसी ही होती है। दोनों तरफ की जमीनों में कोई अंतर नहीं होता है।

2. जब आप यात्रा के दौरान किसी ऐसे स्थान पर घूमने जाते हैं, जहां आपके भाषा वाले लोग न हो और फिर आपको वहां अच्छे लोग मिल जाए और उनसे दोस्ती हो जाए। ऐसे में आपको एक बात समझ आएगी कि भाषा महज एक संचार का माध्यम है, इससे हमारी दोस्ती और आपसी तालमेल में कोई फर्क नहीं पड़ता।

travel

3. कई बार होता है कि हमें लोगों से घुलना-मिलना अच्छा नहीं लगता। बात करने में काफी हिचकिचाहट महसूस होती है। लेकिन जब आप यात्रा पर निकलते हैं तब आपकी कमजोरी भी आपसे कोसों दूर चली जाती है। ऐसे में आप एक अच्छे वक्ता भी बन सकते हैं।

4. भारत की विविध संस्कृति और परम्परा से रूबरू होने के लिए सम्पूर्ण भारत की यात्रा सभी को जरूर करनी चाहिए। इससे सही मायनों में आप भारतीय इतिहास और यहां की विविधता से रूबरू हो सकेंगे और काफी कुछ जान सकेंगे।

5. बचपन से हम सभी इतिहास पढ़ते आ रहे हैं लेकिन काफी कम ही लोग होते हैं, जिन्हें इतिहास में महारथ हासिल होती है। ऐसे में ऐतिहासिक स्थलों की सैर करना आपको इतिहास में महारथ हासिल करा सकता है। इससे आपको वो सब कुछ जानने और देखने को मिलेगा, जो आप पढ़ कर कभी नहीं जान सकते।

travel

6. हमारे मन में हमेशा डर बना रहता है कि आखिर दूसरे संस्कृति वाले लोग कैसे होते होंगे, उनसे कभी तालमेल बन पाएगा या नहीं। ये भ्रम आपका घूमने टूट जाएगा और आप तमाम संस्कृति के लोगों से दोस्ती कर सकेंगे और उनसे अपनी भावनाएं भी शेयर कर सकेंगे।

7. पढ़ाई के दौरान काफी लोगों की कहानियां आपने पढ़ी होंगी, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आपकी भी कहानी कोई पढ़ सकें। अगर हां, इसका सबसे बेहतर ऑप्शन है यात्रा करना। जी हां, यात्रा करने से आपको जो अनुभव मिलेगा, आप उसे एक कहानी या किताब का रूप दे सकते हैं।

8. जिंदगी को किस प्रकार से बैलेंस किया जाए और किस प्रकार से आसानी से उसे चलाया जाए, ये सब कुछ आप अपनी यात्रा से सीख सकते हैं। इसीलिए कहा जाता है कि यात्रा करना काफी अच्छा होता है, यह बहुत सीखाता है।

9. यात्रा करने से, नई-नई जगह घूमने से, आने-जाने से आत्मविश्वास बढ़ता है, जो जिंदगी के हर कदम पर आपका साथ देती है। इससे एक आम इंसान भागदौड़ की जिंदगी से सुकून की सांस ले सकता है।

10. यात्रा करने से इंसान सही-गलत में फर्क करना सीख जाता है। आपके लिए क्या सही है, आप यह डिसाइड कर पाएंगे।

11. अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आप दोनों के बीच काफी बॉन्ड बन सकता है, जो शायद भागम-भाग वाली जिंदगी में नहीं बन पाती। यात्रा करने से आप दोनों में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा।

12. कठिनाईयों और चुनौतियों से लड़ने की क्षमता आप में उत्पन्न होगी, जिसकी हम सभी में कमी होती है।

यात्रा दुनिया का सबसे बड़ा शिक्षक है। जिंदगी में जब भी आपको मौका किसी न किसी जगह पर घूमने के लिए जरूर जाएं, आपको हमेशा ही कुछ न कुछ नया अनुभव जरूर मिलेगा।

More News

    Read more about: भारत india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+