Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये नेशनल पार्क, देखें पूरी लिस्ट

दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये नेशनल पार्क, देखें पूरी लिस्ट

वन्य जीव प्रेमी हैं और अपने दोस्तों की पूरी टोली के साथ किसी ऐसी जगह पर कुछ दिनों की छुट्टियां बिताना चाहते हैं जहां प्रकृति अपने वास्तविक रूप में हो। न कोई बनावटीपन और जीव-जन्तुओं को उनकी रोजमर्रा का जीवन बड़े ही शानदार तरीके से जीते हुए देख सकें। तो इस बारे में ज्यादा न सोचे।

बैकपैक उठाएं और दोस्तों को साथ लेकर निकल पड़े देश के कुछ शानदार राष्ट्रीय उद्यानों की तरफ। यह सफर जितना रोमांचकारी होगा, रास्ते के दृश्य उतने ही लुभावने होंगे।

list of national park

दोस्तों के संग घूमने के लिए बिल्कुल परफेक्ट नेशनल पार्क -

1. सुन्दरवन नेशनल पार्क, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में मौजूद सुंदरवन नेशनल पार्क एक रोमांचक और साहसिक यात्रा करवाता है। मैनग्रोव जंगलों में घूमने लिए यहां नाव का सहारा लेना पड़ता है। नदियों में पानी पीने के लिए अक्सर दुर्लभ रॉयल बंगाल टाइगर जंगल से बाहर निकल आते हैं, जो बड़ा ही शानदार दृश्य होता है।

2. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड

यह भारत का पहला नेशनल पार्क है। अगर आपको और आपके दोस्तों को रोमांच पसंद है, तो यह आपके लिए स्वर्ग है। सुबह-सुबह जंगल सफारी पर जाकर बाघों को घूमते-फिरते देखना, घने जंगलों में घूम सकते हैं और प्राचीन रामगंगा नदी के किनारे बैठना बड़ा ही सुखद अनुभव करवाता है। अब तो आप यहां से तारों को भी निहार सकते हैं।

national parks in india

3. काजीरंगा नेशनल पार्क, असम

एक सिंग वाले गैडों का घर काजीरंगा नेशनल पार्क घास के मैदानों, नमी वाली जमीन और नदियों का जादुई मिश्रण है। यहां आप सफारी पर जा सकते हैं। ब्रह्मपुत्र नदी में नाव की सवारी कर सकते हैं, नदी में डॉल्फिन को निहार सकते हैं। इस नेशनल पार्क में गैडों के अलावा और भी बहुत तरह के जानवर आप देख सकेंगे।

4. रणथंभौर नेशनल पार्क, राजस्थान

राजस्थान अपने-आप में ही शानदार किलो, शिल्पकला और कलाकृतियों की वजह से मशहूर है। लेकिन बात जब रणथंभौर किले के पास गुंजने वाली बाघों की दहाड़ की हो, तो वह अनुभव शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। यहां आप जंगल सफारी के साथ-साथ ऐतिहासिक जगहों की खोज पर भी जा सकते हैं। इतिहास के झरोखे में झांक सकते हैं या फिर संस्कृति की बावड़ी में डूबकी लगा सकते हैं। इसके साथ ही यहां बोनफायर और कैंपिंग जैसे अनुभव भी किये जा सकते हैं।

jungle and national park in india

5. गिर नेशनल पार्क, गुजरात

जब नेशनल पार्क और बाघों की बात हो रही हो तो जंगल के राजा शेर और भारत में उनके सबसे बड़े घर गिर नेशनल पार्क के बारे में कैसे बात नहीं की जाए। गुजरात का गिर नेशनल पार्क में शेरों के पूरे परिवार को साथ में मिलकर शिकार करने से लेकर बच्चों को पालने, उनके साथ खेलने और पेड़ों की छांव में आराम फरमाते हुए देखना शानदार होगा...है न। अगर आप गुजरात जा रहे हैं तो यहां के स्थानीय व्यंजन जरूर चखें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+