Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई घूमने जा रहे हैं..तो ये खास चीजें कतई देखना ना भूले

मुंबई घूमने जा रहे हैं..तो ये खास चीजें कतई देखना ना भूले

मुंबई एक बेहद ही खूबसूरत जगह है, जिसे जीवन में एकबार तो अवश्य घूमना चाहिए। लेटेस्ट फैशन ट्रेंड से लेकर मुंबई का चटपटा खाना, बॉलीवुड फिल्मों के सेट्स और भी कई और कारणों से मुंबई पर्यटकों के बीच लोकपप्र

By Goldi

मुंबई भारत का एक ऐसा शहर है जो कभी नहीं सोता है..यह जगह यात्रियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस शहर को हम सभी बॉलीवुड नगरिया और सपनो की नगरी के नाम से भी जानते हैं। मुंबई एक बेहद ही खूबसूरत जगह है, जिसे जीवन में एकबार तो अवश्य घूमना चाहिए। लेटेस्ट फैशन ट्रेंड से लेकर मुंबई का चटपटा खाना, बॉलीवुड फिल्मों के सेट्स और भी कई और कारणों से मुंबई पर्यटकों के बीच लोकपप्रिय है।

मुंबई में हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ ना कुछ है..जैसे धार्मिक लोगो सिद्धि विनायक, हाजी अली दरगाह..तो वहीं युवा यहां की नाईटलाइफ का जमकर लुत्फ उठा सकते है। इसके अलावा और भी कई चीजें हैं, जिन्हें आप मुंबई में कर सकते हैं और अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।

आइये जानते हैं कि, आप अपनी मुंबई यात्रा के दौरान क्या क्या कर सकते हैं-

नरीमन पॉइंट पर देखे सनसेट और सनराइज को

नरीमन पॉइंट पर देखे सनसेट और सनराइज को

नरीमन प्वाइंट मुंबई के समुद्री ड्राइव के दक्षिणी सिरे पर स्थित है। इस जगह से सुबह और शाम के दौरान सूर्योदय और सूर्यास्त के मनोरम नजारों को देखा जा सकता है।

बांद्रा-वर्ली सी लिंक

बांद्रा-वर्ली सी लिंक

बांद्रा-वरली सागर लिंक, या राजीव गांधी सागर लिंक, शहर के शीर्ष पर्यटक आकर्षणों में से एक है। यह आठ लेन केबल-स्ट्रीट ब्रिज एक इंजीनियरिंग चमत्कार है,जिसे मुंबई यात्रा के दौरान कतई भी मिस नहीं करना चाहिए। इस पुल पर से अरब सागर का अदभुत दृश्य दिखता है। यह भारत का पहला आठ लेन वाला समुद्री फ्रीवे है।PC: seanpinto

मुंबई का धार्मिक टूर

मुंबई का धार्मिक टूर

अगर आप मुंबई की धार्मिक जगह घूमने की इच्छा रखते हैं, तो यहां के प्रसिद्ध मंदिर,मुम्बा देवी मंदिर,महालक्ष्मी मंदिर,श्री सिद्धिविनायक मंदिर और इस्कॉन मंदिर,हाजी अली दरगाह आदि देख सकते हैं।
PC:Abhijeet Rane

गेटवे ऑफ़ इंडिया जरुर घूमे

गेटवे ऑफ़ इंडिया जरुर घूमे

जिस तरह दिल्ली की यात्रा बिना इंडिया गेट को बिना देखे पूरी नहीं होती, ठीक वैसे ही मुंबई की यात्रा गेटवे ऑफ़ इंडिया बिना देखे पूरी नहीं होती। यह मुंबई के प्रसिद्ध लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है..जोकि प्रसिद्ध ताज होटल के सामने स्थित है। इसकी ऊँचाई लगभग आठ मंजिल के बराबर है। वास्तुकला के हिंदू और मुस्लिम दोनों प्रकारों को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण सन 1911 में राजा की यात्रा के स्मरण निमित्त किया गया।PC:Aakash Gupte

मुंबई का खानपान

मुंबई का खानपान

मुंबई अपने प्रसिद्ध स्ट्रीट फ़ूड और व्यजनों के लिए प्रसिद्द है। मुंबई की यात्रा के दौरान सैलानियों को यहां के कुछ प्रसिद्ध व्यंजनों को जरुर चखना चाहिए जैसे मसाला भात,अंडा भुर्जी,भेजा फ्राई,वेजीटेबल पुलाव और मूंग दाल की खिचड़ी,पाव भाजी, भेल पूरी आदि।PC: Vivekpat30

मुंबई की नाईट लाइफ

मुंबई की नाईट लाइफ

मुंबई में कई पब और ढेर सारे नाईट क्लब्स है, जहां आप लेटेस्ट गानों की धुन पर थिरक सकते हैं।

बॉलीवुड सितारों के घर

बॉलीवुड सितारों के घर

मुंबई नगरिया बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स का घर है-जैसे अमिताभ बच्चन,शाहरुख़ खान सलमान खान आदि। मुंबई घूमते हुए आप इन सितारों के घरों को निहार सकते हैं, अगर आप भाग्यशाली हुए तो आप अपने पसंदीदा सितारों की झलक भी पा सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+