Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ध्यान रखें, भारत की यात्रा में ये सारी चीजें करने से बचें!

ध्यान रखें, भारत की यात्रा में ये सारी चीजें करने से बचें!

कई सारी चीजें हैं, जिनका आप भारत की यात्रा के दौरान ज़रूर ध्यान रखें।

भारत, ऐसा देश है जहाँ मेहमान को भगवान की तरह समझा जाता है, 'अतिथि देवो भवः' का संचालन करने वाला देश है। आप भारत के किसी भी जगह पर चले जायें, आपका पूरे मान सम्मान के साथ आदर सत्कार किया जाता है। हालाँकि भारत के बारे में जानने के लिए यहाँ कई और चीजें भी हैं ,जिन्हें जानना ज़रूरी है, जिससे कि आपको इस सांस्कृतिक भूमि की यात्रा करने में और आसानी हो।

India Travel Tips

Image Courtesy: Gagan Josan

चलिए आज हम जानते हैं कि भारत के विभिन्न हिस्सों में यात्रा करने के लिए हमें किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए और कैसे तयारी करनी चाहिए। यहाँ कुछ ऐसी चीजें हैं जो आप भारत की यात्रा में बिल्कुल भी ना करें।

1. धार्मिक बातचीत में पड़ना

हमेशा कोशिश करियेगा कि स्थानीय निवासियों के साथ किसी भी संवेदनशील बातों में ना उलझें, खासकर कि धार्मिक बातों में। हालाँकि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, पर यहाँ हर एक अलग इंसान के धार्मिक विचार अलग-अलग हैं, जो विवादों को भी जन्म दे देते हैं।

India Travel Tips

Image Courtesy: Nick Kenrick

2. मंदिरों में चप्पल वर्जित

जब भी आप भारत में कभी भी किसी भी मंदिर या किसी अन्य धार्मिक स्थल पर दर्शन को जाएँ, कृपया करके अपने पैरों के चप्पल व खड़ाऊं बाहर ही उतारेंना। भारत के अधिकतर लोग घरों के अंदर भी चप्पल पहनना पसंद नहीं करते हैं।

3. तंग कपड़े पहनना

भारत ऐसा देश है जहाँ अत्याधुनिक जगहों से लेकर बिल्कुल ही गाँव देहात जैसी जगह भी मौजूद हैं। आप जब भी किसी गाँव जैसी जगहों की यात्रा पर जाएँ, हमेशा ध्यान रखें कि वहां के माहौल के अनुसार तंग कपड़े ना पहनें। हो सकता है ऐसे कपड़े वहां के अवांछित ध्यान आकर्षित करें।

India Travel Tips

Image Courtesy: Abhijit Kar Gupta

4. खाने समय सही हाथ का इस्तेमाल करना

हालाँकि भारत में कई ऐसे लोग हैं जो बाएं हाथ का इस्तेमाल कर सारा काम करते हैं पर फिर भी बाएं हाथ से खाना खाने को आज भी यहां अच्छा नहीं माना जाता है। यहाँ लगभग बाएं हाथ से किसी भी कार्य को करना शुभ व पवित्र नहीं माना जाता है। इसलिए आप पूरी कोशिश करें कि बाएं हाथ का आप कम से कम इस्तेमाल करें।

5. प्रेम का खुले में प्रदर्शन

भारत में परम्पराओं और नैतिक मूल्यों को काफी महत्व दिया जाता है। यहाँ खुले में प्रेम का प्रदर्शन करना अपराध के रूप में माना जाता है। हालाँकि कई जगहों पर अब लोग रूढ़िवादी मानसिकता से बाहर निकल चुके हैं पर फिर भी कई ऐसी जगह हैं जहाँ सार्वजनिक रूप से आपका अपने साथी का हाथ पकड़ना भी अच्छा नहीं माना जाता है।

India Travel Tips

Image Courtesy: plaits

6. किसी की तरफ पैर दिखा कर बैठना

यहाँ पैर शरीर का सबसे निम्न अंग माना जाता है। इसलिए बैठने समय किसी की तरफ पैर करके बैठना या किसी के पैर पर चढ़ जाना, अनादर करना और अनुचित माना जाता है। किसी की तरफ ऊँगली करना भी यहाँ गलत माना जाता है।

ये कुछ सामान्य टिप्स हैं, जिससे कि आप इस खूबसूरत देश की यात्रा आराम से और पूरे मज़े के साथ कर पाएंगे। हर देश की अपनी मान्यताएं होती हैं, उसी तरह भारत की भी हैं। और इन्हीं सारी मान्यताओं के साथ भारत के अलग-अलग रंगों को देखना अपने में ही एक शानदार अनुभव है।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें!

Click here to follow us on facebook.

More News

    Read more about: india travel travel tips
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+