Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मॉनसून ट्रेकिंग पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान!

मॉनसून ट्रेकिंग पर जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान!

क्या, इस मॉनसून आपकी दिली ख्वाहिश है कि आप बारिश के पानी में खूब भिगो? या बारिश से भीगे ताज़ा वातावरण में प्रकृति की छुपी हुई खूबसूरती की खोज करो? तो चलिए आपकी इसी चाहत के साथ, इस बार अगर आप बारिश के मौसम में सराबोर होना ही चाहते हैं तो हमारे बताए जा रहे कुछ सुझावों का भी ध्यान रखें।

कुछ महत्वपूर्ण सुझाव नीचे दिए गए हैं जो आपके मॉनसून ट्रेकिंग को एक आरामदायक जलयात्रा बनाएंगे:

Sinhagad Fort

सिंहगढ़ फ़ोर्ट
Image Courtesy:
SasmitV

क्षेत्र की अच्छी तरह से रिसर्च करना

ट्रेकिंग पे जाने से पहले उस क्षेत्र की और उसके रास्ते की पूरी तरह से जाँच कर लें। यहाँ आपके लिए सबसे बहतर होगा की आपके पास या साथ कोई उचित गाइड हो जो आपकी इस रोमांचक मॉनसून यात्रा में आपकी मदद कर सके। बेस कैंप और लोकप्रिय रास्तों के बारे में पहले से पता लगा लें। इस मौसम में कम जानकारी के साथ यात्रा करने का ख़तरा ना लें।

मौसम की जानकारी

पता लगाएँ की कहीं मूसलाधार बारिश तो नहीं होगी, क्युंकि ऐसे मौसम में आपका ट्रेकिंग पर जाना सुरक्षित नहीं होगा। इसके लिए जब जलवायु स्थिर हो तभी जाएँ। हिमालय के क्षेत्रों में मॉनसून ट्रेकिंग और भी मुश्किल होती है क्यूंकी वहाँ पर इस समय भूस्खलन का ख़तरा बढ़ जाता है। बेहतर होगा की आप पूरी सावधानी और जानकारी के साथ ही मॉनसून ट्रेकिंग की योजना बनाएँ।

Lohagad Fort

लोहगढ़ फ़ोर्ट
Image Courtesy: Kaustubh.phatak

ये चीज़े अपने साथ ज़रूर रखें

ट्रेकिंग जूते ज़रूर ही खरीदें जिससे की वहाँ की ज़मीन पर पकड़ बनाना आसान हो और आप आराम से उन रास्तों पर चल सकें। एक फर्स्ट एड किट, टॉर्च, वॉटरप्रूफ जैकेट, पहले से तैयार खाना और फिल्टर पानी की बोतल ले जाना बिल्कुल भी ना भूलें। और भी बेहतर होगा अगर आप अपने साथ एक काग़ज़ का नक्शा लेकर चलें और उसमें जगह को अच्छी तरह से विस्तृत किया गया हो।

स्मार्ट पैकिंग करें

यह हर यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण और सामान्य नियम है। ख़ासकर की ट्रेकिंग अभियान पर जाने के लिए, ज़रूरी है कि हम हल्के सामान ही अपने साथ ले जाएँ। इसलिए बस ज़रूरी सामान ही अपने साथ ले जाएँ।

Pratapgarh Fort

प्रतापगढ़ फ़ोर्ट
Image Courtesy: Ms.Mulish

आरामदायक कपड़े पहनें

मुलायम सूती के कपड़े ही पहनें जो जल्दी सुख भी जाएँगे और साथ ही साथ आपके शरीर को गर्म भी रखेंगे। कपड़े के उपर ही कोई जैकेट या कोई आरामदायक कपड़ा पहनना आपको ठंड और मॉनसून ट्रेक्स दोनो में राहत दिलायेगा।

सही मार्गदर्शन

किसी अनुभवी ट्रेकर्स के समूह या विशेषज्ञ के साथ ट्रेकिंग पर जाएँ, जिन्हें मार्ग की सही और पूरी तरीके से जानकारी हो।ऐसे ही किसी सैर पर न निकलें जिनके बारे में आपको बिल्कुल भी ना पता हो की क्या करना है और क्या नहीं।

Panchgini

सिडनी पॉइंट से दिखता पंचगिनी का मॉनसून दृश्य
Image Courtesy: Akhilesh Dasgupta

सुरक्षा सबसे पहले और सबसे ज़रूरी

रिसर्च करिए और क्षेत्र जहाँ पर आप मॉनसून ट्रेकिंग पर जाना चाहते हैं, वहाँ के संबंधित अधिकारियों से उचित अनुमति लीजिए। अगर आपके द्वारा पसंद किया गया क्षेत्र वन्यजीव क्षेत्र है तो यह और ज़रूरी हो जाता है कि आप उसके प्रमुख क्षेत्रों के बारे में अच्छे से जान लें।

कोई भी यात्रा से संबंधित सुझाव और जानकारी आपको किसी भी अंजान ख़तरे से दूर रखने में बहुत मददगार साबित होते हैं। बुद्धिमानी से योजना बनाइए और तैयार हो जाइए, अपने रोमांचक सफ़र के लिए और मज़े लीजिए पहाड़ों पर बारिश का।

अपनी यात्रा के अनुभव नीचे व्यक्त करना ना भूलें।

"आपकी यात्रा मंगलमय हो!!"

More News

    Read more about: india travel unique travel ideas
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+