Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गणपति बप्पा मोरया! मुंबई में गणेश विसर्जन के 4 प्रमुख स्थान!

गणपति बप्पा मोरया! मुंबई में गणेश विसर्जन के 4 प्रमुख स्थान!

By Siji

गणेश चतुर्थी हिंदुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक त्यौहारों में से एक है। यह त्यौहार जिसे विनायक चतुर्थी भी कहते हैं, भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना कर धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश जी को सारी दुख दुविधाओं से मुक्ति दिलाने का देवता भी कहा जाता है।

कई सारी परंपराएँ और रीति रिवाज़ हैं जो गणेश चतुर्थी के इस पावन दिन से जुड़े हुए हैं। इस दिन का जश्न हिदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद के शुक्ल चतुर्थी से आरंभ हो जाता है और अगले 10 दिनों तक सारे भक्तगण इसके जश्न में डूबे रहते हैं।

लोग नये-नये गणेश जी की मिट्टी की प्रतिमा अपने घरों या पंडलों में स्थापित कर उनकी पूजा अर्चना करते हैं। 10 दिन तक श्रद्धा भाव से की जाने वाली पूजा को, भगवान गणेश की मूर्ति किसी नदी या जलाशय में विसर्जित कर समाप्त करते हैं और भगवान गणेश जी को अगले साल के लिए फिर से निमंत्रित कर नम आँखों से विदाई देते हैं। इसी क्रिया को गणेश विसर्जन कहते हैं।

Girgaon Chawpati

गिरगाँव चौपाटी
Image Courtesy: sandeepachetan.com travel photography

भारत के राज्य, महाराष्ट्र और तेलंगाना गणेश चतुर्थी को बड़े पैमाने पर मनाए जाने के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। महाराष्ट्र के कुछ जगह गणेश विसर्जन के लिए खूब प्रसिद्ध हैं।

चलिए हम ऐसे ही महाराष्ट्र के 4 प्रमुख जगहों की ओर गौर फ़रमाते हैं जो गणेश विसर्जन के लिए सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध हैं।

गिरगाँव चौपाटी

गिरगाँव चौपाटी मुंबई के मरीन डराइव के नज़दीक ही स्थित एक प्रसिद्ध बीच है। गणेश विसर्जन के लिए प्रमुख जगहों में से एक होने की वजह से, मुंबई और पुणे के कई भक्तगण अरब सागर में गणेश भगवान जी की प्रतिमा विसर्जित करने के लिए आते हैं।

Girgaon Chawpati

गिरगाँव चौपाटी
Image Courtesy: Chris

प्रातःकाल से ही बीच की ओर कई जुलूस निकल पड़ते हैं। सारे रास्तों में भक्तों की भीड़ अपने गणेश जी की प्रतिमा के साथ होती है और लोग अपनी-अपनी प्रतिमा को विसर्जित करने के इंतज़ार में श्रद्धा भाव से खड़े रहते हैं। इन जुलूसों में आप नाचते गाते लोगों को देख, पटाखे फूटते देख, संगीत के भरपूर मज़े ले सकते हैं जो इन जुलूसों का ही एक हिस्सा होते हैं।

पवई झील

पवई झील मुंबई उपनगर में स्थित गणेश विसर्जन के लिए प्रसिद्ध जगहों में से एक है। इस जगह पर गिरगाँव से थोड़ी कम भीड़ होती है पर श्रद्धा भाव में कोई कमी नहीं होती। यहाँ तक कि भक्तगण यहाँ की मिट्टी द्वारा ही भगवान की प्रतिमाएँ बनाते हैं।

Marve Beach

मार्वे बीच
Image Courtesy: Siddhartha Kandoi

मार्वे बीच

मार्वे बीच मुंबई के प्रसिद्ध उपनगर मलाड में एक प्रसिद्ध पर्यटक केंद्र है। पर्यटकों के बीच लोकप्रिय होने के साथ-साथ यह बीच गणेश चतुर्थी में भगवान गणेश जी की मूर्ति के विसर्जन के लिए भी खूब प्रसिद्ध है।

Juhu Beach

जुहू बीच
Image Courtesy: Madhav Pai

जुहू बीच

मुंबई का जुहू बीच गणेश चतुर्थी के जश्न के लिए भी खूब प्रसिद्ध है। बड़ी-बड़ी, रंग-बिरंगी भगवान गणेश जी की मूर्तियाँ इसी बीच में विसर्जित करने के लिए लाई जाती हैं, और भक्तों की भारी भीड़ अपने भगवान को अंतिम विदाई देने के लिए इन मूर्तियों के साथ-साथ, पीछे-पीछे जुलूस में शामिल हो आते हैं। यह जगह आमतौर पर काफ़ी भीड़-भाड़ वाली जगह है पर गणेश चतुर्थी वाले त्यौहार के दिन यहाँ बजने वाले संगीत, लोगों की श्रद्धा, बड़ी-बड़ी, रंग-बिरंगी मूर्तियाँ, नाचते गाते लोग, लोगों का हर्षोल्लास इस जगह पर एक नया ही रंग घोल देते हैं।

गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ!
"गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया!!"

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

More News

Read more about: india mumbai travel festivals beach
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+