Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलूरु के टॉप 5 इटॅलियन रेस्टोरेंट्स का ज़ायका!

बेंगलूरु के टॉप 5 इटॅलियन रेस्टोरेंट्स का ज़ायका!

बेंगलूरु में मस्त बारिश हो रही है और आ्रपका मन भी चाह रहा है शाम को किसी अच्छे से रेस्टोरेंट में जाकर अपने मन और अपने पेट दोनों को ही तृप्ति दिलाएँ तो क्यूँ ना कुछ इटॅलियन रेस्टोरेंट्स ट्राइ करें और वहाँ के औथेंटिक इटॅलियन पास्ता, लज़ानिया, ब्रुशेत्तास और पिज़्ज़ा जैसे कई लज़ीज़ व्यंजनों का मज़ा लें। आपको क्या लगता है की नाम जितने कठिन होंगें, व्यंजन भी उतने ही टेस्टी होंगे? नहीं! तो सबसे पहले अपने व्यंजन को जानिए और फिर ही ऑर्डर करिए।

यह सच है की हमारे खाने को पेट में जाने से पहले हमारी जीभ की अनुमति की ज़रूरत होती है और अगर आप 'नम्मा बेंगलूरु' में हैं तो चिंता करने की ज़रूरत नही हैं। यहाँ आपको कई सारे टेस्टी फुड्स के रेस्टोरेंट्स मिल जाएँगे जो आपकी स्वादिष्ट खाने की इच्छा को पूरा करेंगे। बस आपको चाहिए की आपके पास पर्याप्त पैसे हों और पेट में बेहतरीन खाने के मज़े लेने के लिए जगह हो।

तो चलिए! यह समय है बेंगलूरु के टॉप 5 इटॅलियन रेस्टोरेंट्स में जाकर इटली को महसूस करने का।

Italian Cuisine

इटॅलियन व्यंजन
Image Courtesy:
Elfqrin

लिटिल इटली:
जब भी आप इटॅलियन खाने के बारे में सोचते हैं, सबसे पहला नाम याद आता है लिटिल इटली रेस्टोरेंट का। अगर आप इटॅलियन खाने के प्रेमी हैं और वेजिटेरियन भी हैं तो यह जगह आपके लिए सबसे बेस्ट जगह होगी अपने स्वाद को बढ़ाने के लिए और आउटलेट्स भी आपको पूरे बेंगलूरु में आराम से कहीं भी मिल जाएँगे। पास्ता हो या लज़ानिया या फिर थिन क्रस्ट पिज़्ज़ा, आपको यहाँ पर सबके ज़ायके मिलेंगे। सुखद माहौल और लाजवाब खाने की वजह से यह जगह बेंगलूरु के टॉप 5 इटॅलियन रेस्टोरेंट्स में से एक है।
लोकेशन्स: जयानगर, कोरमंगला, कल्याण नगर, इंद्रानगर

Toscano

पास्ता
Image Courtesy:Cliff Hutson

टोस्कानो:
बेंगलूरु के टॉप 5 इटॅलियन रेस्टोरेंट्स में से एक जहाँ आप लज़ीज़ ब्रुशेतास, बफे और विनम्र स्टाफ के साथ साथ वाइन बार के भी मज़े ले सकते हैं। इस फूड चेन के बेंगलूरु में कई आउटलेट्स हैं। अगर आप इस रेस्टोरेंट में जा रहें हैं तो यहाँ इनके किचन में भी हाथ आज़माना ना भूलें, क्युंकी टोस्कानो आपको कुकिंग क्लास में उनके खास व्यंजन बनाना भी सिखाता है वो भी कम पैसों में।
लोकेशन्स: जयानगर, यू.बी. सिटी, ओरियन माल, फोरम वैल्यू मॉल- वर्थुर मेन रोड, वी.आर. मॉल वाइट फील्ड

Chianti

नेअपोलितन पिज़्ज़ा
Image Courtesy:Elfqrin

चियन्ती:
टॉप रेस्टोरेंट्स में से एक चियन्ती भी है जहाँ आप लज़ीज़ इटॅलियन खाने का मज़ा ले सकते हैं। अगर खाने में स्फ़गेट्टी और ग्रिल्ड चिकन आपके मनपसंद हैं तो, यही वह जगह है जहाँ आपको जाना चाहिए। वहाँ का शानदार माहौल और अलग अलग किस्म के लज़ीज़ व्यंजन आपके खाने की हर इच्छा को पूरा करेंगे और वहाँ के विनम्र कर्मचारियों की वजह से भी आप वहाँ बार बार जाना पसंद करेंगे।
लोकेशन्स: कोरमंगला, इंद्रानगर

Tiramisu Pasta Street

तिरामिसु
Image Courtesy:Markus Mitterauer

पास्ता स्ट्रीट:
बेंगलूरु के टॉप 5 रेस्टोरेंट्स में से एक इस रेस्टोरेंट में आपको एग्ज़ॉटिक बार और लज़ीज़ व्यंजनों के साथ साथ कुछ कॉम्प्लिमेंटरी ऑफर्स भी दिए जाएँगे। जैसा की आपको नाम से ही पता चल रहा है, यह रेस्टोरेंट अपने लज़ीज़ वाइट सॉस पास्ता और डिज़र्ट के लिए ही जाना जाता है। अगर आप मज़ेदार और चटकदार इटॅलियन खाने का मज़ा लेना चाहते हैं, यहाँ का रॉकेट फुएल पास्ता ज़रूर ही ट्राइ करें और इसके बाद मीठे में चॉक्लेट के डिज़र्ट को खा स्वर्ग सा सुख प्राप्त करें।लोकेशन:कन्निंघम रोड

Napoli Italian Bristo

पास्ता के साथ खाया जाने वाला पेस्तो
Image Courtesy:Flusel

नपोली इटॅलियन ब्रिस्तो:
अगर आप रोज़ रोज़ घर का खाना खाकर बोर हो गये हों या फिर आपके सर में बहुत दर्द और बहुत भूख लगी हो और आपका मन लज़ीज़ गार्लिक ब्रेड खाने को कर रहा हो तो आप नपोली इटॅलियन ब्रिस्टो ज़रूर जाएँ जो अपने ज़बरदस्त, लाजवाब, लज़ीज़ पिज़्ज़ा और गार्लिक ब्रेड्स के लिए मशहूर है और अगर आप सिर्फ़ खाने से ही संतुष्ट ना हों तो वहाँ के अलग अलग किस्म के ड्रिंक्स भी ज़रूर ट्राइ करें।
लोकेशन: एच. एस. आर लेआउट

तो देर मत करिए, अपने दोस्तों के साथ तुरंत ही जाइए और अनुभव करिए "Sala Di Felice"!
अपने अनुभव और टिपण्णियाँ नीचे व्यक्त करें!

More News

    Read more about: india travel bengaluru
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+