Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के 5 प्रमुख लेस्बियन और गे(LGBT) पर्यटक स्थल!

भारत के 5 प्रमुख लेस्बियन और गे(LGBT) पर्यटक स्थल!

स्ट्रेट यात्रियों की तरह, LGBT यात्री हर जगह की यात्रा करने में सहज नहीं होते। चारों तरफ से आने वाली बातों की फुसफुसाहट, चोर नज़रों से देखने वाली आँखें, हमेशा घूरने वाली आँखें, ये सब एक अच्छे अवकाश को मुश्किल बना देती हैं।

यहाँ हम आपको ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं जहाँ लेस्बियन और गे कपल आराम से हाथों में हाथ डाल बिना किसी रोक टोक के एक दूसरे से अलग रहे बिना आज़ादी से अपनी यात्रा का मज़ा ले सकते हैं।

Delhi

इंडिया गेट, दिल्ली
Image Courtesy:
Arian Zwegers

दिल्ली

दिल्ली, देश की राजधानी एक ऐसी जगह है जहाँ LGBT यात्री आराम से अपनी छुट्टी बिता सकते हैं। जब से दिल्ली भारत की सबसे पहली जगह बनी है, जहाँ से भारत में LGBT के समर्थन में आंदोलन शुरू हुआ था, तब से दिल्ली इन्हें बाकी यात्रियों की ही तरह गले लगाती है।

इंडिया गेट के साथ साथ दिल्ली की और भी जगहें हैं जहाँ घूमने ज़रूर ही जाएँ, वे हैं- गार्डेन ऑफ फाइव सेन्सस, दिल्ली हाट और बिरला मंदिर।

Mumbai

ब्लू फ्रॉग,नाइट क्लब
Image Courtesy: Official Website

मुंबई

भारत की बॉलीवुड राजधानी मुंबई, ऐसी जगह है जहाँ गे कम्यूनिटी के लोग बिना किसी हिचकिचाहट या घबराहट के आराम से घूम सकते हैं। यह मज़ेदार शहर आपकी निजी ज़िंदगी में कभी भी दखल नहीं देगी और साथ ही साथ यहाँ आपको बहुत सारे अवसर भी मिलेंगे अपने प्यार के साथ एक सुंदर यात्रा के लिए।

अगर आप मुंबई में हो या वहाँ की यात्रा करने वाले हैं तो वहाँ के प्रसिद्ध स्थानों और नाइट क्लबों में जाना बिल्कुल भी ना भूलें। जैसे कि हार्ड राक कैफे और ब्लू फ्रॉग, पर्यटक स्थल जैसे- मुंबई सी लिंक, विक्टोरीया टर्मिनस, गेट्वे ऑफ इंडिया आदि।

Agra

आगरा किला
Image Courtesy: Matthias Rosenkranz

आगरा

आगरा सबसे ज़्यादा यात्रा किया जाने वाला स्थान है, ख़ासकर की कपल्स द्वारा। यह गे कपल्स के लिए भी यात्रा करने का सबसे सुंदर स्थान है। इस जगह की यात्रा पर ज़रूर ही जाएँ जहाँ सारे कपल एकत्र होते हैं। आगरा के ऐसे ही कई सुंदर आकर्षण के केंद्र हैं, आगरा किला, चौसठ खंभा, जहाँगीर महल, फतेहपुर सीकरी आदि। इन सब में ताजमहल सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है।

Jaipur

बिरला मंदिर, जयपुर
Image Courtesy: Arjuncm3

जयपुर

गुलाबी शहर कहा जाने वाला यह शहर भी उन जगहों में से एक है जहाँ LGBT कम्यूनिटी के लोग आराम से अपने पर्यटन का मज़ा ले सकते हैं। यह वही शहर है जहाँ प्राइड मार्च द्वारा LGBT के समर्थन में आंदोलन किए गये थे और यह जगह लेस्बियन या गे कपल के साथ कोई भी भेदभाव नहीं करती।

जयपुर की यात्रा में आएँ और यहाँ के सिटी पैलेस, जयगढ़ किले, जंतर मंतर और एल्बर्ट हॉल जैसे पर्यटक स्थलों का मज़ा लें।

Bangalore

बैंगलुरू पैलेस
Image Courtesy: Bikashrd

बैंगलुरू

भारत का सबसे प्रगतिशील शहर होने के साथ साथ, बैंगलुरू ऐसे पर्यटक स्थलों में से एक है जहाँ LGBT यात्री आराम से यात्रा कर सकते हैं। इस शहर में सैर के लिए बहुत सारी जगह हैं और नाइट लाइफ के लिए शानदार केंद्र।

बैंगलुरू के प्रमुख आकर्षण हैं, बैंगलुरू पैलेस, बगल रॉक, लाल बाग, बैंगलुरू का किला और इनोवेटिव फिल्म सिटी।

अपने प्यार के साथ इन जगहों पर ज़रूर ही जाइए और आपको हमेशा घूरने और असहज महसूस करने वाली आँखों से दूर एक शानदार पल बिताइए। जैसा की एरिक्सन ने कहा है; प्यार एक वैश्विक भाषा है। और कोई भी प्यार के सुंदर एहसास को समझ सकता है।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+