Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »प्राकृतिक और ऐतिहासिक खजानों से भरा कर्नाटक का बेलगाम

प्राकृतिक और ऐतिहासिक खजानों से भरा कर्नाटक का बेलगाम

बेलगाम के 5 टॉप टूरिस्ट प्लेस । top 5 places to visit in belgaum, karnataka

बैंगलोर से 506 कि.मी की दूरी पर पश्चिमी घाट के उत्तरी हिस्से में बसा बेलगाम, कर्नाटक के चुनिंदा खास शहरों में गिना जाता है, जो ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से काफी ज्यादा मायने रखता है। इतिहास पर प्रकाश डालें तो पता चलता है कि बेलगाम को 12वीं शताब्दी के दौरान रट्ट राजवंश ने बसाया था, उस दौरान यहां कई संरचनाओं का निर्माण करवाया गया था, जिन्हें आज भी यहां देखा जा सकता है।

अतीत से जुड़ी कई प्राचीन धरोहर यहां मौजूद हैं, जो अब बेलगाम पर्यटन का अहम हिस्सा मानी जाती हैं, और जिन्हें देखने के लिए विश्व भर से पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। इस शहर का मूल नाम 'वेणुग्राम' है, अर्थाथ बांस का गांव। बेलगाम कई शक्तिशाली राजवंशों के हाथों से होकर गुजरा है, जिनमें यादव राजवंश, खिलजी , विजयनगर साम्राज्य, बहमनी सुल्तान, आदिल शाह राजवंश आदि शामिल हैं।

पर्यटन के लिहाज से यह एक आदर्श जगह है, जहां आप कई शानदार स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए अपने विभिन्न पर्यटन स्थलों के साथ यह शहर आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

बेलगाम का किला

बेलगाम का किला

PC- Manjunath Doddamani Gajendragad

बेलगाम भ्रमण की शुरुआत आप यहां के ऐतिहासिक बेलगाम फोर्ट से कर सकते हैं, जो यहां के मुख्य पर्यटन आकर्षणों में गिना जाता है। अतीत से जुड़े पन्नों के अनुसार इस किले का निर्माण 1204 ईस्वी में रट्ट राजवंश के राजाओं ने कराया था। इस प्राचीन किले के अंदर मां दुर्गा और गणपति के मंदिर भी बने हुए हैं। किले की वास्तुकला चालुक्य, दक्कन और डो-सरसेनिक कला का खूबसूरत चित्रण है।

मुखमंडप पर अविश्वसनीय कमल की आकृति पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। किले क्षेत्र के अंदर कई हिंदू और जैन मंदिर और मस्जिद हैं। यह किला सुबह के 8 बजे से लेकर शाम के 6:30 बजे तक खुला रहता है।

गोकक जलप्रपात

गोकक जलप्रपात

PC- VRISHABHARAJ

बेलगाम की ऐतिहासिक संरचनाओं के अलावा आप यहां प्राकृतिक स्थलों की सैर का आनंद उठा सकते हैं। गोकक फॉल्स यहां के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां की सैर करना आगंतुकों को काफी ज्यादा पसंद है। यह एक विशाल जलप्रपात है, जहां पानी चट्टानी सफर पूरा करते हुए 171 फीट की ऊंचाई से गिरता है।

इस झरने की आवाजा काफी दूर से सुनी जा सकती है। यहां के लटकता हुआ ब्रिज भी मौजूद है, जहां से आप इस झरने के अद्भुत दृश्यों को देख सकते हैं। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

येल्लूर का किला

येल्लूर का किला

बेलगाम के पर्यटन आकर्षणों में आप यहां के राजहंशगढ़ येल्लूर किले की सैर का प्लान भी बना सकते हैं। पुरातात्विक सर्वेक्षण से पता चला है कि इस किले पर कई शक्तिशाली साम्राज्य राज कर चुके हैं, जिनमें मराठा, पेशवा, हौसला और बहमनी शामिल थे। यह किला यहां की पहाड़ी पर बना है, इसलिए यहां ट्रेकिंग का रोमांच भरा अनुभव भी लिया जा सकता है।

किले से आप आसपास के प्राकृतिक दृश्यों का जी भरकर आनंद ले सकते हैं। इस पहाड़ी पर मीठे पानी के एक कुआं और एक प्राचीन शिव मदिर भी मौजूद है। इतिहास के प्रेमी और एडवेंचर के शौकीन यहां आ सकते हैं।

कमला बस्ती

कमला बस्ती

PC- Manjunath Doddamani Gajendragad

बेलगाम के पर्यटन आकर्षणों की श्रृंखला में आप यहां स्थित कमला बस्ती नामक ऐतिहासिक संरचना को देख सकते हैं। यह एक प्राचीन धार्मिक स्थल है, जिसका निर्माण चालुक्य शैली में किया गया है। यहां काले पत्थर की बनी नेमिनाथ भगवान की एक प्रतिमा मौजूद है। धार्मिकता के साथ-साथ यह मंदिर वास्तुकला के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। अगर आप एक काल प्रेमी हैं, तो आपको यहां जरूर आना चाहिए।

जंबोटी हिल्स

जंबोटी हिल्स

PC- Milindpk

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां जंबोटी हिल्स और जंबोटी फॉल्स की सैर का प्लान बना सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए यह एक आदर्श जगह है। बेलगाम के बाहरी हिस्से में मौजूद यह पहाड़ी स्थल ट्रेकर्स को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। यहीं से मांडवी नदी होकर निकलती है। यह नदी इस स्थल को जीवंत रूप प्रदान करने का काम करती है।

यह स्थल नेचर लवर्स और एडवेंचर के शौकीनों के अलावा फोटोग्राफर के लिए भी काफी ज्यादा मायने रखता है, अगर आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो यहां का खूबसूरत दृश्यों को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+