Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी नॉर्थ सिक्किम की ये 5 जगहें...

आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी नॉर्थ सिक्किम की ये 5 जगहें...

गर्मी के छुट्टियों में जब किसी ट्रिप की प्लानिंग की जाती है तो सिक्किम का नाम जरूर आता है। यहां के शानदार नजारें, खूबसूरत पहाड़ियां, मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य आपका मनमोह लेंगे। यहां की ताजा हवाओं की अलग ही बात है, जो आपके न चाहते हुए भी आपको अपनी ओर आकर्षित कर लेती है, जिससे आपको यहां बार-बार आने का मन करेगा। तो आइए आज नॉर्थ सिक्किम के कुछ चुनिंदा जगहों के बारे में बात करते हैं और आपको इससे अवगत कराते हैं।

जीरो प्वॉइंट

जीरो प्वाइंट, नॉर्थ सिक्किम के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है। बस, यूं समझ लीजिए कि सिक्किम पर यात्रा पर आए तो यहां जरूर आए, नहीं तो सिक्किम की यात्रा अधूरी रह जाएगी। यह समुद्र तल से करीब 15300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जीरो प्वाइंट, सिक्किम का एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां बर्फीली चोटियों और प्राकृतिक दृश्यों के बीच तीन नदियां आकर मिलती हैं।

zero point

लाचेन

लाचेन, एक बहुत ही खूबसूरत डेस्टिनेशन है। जब भी आप नॉर्थ सिक्किम जाएं तो लाचेन विजिट करना ना भूलें। प्रकृति की गोद में विराजमान ये एक ऐसा स्थान है, जो आपको यशराज बैनर के फिल्मों में देखने को मिल जाता है। लाचेन नदी के किनारे बसा ये प्राकृतिक स्थान आपको प्रकृति का प्रत्यक्ष रूप में दर्शन कराएगा। यहां बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

lachen sikkim

दुनिया का सबसे ऊंचा डोसा प्वाइंट

दुनिया का हर ट्रैवेलर यही सोचता हैं कि उसे यात्रा के दौरान खूब अच्छा खाना और नाश्ता मिलें। लेकिन हर यात्रा पर यह संभव नहीं हो पाता। ऐसे में अगर आप नॉर्थ सिक्किम की यात्रा कर रहे हैं तो आप यहां का डोसा जरूर खाइए। अब आप सोच रहे होंगे कि सिक्किम में डोसा... डोसा तो साउथ की डिश है। ज्यादा मत सोचिए यहां दुनिया का सबसे ऊंचा डोसा प्वाइंट है, जो भारतीय सेना की मद्रास रेजिमेंट द्वारा संचालित किया जाता है। यह 14000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां डोसा का आनंद लेना किसी सपने के साकार होने जैसा है।

गर्म पानी का झरना

युमथांग में स्थित गर्म पानी का झरना, नॉर्थ सिक्किम के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां के पानी में सल्फर और हाइड्रोजन पाया जाता है। यह झरना लगभग 15000 से भी अधिक ऊंचाई पर स्थित है और इस पानी का तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। यहां ट्रेकर्स के लिए ट्रेकिंग करना एक शानदार अनुभव है। घनी वृक्षों और पहाड़ियों के बीच ये स्थान काफी सुखद अनुभव दिलाता है।

hot water spring

चोपता घाटी

चोपता घाटी प्राकृतिक सुंदरता का संगम है। यह नॉर्थ सिक्किम से करीब 13000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। देवदार के वृक्षों के बीच बर्फीली चोटियों, नदियों और खेतों की ढका हुआ चोपता घाटी ट्रेकर्स के लिए एक आदर्श गंतव्य माना जाता है। यहां आने के लिए पर्यटकों को एक विशेष परमिट की आवश्यकता होती है। यहां साल में कभी भी जाया जा सकता है।

chopta valley

More News

    Read more about: sikkim सिक्किम
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+