Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जनवरी में बना रहे हैं शिमला घूमने का प्लान तो इन पांच जगहों को अपनी बकेट लिस्ट में शामिल करें

जनवरी में बना रहे हैं शिमला घूमने का प्लान तो इन पांच जगहों को अपनी बकेट लिस्ट में शामिल करें

हिमाचल की वादियों की बात जब भी आती है तो सबसे पहले हमारे मन शिमला और मनाली का ही नाम आता है और आज हम बात भी शिमला की ही करेंगे। दरअसल, जनवरी का महीना चल रहा है और ऐसे में शिमला घूमने के लिए इससे बेहतर समय शायद ही कोई हो। सर्दी के मौसम में यहां चारों तरफ बर्फबारी देखने को मिलती है। और जब दोस्तों का साथ हो और हाथों में लाइफ पार्टनर का हाथ हो तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है...

लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर शिमला में घूमने कहां जाएं या फिर ऐसी कौन सी फेमस प्लेस है, जहां आप घूमने जा सकते हैं। दरअसल, इस लेख में हम आपको शिमला के पांच ऐसे जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपनों के साथ सुकून और मस्ती भरे पल बिता सकते हैं। लेकिन मेरी सलाह मानिए तो यहां दोस्तों और पार्टनर के साथ ही जाएं, परिवार के साथ नहीं। परिवार के साथ जाने पर आप यहां मस्ती और रोमांच का अनुभव नहीं ले पाएंगे।

shimla

शिमला में घूमने लायक जगहें

1. कुफरी

कुफरी, हिमाचल का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जो शिमला में स्थित है। यह गांव सर्दी के मौसम में बर्फ से घिर जाता है और तब इसकी सुंदरता देखने लायक होती है। यह शहर से करीब 10 किमी. की दूरी पर स्थित है। यहां घूमने के लिए नेशनल पार्क, फन वर्ल्ड, टूरिस्ट पार्क और स्कीइंग हॉटस्पॉट बेस्ट जगहों में से एक है। इसके अलावा यहां ट्रेकिंग का भी अनुभव लिया जा सकता है।

2. जाखू मंदिर

जाखू पर्वत पर स्थित जाखू मंदिर, शिमला के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। इस मंदिर हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा भी मौजूद है। इस मंदिर को लेकर कहा जाता है कि इसका नाता त्रेता युग से है। दरअसल, जब लक्ष्मण जी मूर्छित हुए थे, तब हनुमान जी ने इसी पर्वत पर पैर रखा था और उनके चरण के निशान आज भी यहां देखने को मिलते हैं। मंदिर तक आप पैदल या रोपवे की मदद से जा सकते हैं।

shimla

3. द रिज

'द रिज' शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह स्थान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मेलों और समारोहों के लिए पूरे देश में जाना जाता है। यहां आयोजित समर फेस्टिवल के दौरान कई तरह आयोजन भी किए जाते हैं। यहां आप आकर्षक नजारों के बीच हिमाचली पोशाक में घोड़े की सवारी के साथ फोटोग्राफी का मजा ले सकते हैं। वैसे रील्स का जमाना है तो आप यहां रील्स भी बना सकते हैं। यहां आपको कई सरकारी इमारतें भी देखने को मिलेंगी, इसमें मुख्य रूप में एचपी टूरिस्ट इन्फो सेंटर व नगर निगम कार्यालय शामिल है। पार्टनर के साथ यहां की शाम देखना बेहद हसीन होता है।

4. माल रोड

लगभग सभी पहाड़ी क्षेत्रों में माल रोड जरूर होता है, जो शहर के मार्केट को कहा जाता है। यह शिमला के पर्यटन स्थलों में आता है। यहां से आप पहाड़ों और बर्फीली चोटियों दोनों के नजारें ले सकते हैं। माल रोड में नो व्हीकल जोन भी बनाया गया है। ऐसे में ऐतिहासिक इमारतों के बीच सड़क पर पैदल चलना और सर्दी का आनंद लेना लंदन वाली फीलिंग देती है तो ऐसे में ये बेस्टट टाइम है शिमला घूमने का। इस दौरान आप बर्फबारी का भी आनंद ले सकते हैं।

shimla himachal pradesh

5. टॉय ट्रेन की सवारी

शिमला को जो बेहद खास बनाता है, वो है यहां का टॉय ट्रेन। जी हां, शिमला जाने के बाद यहां के टॉय ट्रेन की सवारी करना बिल्कुल न भूलें। पहाड़ों के बीच से गुजरता यह ट्रेन आपको असल में शिमला भी अनदेखी जगहों से मिलाता है और उन्हें निहारने का एक मौका देता है। ऐसे में यहां के इस खूबसूरत टॉय ट्रेन की सवारी जरूर करें और हां, अगर आप फोटोग्राफी के शौकिन हैं तो ये ट्रेन यात्रा आपके लिए बेस्ट होने वाली है। इस दौरान आप फोटो क्लिक करते करते थक जाएंगे, लेकिन यहां के नजारों से नजर नहीं हटा पाएंगे।

More News

    Read more about: शिमला shimla
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+