Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तमिलनाडु : थेनी भ्रमण के दौरान इन स्थलों की सैर करना न भूलें

तमिलनाडु : थेनी भ्रमण के दौरान इन स्थलों की सैर करना न भूलें

थेनी के पांच प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in theni, tamilnadu

तमिलनाडु स्थित थेनी राज्य का एक महत्वपूर्ण जिला है, जो अपने प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। दक्षिण का यह भूखंड पर्यटन के लिहाज से काफी खास माना जाता है, जहां आप शानदार पहाड़ी स्थलों से लेकर नदी, झरनों की सैर का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यह जिला कई खूबसूरत मंदिरों का घर भी है, जहां दर्शन के लिए दूर-दराज के श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आगमन होता है।

यहां कई शानदार वार्षिक त्यहारों का आयोजन भी किया जाता है, जिनका आनंद आप यहां की यात्रा के दौरान ले सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए अपने शानदर स्थलों के साथ थेनी आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है, और यहां की यात्रा आपके कौन-कौन से उद्देश्यों को पूरा कर सकती है।

मेघामलाई

मेघामलाई

PC- Sivaraj.mathi

थेनी भ्रमण की शुरुआत आप यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मेघामलाई से कर सकते हैं। मेघामलाई, थेनी के अंतर्गत पर्वत श्रृंखला है, जो पश्चिमी घाट में स्थित है। यह पहाड़ी स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ इलायची और चाय के बागानों के लिए भी जाना जाता है। लगभग 1500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मेघामलाई एक शानदार अवकाश बिताने के लिए आदर्श स्थल है, जहां का प्लान आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ बना सकते हैं।

खासकर प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं। आप यहां स्थित मेघामलाई वन्यजीव अभयारण्य की रोमांचक सैर का आनंद भी ले सकते हैं। अगर आप थेनी आएं तो इस स्थल की सैर करना न भूलें।

सुरुली फॉल्स

सुरुली फॉल्स

मेघामलाई के अलावा आप यहां के प्रसिद्ध सुरुली फॉल्स की सैर का प्लान भी बना सकते हैं। यह जलप्रप्रात राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां का भ्रमण करना सैलानियों को काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यह 150 फीट ऊंचा एक विशाल झरना है, जिसे क्लाउंड लैंड या मेघामलाई जलप्रपात के नाम से भी संबोधित किया जाता है। इस जलप्रपात के सामने की गुफाएं भी मौजूद है, जिन्हें आप यात्रा के दौरान देख सकते हैं।

आप यहां जून से लेकर अक्टूबर के महीने के मध्य आ सकते हैं, इस दौरान यहां मौसम काफी खुशनुमा बना रहता है। एक शानदार अनुभव के लिए यह एक आदर्श स्थल है, जहां आप अपने दोस्तों के साथ परिवार के साथ आ सकते हैं।

वैगई बांध

वैगई बांध

PC-Lakshmichandrakanth

पहाड़ी स्थलों और जलप्रपातों के अलावा आप यहां के प्रसिद्ध बांधों की सैर का प्लान बना सकते हैं। वैगई बांध यहां के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां की सैर करना पर्यटकों को काफी पसंद है। लगभग 111फीट की ऊंचाई वाले इस डैम का उद्धाटन 1959 को किया गया था। डैम की भौगोलिक स्थित इसे खास बनाने का काम करती है, यही वजह है, कि यहां वीकेंड पर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।

वैगई डैम, वैगई नदी पर बनाया गया है, यहां की यात्रा के दौरान आप इस खूबसूरत नदी के शानदर दृस्यों को देख सकते हैं। थेनी यात्रा के दौरान यहां आने का विकल्प आपके लिए अच्छा रहेगा।

कामाक्षी अम्मन मंदिर

कामाक्षी अम्मन मंदिर

प्राकृतिक स्थलों के अलावा आप यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त कर सकते हैं। कामाक्षी अम्मन मंदिर यहां के प्रसिद्ध मंदिरों में गिना जाता है, जहां रोजाना श्रद्धालुओं का अच्छा खासा जमावड़ा लगता है। यह मंदिर यहां की मंजल नदी के तट पर बना है। यह एक अद्भुत मंदिर है, जिसके दरवाजे नहीं खुलते, और दर्शनाभिलाषियों को द्वार से ही भगवान के दर्शन करने पड़ते हैं।

हर शाम यहां खास पूजा का आयोजन किया जाता है। मासी मगम और शिवरात्रि के दौरान यहां भव्य आयोजन किए जाते हैं, जिसमें हिस्सा लेने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं का आगमन होता है।

चिन्नामानुर

चिन्नामानुर

PC- Kdharshan

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां 374मीटर की ऊंचाई पर स्थित चिन्नामानूर नगर की सैर का प्लान बना सकते हैं। चिन्नामानूर, तमिलनाडु का एक प्रसिद्ध स्थल है, जो अपने सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह नगर मुख्यत: शिवगामी अम्मन मंदिर के लिए जाना जाता है, जो यहां की मुल्लई नदी के पास स्थित है।

पौराणिक किवदंतियों के अनुसार यह मंदिर, मदुरै के राजा राजसिमेश्वर के काल से जुड़ा है, जिनका यहां आगमन हुआ था। यहां एक वार्षिक त्योहार का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु और पर्यटकों का आगमन होता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+