Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वीकेंड पर वारंगल से बनाएं इन शानदार स्थलों का प्लान

वीकेंड पर वारंगल से बनाएं इन शानदार स्थलों का प्लान

वारंगल एक प्राचीन शहर है, जो कभी दक्षिण के शक्तिशाली काकतीय साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था।

दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना में स्थित वारंगल एक प्राचीन शहर है, जो अपने वृहद इतिहास और अद्भुत संरचनाओं के लिए जाना जाता है। वारंगल कभी दक्षिण के शक्तिशाली काकतीय साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। उस दौरान यहां कई भव्य संरचनाओं का निर्माण करवाया गया था। यहां का मुख्य आकर्षण वारंगल का किला है, जो 1199 ईस्वी में बनवाया गया था। इससे अलावा यहां कई भव्य मंदिरों का निर्माण भी करवाया था। हजार स्तंभों वाला मंदिर, पाखल झील, काकतीय रॉक गार्डन, भद्रकाली मंदिर, रामप्पा झील आदि यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से वारंगल के उन खास निकटवर्ती स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका प्लान आप वीकेंड पर बना सकते हैं। जानिए ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

विजयवाड़ा

विजयवाड़ा

PC-en: Man praveen

विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश राज्य का एक प्राचीन शहर है, जो ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से एक समृद्ध स्थल है। आप एक शानदार सैर के लिए वारंगल से विजयवाड़ा का प्लान बना सकते हैं। यह राज्य का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, और यहां सालभर पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। यह प्राचीन शहर कृष्णा नदी के तट पर स्थित है, जो इसे खास बनाने का काम करती है। आप यहां कई शानदार स्थलों की सैर का आनंद ले सकते हैं, जिसमें प्रकाशम बैराज, कोंडापल्ली का किला, भवानी द्वीप, अंडवल्ली गुफाएं, मोगमराजपुरम गुफाएं आदि शामिल हैं।

निजामाबाद

निजामाबाद

PC-J.M.Garg

वारंगल से आप निजामाबाद की सैर का प्लान बना सकते हैं। निजामाबाद तेलंगाना राज्य स्थित एक महत्वपूर्ण शहर है, जो अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। यहां दक्षिण के कई शक्तिशाली राजवंशों का शासन रह चुका है। पर्यटन के लिहाज से यह एक आदर्श स्थल है, जहां आप कई खास स्थलों को देख सकते हैं। पोचराम वन्यजीव अभयारण्य, अलीसागर, निजाम सागर बांध, मल्लाराम वन और कांतेश्वर यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं, जहां आप शहर भ्रमण के दौरान जा सकते हैं।

हैदराबाद

हैदराबाद

PC- Maheshrig

आप वारंगल से प्रसिद्ध शहर हैदराबाद की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। यह भारत के सबसे लोकप्रिय शहरों में गिना जाता है, जहां रोजाना हजारों की तादाद में पर्यटकों का आगमन होता है। हैदराबाद को निजामों का शहर कहा जाता है, क्योंकि यहां निजामों का शासन चलता था। यह शहर ऐतिहासिक रूप से काफी ज्यादा समृद्ध है। पर्यटन से लिहाज यह एक शानदर स्थल है, जहां आप कई खूबसूरत पर्यटन स्थलों की सैर का आनंद ले सकते हैं। यहां के दर्शनीय स्थलों में चार मीनार, गोलकुंडा का किला, हुसैन सागर झील, रामोजी फिल्म सिटी, बिड़ला मंदिर, लुंबिनी पार्क, चौमुहल्ला पैलेस, कुतुब शाही मकबरा आदि शामिल हैं।

नालगोंडा

नालगोंडा

PC-Devadaskrishnan

वारंगल से आप नालगोंडा की सैर का प्लान बना सकते हैं। नालगोंडा आंध्र प्रदेश का एक प्राचीन शहर है, जो अपने वृहद इतिहास के लिए जाना जाता है। यहां कई शक्तिशाली शासक राज कर चुके हैं। इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है। आप यहां अतीत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सरंचनाओं को देख सकते हैं। शहर और शहर के निकटवर्ती क्षेत्रों में कई पर्यटन स्थल मौजूद है, जहां आप जा सकते हैं। जिनमें भोंगीर फोर्ट, डेवरकोंडा का किला, पिल्लाइमारी , रोचाकोंडा फोर्ट व चेनाकेशव स्वामी मंदिर शामिल हैं।

नाजार्जुन सागर डैम

नाजार्जुन सागर डैम

PC- Sumanthk

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप वारंगल से नागार्जुन सागर बांध की सैर का प्लान बना सकते हैं। कृष्णा नदी पर बनाया गया यह एक खूबसूरत बांध है, जिसका जलाशय पर्यटकों को काफी ज्यादा आनंदित करता है। यह डैम प्रोजेक्ट 1955 में शुरु किया गया था। पर्यटन के लिहाज से यह एक शानदार विकल्प है, जहां आप एक रिफ्रेशिंग वीकेंड के लिए जा सकते हैं। बांध की भौलोगिक स्थित इसे खास बनाने का काम करती है। सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्य यहां देखने लायक होते हैं। आप यहां अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+