Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिलेर है..तो यहां शेर, चीते से मुकाबला कर दिखाएँ

दिलेर है..तो यहां शेर, चीते से मुकाबला कर दिखाएँ

भारत में प्रकृति, प्राकृतिक छटाओं और वन जीवों की भरमार है। पूरे देश में आपको कई शानदार चिडियाघर देखने को मिलेंगें जो आपके मन को रोमांचित कर देंगें।

By Namrata Shatsri

पांच साल से लेकर 70 साल के उम्र के लोगों को चिडियाघर में घूमना पसंद आता है। चिडियाघर एक ऐसी जगह है जहां सभी आयु वर्ग के लोग आना पसंद करते हैं। जानवारों को देखकर यहां बुजुर्ग लोग अपने बचपन की यादों को ताज़ा करते हैं तो वहीं बच्‍चों के लिए तो ये पूरी तरह से नया अनुभव होता है।

आमतौर पर भारत के चिडियाघरों में जानवरों से कुछ ज्‍यादा ही देखने को मिलता है। यहां पर आपको सांप के पार्क, अनाथ जानवर, पक्षी अभ्‍यारणय देखने को मिलता है। भारत में वैसे तो 50 से अधिक चिडियाघर हैं लेकिन आज हम आपको 5 ऐसे चिडियाघरों के बारे में बताएंगें जिन्‍हें आपको जरूर देखना चाहिए।

राजीव गांधी प्राणी उद्यान, पुणे

राजीव गांधी प्राणी उद्यान, पुणे

महाराष्‍ट्र के पुणे में स्थित राजीव गांधी प्राणी उद्यान राजीव गांधी चिडियाघर के नाम से मशहूर है। यहां पर आपको काटराज सांप उद्यान के साथ-साथ दो अन्‍य स्‍थान भी दिखेंगें जहां अनाथ जानवरों और अन्‍य जानवरों को रखा जाता है।

रसले वाइपर, इंडियन रॉक पायथन और किंग कोबरा जैसे सांप की कुछ प्रजातियां भी आपको इस चिडियाघर में देखने को मिल सकती हैं। यहां सफेद शेर, बंगाल टाइगर, चीता और पीफाइल और ब्‍लैकबक्‍स जैसे पक्षी भी मिलेंगें।

PC:Kalyani Patake

अरिग्‍नार अन्‍ना चिडियाघर उद्यान, चेन्‍नई

अरिग्‍नार अन्‍ना चिडियाघर उद्यान, चेन्‍नई

अरिग्‍नार अन्‍ना चिडियाघर उद्यान को वंदालुर चिडियाघर के नाम से भी जाना जाता है। ये उद्याल 1300 एकड़ में फैला भारत का सबसे बड़ा चिडियाघर है। तमिलनाडु में चेन्‍नई के उपनगर वलांदुर में स्थित है अरिग्‍नार अन्‍ना चिडियाघर उद्यान। यहां पर असंख्‍य मछलियों, स्‍तनधारी जीवों और कीड़ों की प्रजातियां देखने को मिलती हैं।

यहां पर कई विभिन्‍न प्रकार के जानवर जैसे बबून, मैकाक्‍यूस और बार्किंग डीयर पाए जाते हैं। इस चिडियाघर का अन्‍य मुख्‍य आकर्षण बटरफ्लाई हाउस, रैपटाइल हाउस, मगरमच्‍छ जैसे कई जानवर हैं।

PC:Sivahari

पद्मायजु नायडू हिमालय चिडियाघर उद्यान, दार्जीलिंग

पद्मायजु नायडू हिमालय चिडियाघर उद्यान, दार्जीलिंग

दार्जीलिंग का पद्मायजु नायडू हिमालय चिडियाघर उद्यान खासतौर पर लाल पांडा के लिए मशहूर है। 7000 फीट की ऊंचाई पर बना ये भारत का सबसे ऊंचा चिडियाघर है।

लाल पांडा के अलावा इस जगह आपको कई दुर्लभ प्रजा‍तियों के जानवर जैसे साइबेरियन टाइगर, पर्वतीय बकरी देखने को मिलेंगीं। यहां पर आपको विभिनन प्रजातियों के पक्षी भी देखने को मिलेंगें। रोज़ रिंग पैरा कीट्स और हिल माइनास जैसे कई खूबसूरत पक्षी यहां रहते हैं। ये चिडियाघर सुबह 8.30 से शाम को 4.30 तक खुला रहता है और गुरुवार के दिन ये चिडियाघर बंद रहता है।

PC: Sandeep pai1986

मैसूर चिडियाघर

मैसूर चिडियाघर

मैसूर चिडियाघर को श्री छमाराजेंद्र चिडियाघर उद्यान के नाम से जाना जाता है। मैसूर पर्यटन में ये चिडियाघर आकर्षण का मुख्‍य केंद्र माना जाता है। यहां आपको कई तरह की प्रजातियों के जानवर जैसे कि जैब्रा, जिराफ, शेर, टाइगर और सफेद गैंडा और भारतीय हाथी नज़र आएंगें।

यहां आकर आपके बच्‍चों को ऐसा लगेगा कि उनका स्‍टोरी बुक से निकलकर ये सभी जानवर उनके सामने आ गए हैं। 77 एकड़ में फैले इस चिडियाघर में करणजी झील भी है जहां से चामुंडी पर्वत का मनोरम नज़ारा देखने को मिलता है।

PC: krishanu_seal

अमीरथि चिडियाघर उद्यान, वैल्‍लोर

अमीरथि चिडियाघर उद्यान, वैल्‍लोर

इस चिडियाघर का नाम अमीरथि नदी के नाम पर रखा गया है क्‍योंकि यह चिडियाघर अमीरथि नदी के पास ही स्थित है। वन जीवों के अलावा इस उद्यान के सुंदर स्थान जैसे झरने और हरा-भरा वातावरण भी पर्यटकों को आकर्षित करता है। प्रकृति की गोद में बैठकर जीवों को देखने का मज़ा ही कुछ और है। आगंतुक कुछ सम झरने के पास भी बैठते हैं एवं मॉनसून के दौरान इस झरने का सौंदर्य मंत्रमुग्‍ध कर देता है।

इस चिडियाघर में आपको नेवला, मगरमच्‍छ, लोमड़ी और हेडगेहॉग्‍स के साथ-साथ कई पक्षी जैसे लाल चोंच वाला तोता और बत्तख भी देखने को मिलेंगें।

PC:Rob Oo

नेहरू चिडियाघर उद्यान, हैदराबाद

नेहरू चिडियाघर उद्यान, हैदराबाद

तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित नेहरू चिडियाघर उद्यान को हैदाराबाद चिडियाघर भी कहते हैं। इस चिडियाघर की खासियत है कि से निशाचर जानवरों का घर है। यहां पर आपको रात और दिन के समय जागने वाले सभी तरह के जानवर देखने को मिल जाएंगें।

निशाचर जानवर जैसे फ्रूट बैट्स, वुड उल्‍लू, ग्रेट हॉर्न्‍ड उल्‍लू देखने को मिलेंगें। इस चिडियाघर में एशियाटिक शेर, बंगाल टाइगर और एंटेलॉप्‍स भी नज़र आएंगें।

PC: Aradhanait

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+