Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई के 4 मज़ेदार अम्यूज़्मेंट पार्क!

मुंबई के 4 मज़ेदार अम्यूज़्मेंट पार्क!

सबसे पहले तो बहुत बहुत धन्यवाद आधुनिक तकनीक का जिसने गुरुत्वाकर्षण को चुनौती दी और हमें उससे मज़े करने का मौका दिया। वो बड़े बड़े गोलाकार झूले, आड़े तिरछे जाने वाले रोलर कोस्टर राइड्स आदि, थीम पार्क में रोमांचित करने वाले होते हैं। अम्यूज़्मेंट पार्क ऐसी जगह है जहाँ हम कभी भी किसी भी मौसम में किसी भी समय जाकर भरपूर मज़ा ले सकते हैं।

हालाँकि यहाँ पर जब भीड़ कम हो तब जाना और भी मज़ेदार होगा ताकि आप आराम से सारे राइड्स का मज़ा पूरी तरह से ले सकें। कल्पना कीजिए आप किसी जायंट वील में या फिर किसी टोरा टोरा पर आसमान में बादल से घिरे मौसम में बैठे हों। मज़ेदार लगता हैं ना आपको यह? यहाँ पर हम ऐसे ही कुछ मुंबई के सबसे मज़ेदार अम्यूज़्मेंट पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप को अंदर तक रोमांच से भर देंगे।

Essel World

एस्सेल वर्ल्ड का रोलर कोस्टर राइड
Image Courtesy:
KartikMistry

एस्सेल वर्ल्ड और वॉटर किंग्डम

आड़े तिरछे, अस्त व्यस्त रोलर कोस्टर राइड्स, डैशिंग कार्स, अलीबाबा एड्वेंचर(दर्पण भूलभुलैया) और बहुत सारे ऐसे ही मज़ेदार चीज़ें, आपको भारत के सबसे पहले अम्यूज़्मेंट पार्क एस्सेल वर्ल्ड में मिलेंगे। यह जब से यहाँ पर बना है तब से ही इसकी प्रसिद्धि लोगों में वैसी ही बरकरार है और तब से अब तक सबसे मज़ेदार जगहों में से एक है। क्या,आप पानी के शौकिन हैं? तो कोई बात नहीं, इसी एस्सेल वर्ल्ड में वॉटर किंग्डम भी है आपके लिए। तो आप समझ ही गये होंगे की एस्सेल वर्ल्ड पूरा का पूरा मज़ेदार पैकेज है आपको रोमांचित करने के लिए।

Imagica Theme Park

इमैजिका पार्क का स्क्रीम मशीन

इमैजिका थीम पार्क

ऐडलब्स इमैजिका मुंबई के सारे थीम पार्क्स में ऐसी जगह है जहाँ आपको सारी चीज़ें एक ही जगह पर मिल जाएँगी। यहाँ सारे उम्र के लिए रोमांचक राइड्स के साथ वॉटर पार्क और स्नो पार्क भी हैं। सपनों की दुनिया में इस अम्यूज़्मेंट पार्क के असाधारण सैर पर ज़रूर ही जाइए। इमैजिका पार्क सारे उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध है।

Yazoo Park

याज़ू पार्क

याज़ू पार्क

याज़ू पार्क एक मज़ेदार चिड़ियाघर है। इसके साथ ही साथ यहाँ आप कुछ मज़ेदार राइड्स और रोमांचक उत्साही स्पोर्ट्स जैसे की वॉटर ज़ॉर्बींग का भी मज़ा ले सकते हैं। यहाँ अंदर ही अलग अलग कार्यक्रमों को पेश करने के लिए एक ऐम्पिथिएटर, चिल्ड्रेन्स पार्क और फुड प्लाज़ा भी हैं, आपके मज़े के लिए। याज़ू पार्क सबसे सटीक जगह है. जहाँ आप साहसिक कार्य के साथ साथ खूब मस्ती भी कर सकते हैं।

Kidzania

किडज़ानिया में मस्ती करते बच्चे

किडज़ानिया

क्या आप इस बात से चिंतित हैं कि इस बार वीकेंड पर अपने बच्चों को कहाँ ले जाएँ? तो चिंता छोड़िए, और किडज़निया जाइए जो मज़े और साथ ही साथ आपके बच्चे को कुछ नया सीखने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहाँ एक आंतरिक थीम पार्क है जहाँ बच्चे नई नई चीज़ें सीखने के साथ मज़े भी करते हैं। किडज़ानिया आपके बच्चे के लिए सबसे बेहतरीन अनुभव होगा।

उत्साही और साहसिक कार्यों का मज़ा लेना वो भी बिना किसी डर के, थीम पार्क को यही बात सबसे शानदार बनती है। और सबसे बड़ी बात, आप यहाँ पर अपने पूरे परिवार के साथ चाहे वो बच्चे हों या दादा-दादी, सबके साथ एक महत्वपूर्ण समय मज़े के साथ बिता सकते हैं जो आपके ज़िंदगी का सबसे अच्छा और बड़ा अनुभव होगा।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+