Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानिये कहां पैदा हुई हैं लाखों दिलों की धड़कन, बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीनाएं

जानिये कहां पैदा हुई हैं लाखों दिलों की धड़कन, बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीनाएं

By Super Admin

यदि आप भारत में हैं तो आपको फ़िल्में देखने का शौक जरूर होगा, और जब फिल्मों का शौक है तो ज़ाहिर सी बात है आप उन हसीनाओं के भी दीवाने होंगे जो आपका मनोरंजन करती हैं। जी हां आज हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस की।

अब हो सकता है इसे पढ़ने के बाद आप थोडा चिंतित हो गए हों और शायद आप ये सोच रहें हों कि लोगों की ट्रेवल नीड पर बात करने वाली वेबसाइट हिंदी डॉट नेटिव प्लानेट डॉट कॉम आज एंटरटेनमेंट पर बात क्यों कर रही है तो आपको बताते चलें की हम अभी भी अपने वादे पर ही हैं।

हम आपको बताने वाले हैं कि आपकी फेवरेट एक्ट्रेस चाहे वो ऐश्वर्या राय हों या फिर प्रियंका चोपड़ा, रानी मुख़र्जी या रेखा आखिरी ये लोग पैदा कहां हुई हैं। आज हम आपको अवगत कराने वाले हैं बॉलीवुड ब्यूटीज के जन्मस्थान से। तो अब देर किस बात की आइये जाने इन हसीनाओं की जन्म भूमि के बारे में।

 ऐश्वर्या राय - मैंगलोर

ऐश्वर्या राय - मैंगलोर

हमारी लिस्ट में पहला नंबर है पूर्व विश्व सुंदरी और हज़ारों दिलों की धड़कन ऐश्वर्या राय का आपको बता दें कि ऐश्वर्या कर्नाटक के मैंगलोर में पैदा हुई हैं। मैंगलोर को कर्नाटक का गेटवे भी कहा जाता है।

प्रियंका चोपड़ा - जमशेदपुर

प्रियंका चोपड़ा - जमशेदपुर

बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार और लाखों युवा लड़कियों कि प्रेरणा स्रोत प्रियंका चोपड़ा का जन्म झारखण्ड के जमशेदपुर में हुआ है। जमशेदपुर भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध औद्योगिक शहर है।

 रेखा - चेन्नई

रेखा - चेन्नई

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार रेखा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं न। इन्होनें अपनी सुंदरता औजर कला से भारत का नाम देश विदेश में रौशन किया है। रेखा का जन्म स्थान चेन्नई है।

माधुरी दीक्षित - मुंबई

माधुरी दीक्षित - मुंबई

भारत की डांसिंग दीवा और नब्बे के दशक में सिने जगत के पर्दे पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में पैदा हुई हैं।

हेमा मालिनी - तंजावुर

हेमा मालिनी - तंजावुर

बेहद खूबसूरत अभिनेत्री हेमा मालिनी का शुमार बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में है जिन्होंने कभी भी आइटम नंबर को प्राथमिकता नहीं दी और हमेशा ही अपने काम से जानी गयी। बॉलीवुड की इस सुन्दर अभिनेत्री का जन्म तमिलनाडु के तंजावुर में हुआ है।

 रानी मुख़र्जी - मुंबई

रानी मुख़र्जी - मुंबई

भला क्यूट और बबली रानी मुख़र्जी को कोई कैसे भूल सकता है। रानी का भी जन्म माया नगरी मुंबई में ही हुआ है।

श्रीदेवी - शिवकाशी

श्रीदेवी - शिवकाशी

80 और 90 के दशक में अपनी अदा से पर्दे पर आग लगा देने वाली श्रीदेवी को आज कौन नहीं जानता। ये जितना बॉलीवुड में लोकप्रिय हैं उतना ही सम्मान इन्हें दक्षिण की इंडस्ट्री में भी दिया जाता है। श्रीदेवी का जन्म तमिलनाडु के शिवकाशी में हुआ है।

 ज़ीनत अमान - मुंबई

ज़ीनत अमान - मुंबई

मुंबई, वो शहर जो कभी सोता नहीं है उसनें बॉलीवुड को बहुत कुछ दिया है। जी हां गुज़रे ज़माने की सेक्सी अभिनेत्री जीनत अमान भी मुंबई से हैं।

काजोल - मुंबई

काजोल - मुंबई

हमने अब तक काफी अभिनेत्रियों कि बात करी लेकिन हम बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल को कैसे भूल सकते हैं। काजोल का भी जन्म मायानगरी मुंबई में हुआ है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+