Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »समुद्री आबोहवा का आनंद लेना है तो आएं गोकर्ण के इन तटों पर

समुद्री आबोहवा का आनंद लेना है तो आएं गोकर्ण के इन तटों पर

कर्नाटक गोकर्ण के प्रसिद्ध समुद्री तट। Famous five beaches of gokarna in Karnataka

दक्षिण भारत के कोंकण तट पर स्थित गोकर्ण कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले का एक खूबसूरत शहर है। समुद्री आबोहवा और प्राकृतिक आकर्षण(लंबे तट, मुलायम रेत, सूर्योदय-सूर्यास्त) के बल पर यह दक्षिण शहर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व का ध्यान अपनी ओर खींचता है। यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता के बीच आराम फरमाना किसी लग्जरी एहसास से कम नहीं। दूर-दूर तक फैले समुद्री तट और एक श्रृंखला से लगे नारियल और केले के पेड़ इस स्थान को खास बनाने का काम करते हैं।

अगर आप समुद्री परिवेश के शौकीन हैं तो आपको एकबार इस आकर्षक गंतव्य की सैर का प्लान जरूर बनाना चाहिए। गोकर्ण के समुद्री तट खासकर युवाओं के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है, वीडेंड और केरल भ्रमण के दौरान यहां पर्यटक मौज-मस्ती करने जरूर आते हैं। इस खास लेख में जानिए पर्यटन के लिहाज से गोकर्ण के समुद्री तट आपके लिए कितने खास हैं, जानिए यहां के चुनिंदा खास समुद्री तटों के बारे में।

गोकर्ण बीच

गोकर्ण बीच

PC- Nechyporuk Iuliia

गोकर्ण के नाम पर ही आधारित गोकर्ण बीच शहर का मुख्य समुद्री तट है जो भारी संख्या में देश-विदेश के सैलानियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। इस तट की सैर के लिए न सिर्फ सैलानी आते हैं बल्कि महाबलेश्वर मंदिर के दर्शन पर निकले तीर्थयात्री भी आते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस समुद्री तट पर डुबकी लगाने के बाद ही आप भगवान शिव की पूजा के लिए मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं।

मुख्य आकर्षण के कारण यह यहां ज्यादा पर्यटक आते हैं, इसलिए यहां भीड़ ज्यादा उमड़ती है। लेकिन अगर आप सुबह का वक्त चयन करें तो यहां आप शानदार मॉर्निंग वॉक का आनंद ले सकते हैं।

ओम बीच

ओम बीच

PC- Saransh Gupta

प्रकृति के विविध रूप हमेशा आश्चर्यचकित करने का काम करते हैं। कुछ ऐसा ही रूप आप गोकर्ण के ओम बीच में आकर देख सकते हैं। यह तट काफी खास है क्योंकि इसके हिंदू धर्म का सबसे पवित्र अक्षर 'ओम' जुड़ा है। इस तट का नाम ओम बीच इसलिए रखा गया है क्योंकि इसका आकारा 'ओम' जैसा है। इस तट का वातावरण काफी शांत है जो सैलानियों का काफी ज्यादा पसंद आता है। इसके अलावा यह स्थान तैराकी जैसे एडवेंचर के लिए भी उपयुक्त है।

अगर आप तैराकी में ज्यादा पारंगत नहीं तो भी यहां तैराकी का अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा इस तट पर आप पैरा-सेलिंग, बनाना बोट राइड, सर्फिंग और स्कीइंग का भी रोमांचक आनंद ले सकते हैं।

हाफ मून बीच

हाफ मून बीच

PC- Saddleback Cay

ओम बीच से लगभग 20 मिनट की दूर पर हाफ मून बीच एक बहुत ही खूबसूरत और शांत समुद्री तट है जो बहुत हद तक सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है। इस तट का आकार आधे चंद्रमा जैसा है इसलिए इसका नाम हाफ मून रखा गया है। यह शहर की भागदौड़ भरी गतिविधियों से अलग एक व्यावसायीकरण मुक्त स्थान है जहां आप जी भरकर प्राकृतिक सौंदर्यता का आनंद ले सकते हैं।

प्रकृति प्रेमियों खासकर तटों के शौकीनों के लिए यह स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं। आप यहां हर मिनट हर सेकेंड का आनंद उठा सकते हैं। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां की यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

पैराडाइज बीच

पैराडाइज बीच

PC- Keshu

हाफ मून बीच से दक्षिण दिशा की ओर बसा पैराडाइज बीच गोकर्ण का एक औऱ खूबसूरत समुद्री तट है जहां की सैर का प्लान आप बना सकते हैं। यह एक प्रदूषण मुक्त तट है जहां का ताजा हवा को महसूस कर सकते हैं। चूकिं यह एक चट्टानी बीच है इसलिए आप तैराकी करना मुश्किल भरा हो सकता है।

पैराडाइज बीच साल के आधे महीने बंद रहता है। यह तट वैकल्पिक रूप से फूल मून बीच के नाम से भी जाना जाता है। पीक सीजन के दौरान यहां ज्यादा आनंद का अनुभव किया जा सकता है। आप यहां आसपास लजीज सी-फूड्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

कुलदे बीच

कुलदे बीच

PC- Kaustubhvya

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप गोकर्ण के कुलदे बीच की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। मुख्य शहर से करीब 6 किमी दूर स्थित यह तट यहां आने वाले सैलानियों के मध्य काफी ज्यादा लोकप्रिय है। यह तट ओम बीच से काफी नजदीक है, आप पैदल ही यहां तक पहुंच सकते हैं।

ठहरने के लिए आप यहां शैक (पर्यटकों के लिए कुटिया) और रिसॉर्ट्स का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा तट पर आप वॉलीबॉल और बीच बम जैसी गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं। यहां तैराकी करना जरा जोखिम भरा हो सकता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+