Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता में शॉपिंग के दीवानों का काशी और मक्का हैं ये डेस्टिनेशन

कोलकाता में शॉपिंग के दीवानों का काशी और मक्का हैं ये डेस्टिनेशन

By Belal Jafri

अपनी लाइफ में फन और मौजमस्ती किसे नहीं पसंद है। आज हर व्यक्ति अपने आप में व्यस्त है। किसी को अपने टारगेट का टेंशन है तो कहीं कोई अपेन वर्क प्रेशर के चलते आंसू बहा रहा है। काम और ऑफिस के चलते हमारा जीवन लगभग रुक सा गया है। बॉस की मीटिंग, टार्गेट का ओवर डोस , कंपनी ग्रोथ के लिए रोज दिए जाने वाले डेली आईडिया, वीकली अपडेट ये सब वो बातें हैं जिन्होंने चारो ओर से हमें घेर रखा है। आज हमारे पास पैसा, बैंक बैलेंस, आलिशान गाड़ियां तो हैं पर अपने ही घर परिवार, बीवी बच्चों, मां बाप के लिए समय न के बराबर है।

आज हमारा जीवन सुबह 8 बजे शुरू होता है जो देर रात गोद में लैपटॉप रख सोते हुए खत्म होता है। आज हमारे जीवन में मनोरंजन या फन जैसी कोई चीज बची ही नहीं है। ये बात देश के हर उस व्यक्ति पर लागू है जो नौकरीपेशा है या दूसरे शब्दों में कहा जाये तो कहीं नौकरी कर रहा है।

आज अगर हम बात फन और मौजमस्ती की करें तो ऐसे कई विकल्प हमारे पास आते हैं जिनसे हम अपनी ब्लैक एंड वाइट ज़िन्दगी को कलरफुल बना सकते हैं। इन्हीं कई सारे विकल्पों में एक विकल्प है शॉपिंग जिसका हर कोई दीवाना रहता है। इसी क्रम में आज हम आपको अवगत कराएंगे पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कुछ चुनिंदा शॉपिंग डेस्टिनेशन से।


पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता हमेशा से ही अपने कल्चर और विविधता के लिए प्रसिद्ध रही है। इस शहर ने कला, संगीत और साहित्य के क्षेत्र में अपने शुरूआती दौर से विशेष योगदान दिया है। ये शहर जहां एक तरफ अपने स्ट्रीट फ़ूड और मुहं में पानी ला देने वाले रसगुल्लों के लिए प्रसिद्ध है तो वहीँ दूसरी तरफ यहां मौजूद हावड़ा ब्रिज भी इस शहर की शोभा में चार चाँद लगाता है। आज कोलकाता पर्यटन के क्षेत्र में एक हॉट स्पॉट के तौर पर विकसित हो गया है। देश के अलावा विदेश के भी कई पर्यटक यहां आकर यहां की अद्भुत शैली को सराहते हैं।

कोलकाता में शॉपिंग के शौक़ीन लोगों के लिए बहुत कुछ है चाहे आप ब्रांडेड के शौक़ीन हों या फिर फंकी स्ट्रीट स्टफ़ के आपको कोलकाता में बहुत कुछ मिलेगा।
जब आप कोलकाता में हों तो शॉपिंग के लिए इन चार स्थानों की यात्रा अवश्य करें।

न्यू मार्केट या हॉग मार्केट

कोलकाता के लिंडसे स्ट्रीट पर बसा हॉग मार्केट कोलकाता का एक लोकप्रिय हॉट स्पॉट है, जिसकी सुंदरता और वैभव के आगे आज भी शहर के मॉल पानी भरते हैं। यहां आपको इलेक्ट्रॉनिक से लेके पनीर तक सब कुछ मिलेगा। यहां एक ही स्थान पर 2000 से ऊपर दुकानें हैं। ये स्थान उनके लिए है जो मोल भाव करने में पारंगत हों। यहां आपको ज्वेलरी, बैग, पर्स, मिठाइयां, डिज़ाइनर कपडे सब कुछ मिलेगा। ये मार्केट साधारण दिनों में सुबह 10 से रात 8 बजे और शनिवार को दोपहर 2.30 तक खुलती है। रविवार को यहां दुकानें बंद रहती हैं।

दक्षिणापन शॉपिंग सेंटर

ढाकुरिया पुल के दक्षिण पश्चिम में है दक्षिणापन शॉपिंग सेंटर जो अपने आप में एक बेहद खूबसूरत स्थान है। ये एक दो मंजिला ऊंची इमारत है जहां जाकर आप अपनी शॉपिंग को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं। यहां मौजूद ज्यादातर दुकानें सरकारी हैं जहां आपको राज्य की संस्कृति दर्शाती चीजें मिलेंगी। ये मार्केट मंगल से शनिवार सुबह 11 से शाम 7.30 तक और सोमवार को दोपहर 2 बजे खुलती है।

जवाहर लाल नेहरू रोड

इस रोड का एक अन्य नाम चौरंगी रोड भी है जो कोलकाता का एक अन्य महत्त्वपूर्ण स्थान है। इस स्थान पर पटरी दुकानदारों की भरमार है। ये रोड पार्क स्ट्रीट को न्यू मार्केट से जोड़ने का भी काम करती है। यहां आपको रोज मर्रा की चीजों के अलावा और भी कई साड़ी जरूरी चीजें मिलेंगी।

यहां आकर आप टैराकोटा विधि से निर्मित सामान अवश्य लें जो कोलकाता की पहचान है। यहां छोटी दुकानें आपको शाम के समय लगी हुई मिलेंगी जो अपनी सुंदरता से आपको मोहित कर देंगी।

एसप्लानेड

केंद्रीय या कोलकाता सेंट्रल में मौजूद एसप्लानेड कोलकाता का सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ का स्थान है। यहां आपको हर वो चीज उपलब्ध हो जायगी जिसकी आपको आवश्यकता है। यहां आपको कोलकाता की परंपरागत मिठाइयां भी मिलेंगी जिन्हे आपको अपने भ्रमण के दौरान अवश्य लेना चाहिए। यदी आप यहां हैं तो मोलभाव करना बिल्कुल न भूलें क्योंकि यहां दुकानदार ज्यादा रेट में सामान बेचते हैं। यहां पर मिलने वाले सामान की गुणवत्ता ठीकठाक ही रहती है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+