Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अक्टूबर-नवम्बर के महीने में करें लोनावला की सैर, हरियाली से भरा है यह हिल स्टेशन

अक्टूबर-नवम्बर के महीने में करें लोनावला की सैर, हरियाली से भरा है यह हिल स्टेशन

लोनावला भारत के उन स्थानों में से एक है, जहां आपको हरियाली से भरा दृश्य और पहाड़ी नजारा देखने को मिलता है। मुंबई से करीब 80 किमी. दूर प्रकृति की गोद में बसा लोनावला एक बहुत ही खूबसूरत सा हिल स्टेशन है। अक्टूबर-नवम्बर के महीनों में यहां की खूबसूरती देखने लायक बनती है। महाराष्ट्र का ये इलाका वनों से घिरा हुआ है, जिससे बारिश के बाद यहां की हरियाली पर्यटकों का मन मोह लेती है।

लोनावला में घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं, जहां जाकर आप खुद को प्रकृति की गोद में पाएंगे। यहां आने के बाद यकीन मानिए आप खुद को इतना तरोताजा पाएंगे, जितना आप कभी महसूस न किए होंगे। यहां घूमने के लिए आपको मंदिर भी मिलेंगे और किले भी। इसके अलावा आप यहां ट्रेकिंग और कैम्पिंग का भी आनंद ले सकते हैं, ऐसी ट्रेकिंग आपको शायद ही कहीं मिले।

lonavala

लोनावला में घूमने वाली जगहें

1. राजमाची फोर्ट

लोनावला के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शुमार राचमाची फोर्ट अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। इस किले तक जाने के लिए सड़क मार्ग की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते यहां तक पहुंचने के लिए ट्रेकिंग करनी पड़ती है, यही कारण है कि ये सबसे रोमांचक पर्यटन स्थलों में से एक भी है।

lonavala

2. राजमाची उद्यान

राजमाची फोर्ट की जहां से चढ़ाई शुरू की जाती है, वहीं पर राजमाची उद्यान भी है, जहां सुंदरता हर पर्यटक को अपना दीवाना बना लेती है। यह खासतौर पर प्रकृति प्रेमियों के लिए ही बनाया गया है। इस खूबसूरत स्थान से मुंबई-पुणे हाईवे का नजारा पर्यटकों को आश्चर्यचकित कर देता है, जैसे वे आसमान में उड़ रहे हो और नीचे हाईवे यानी किसी ड्रोन से शूट किया गया दृश्य।

lonavala

3. पावना बांध

लोनावला का पावना बांध भी उन स्थानों में से एक है, जहां मानसून के बाद से ही पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो जाती है। यहां पास में ही पावना लेक भी है, जहां समय बिताने के लिए कई पर्यटक आते हैं। वन आच्छादित होने के कारण ये स्थान खूबसूरत दृश्यों से परिपूर्ण है। शहर से दूर बसे इस स्थान पर आपको शांति और सुकून से भरा माहौल मिलेगा। यहां पर एक भुशी डैम भी है, जहां आप समय बिताने के लिए जा सकते हैं। मानसून में बारिश के पानी से लबालब भर जाता है और सर्दी के मौसम तक आपको ऐसा ही देखने को मिलता है।

lonavala

4. लोनावला लेक

लोनावला लेक, मानसून के समय में पानी से भर जाता है, जो सर्दियों के मौसम में भी भरा रहता है, ऐसे में इसके आसपास का नजारा देखने लायक बनता है। हरियाली के बीच बसे इस लेक को देखने के लिए काफी पर्यटक जाते हैं। लेकिन गर्मियों के समय इस लेक का पानी सूख जाता है। ऐसे में आप अक्टूबर-नवम्बर के महीनों में यहां घूमने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं।

lonavala

5. कार्ला केव्स

कार्ला की गुफाएं भारत के सबसे प्राचीन मानव निर्मित गुफाओं में शुमार की जाती है, जो आपको सदियों पुराने कक्ष और मठ देखने का एक शानदार मौका देती है। पुरानी संस्कृति से रूबरू करवाता ये स्थान पर्यटकों में रोमांच भर देता है। इसके लिए प्रवेश शुल्क भी रखा गया है, जो मात्र 20 रुपया है।

lonavala

6. सुनील वैक्स म्यूजियम

लोनावला में पर्यटकों को कई सारी वैक्स म्यूजियम देखने को मिल जाएंगी, लेकिन यहां का सुनील वैक्स म्यूजियम काफी शानदार है, जहां देशी और विदेशी सेलिब्रेटियों के मोम के पुतले दिखाई देंगे, जो देखने में एकदम असली दिखाई पड़ते हैं। इसके लिए प्रवेश शुल्क भी रखा गया है, जो 150-200 रुपये के आसपास है।

7. नारायणी धाम मंदिर

लोनावला में स्थित नारायणी धाम मंदिर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में मुख्य रूप से देवी मां की पूजा की जाती है, जिनके दर्शन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। मंदिर में शाम के समय लाइटिंग भी की जाती है, जो मंदिर को और भी आकर्षक बना देती है। ऐसे में कोशिश करें कि मंदिर में दर्शन करने के लिए शाम के समय ही जाए।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+