Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »International Yoga Day 2022: भारत के सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक योग संस्थान

International Yoga Day 2022: भारत के सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक योग संस्थान

भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतने ज्यादा बिजी हो गए हैं कि हम खुद के लिए समय ही नहीं निकाल पाते। सुबह से लेकर शाम तक यहां-वहां भागना, समय पर भोजन ना करना और ना ही स्वास्थ्य की चिंता करना। यही कारण है कि शारीरिक और मानसिक थकान के चलते हम कई बीमारियों से ग्रस्त हो जा रहे हैं। आज के समय में हम अपने शरीर और दिमाग को आराम देने के लिए सोचते तो जरूर हैं, लेकिन व्यस्तता के चलते ऐसा कर नहीं पाते। ऐसे में अवकाश लेकर हम सोचते हैं कि कहीं छुट्टियों पर चले जाए जिससे हमारा मन कुछ दिन के लिए शांत हो जाए, लेकिन यह सिर्फ कुछ दिन के लिए होता है।

इस भागम-भाग वाली जिंदगी से छुटकारा पाने के लिए अपने दिमाग और शरीर को आराम देने की जरूरत है। ऐसे में लोग आध्यात्मिक और पारंपरिक योगा सेंटर की तलाश में रहते हैं। जो आपके शरीर को ना केवल ऊर्जावान बनाता है बल्कि आपके दिमाग को भी शांत कर एकागृत करता है। ऐसे में कुछ चुनिंदा पारंपरिक योग केंद्र के बारे में यहां जानकारी दी गई है, जहां जाकर आप एक स्वस्थ और सुकून भरा जीवन जी सकते हैं।

अष्टांग योग संस्थान, मैसूर

अष्टांग योग अनुसंधान संस्थान, कर्नाटक के मैसूर में स्थित है। रोजमर्रा की जिंदगी से व्यस्त लोग कुछ समय निकालकर यहां तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए आते हैं। यह योग केंद्र देश नहीं बल्कि विदेश में भी काफी प्रसिद्ध है।

yoga center

कृष्णमाचार्य योग संस्थान, चेन्नई

कृष्णमाचार्य योग संस्थान, तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित है। चिकित्सकों को अध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करने के लिए इस आश्रम में विभिन्न पाठ्यक्रम और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

yoga center

राममणि अयंगर मेमोरियल योगा संस्थान, पुणे

यह संस्थान, पुणे के एक अयंगर परिवार द्वारा संचालित किया जाता है। यह योग प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है, जहां योगासन व प्राणायाम का विस्तृत ज्ञान दिया जाता है।

yoga center

बिहार योग संस्थान, मुंगेर

बिहार योग संस्थान, भारत के प्रमुख योग संस्थानों में से एक है, जो 1964 में स्वामी सत्यानंद सरस्वती द्वारा स्थापित किया गया था। यहां एक संपूर्ण योग जीवन शैली प्रदान की जाती है।

yoga center

परमार्थ निकेतन आश्रम, ऋषिकेश

परमार्थ निकेतन आश्रम, भारत के सबसे प्रमुख योग केंद्रों में से एक है जो कि उत्तराखंड के पवित्र शहर ऋषिकेश में स्थित है। इस योग संस्थान में करीब 1000 कमरे हैं। हर साल मार्च के महीने में यहां विश्व प्रसिद्ध योग उत्सव का आयोजन भी किया जाता है।

yoga center

शिवानंद वेदांत योग संस्थान, त्रिवेंद्रम

शिवानंद वेदांत योग संस्थान केरल के त्रिवेंद्रम में स्थित है, जिसे स्वामी शिवानंद के शिष्य विष्णुदेवानंद द्वारा बनाया गया था। यह संस्थान आसन स्वास्थ्य विश्राम ध्यान और आहार सहित योग्य पांच बिंदु अवधारणा की नींव है।

More News

    Read more about: yoga destinations india event
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+