Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस वीकेंड गुलबर्गा से बनाएं इन शानदार स्थलों का प्लान

इस वीकेंड गुलबर्गा से बनाएं इन शानदार स्थलों का प्लान

गुलबर्गा कर्नाटक का एक प्राचीन शहर है, जो अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह शहर कभी कलबुर्गी के नाम से जाना जाता था। आप यहां से वीकेंड पर कई शानदार स्थलों का प्लान बना सकते हैं।

दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य स्थित गुलबर्गा एक प्राचीन शहर है, जो अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। यह शहर कभी कलबुर्गी के नाम से जाना जाता था, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है, पत्थरों का शहर। बाद में इसका नाम कलबुर्गी की जगह गुलबर्गा कर दिया गया। गुलबर्गा राष्ट्रकूटों और चालुक्य के मध्य हुए संघषों के दौरान ज्यादा प्रकाश में आया। इन राजवंशों ने यहां कई वर्षों तक यहां राज किया। इतिहास पर नजर डालें तो पता चलता है कि इस प्राचीन शहर की स्थापना 14वीं शताब्दी के दौरान बहमनी के सुल्तानों ने की थी, जिसके बाद यह काफी समय तक हैदराबाद के निजामों के अधीन भी रहा। यहां आप कई ऐतिहासिक सरंचनाओं को देख सकते हैं, जो पर्यटन के लिहाज से काफी खास मानी जाती हैं। गुलबर्गा का किला, शरण बसवेश्वर मंदिर, हजरत ख्वाजा बंदा नवाज आदि यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं, लेकिन आज हम आपको उन खास स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप गुलबर्गा से वीकेंड पर जा सकते हैं।

बादामी

बादामी

PC-Sanyam Bahga

आप गुलबर्गा से बादामी की सैर का प्लान बना सकते हैं। बादामी एक प्राचीन स्थल है, जो अपनी अद्भुत रॉक कट संरचनाओं के लिए जाना जाता है। यह क्षेत्र कभी चालुक्य राजवंश की राजधानी हुआ करता था। एक शानदार यात्रा के लिए आप यहां आ सकते हैं। यहां का प्राचीन संरचनाएं और उनकी वास्तुकला पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करती हैं। यहां मौजूद अधिकांश कलाकृतियों के निर्माण में द्रविड़ वास्तुशिल्प का प्रयोग किया गया है। यह स्थल चालुक्य के अलावा विजयनगर, मुगल, आदिल शाह, मैसूर साम्राज्य व अंग्रेजों के प्रभाव क्षेत्र का हिस्सा भी रह चुका है। आप यहां बादामी गुफा मंदिर, मल्लिकार्जुन समूह मंदिर, भूतनाथ समूह मंदिर, बादामी किला, मालेगीट्टी शिवालय आदि को देख सकते हैं।

बीदर

बीदर

PC-Manjunath Doddamani Gajendragad

गुलबर्गा से आप कर्नाटक के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों में से एक बीदर की सैर का प्लान बना सकते हैं। मुगल काल के दौरान बीदर एक प्रसिद्ध गढ़ हुआ करता था। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से यह एक महत्वपूर्ण स्थल है, जहां आप कई प्राचीन संरचनाओं को देख सकते हैं। यहां की यात्रा आपको भारतीय इतिहास में ले जाने का काम करेगी। आप यहां बीदर का किला देख सकते हैं, जो यहां के मुख्य आकर्षणों में गिना जाता है। इस किले का निर्माण बहमनी के सुल्तान अलाउद्दीन बहमन ने कराया था। इसके अलावा आप यहां बहमनी का मकबरा, नहसिम्हा झीरा गुफा मंदिर, महमूद ज्ञान मद्रास आदि स्थलों की सैर का प्लान बना सकते हैं।

दांदेली

दांदेली

PC-sarangib

अगर आप अपनी यात्रा को रोमांचक मोड़ देना चाहते हैं, तो गुलबर्गा से दांदेली की सैर का प्लान बना सकते हैं। दांदेली कर्नाटक स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और एडवेंचर गतिविधियों के लिए जाना जाता है। दांदेली पर्यटन के लिहाज से काफी खास माना जाता है। आप यहां वन्यजीवन को काफी करीब से देख सकते हैं। दांदेली वन्यजीव अभयारण्य बाघ, तेंदुआ, ब्लैक पैंथर, हाथी, गौर, हिरण आदि जीवों को सुरक्षित आश्रय देने का काम करता है। इसके अलावा आप यहां रिवर रॉफ्टिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों को आनंद भी ले सकते हैं। यहां कई धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं, जिनके दर्शन आप यात्रा के दौरान कर सकते हैं।

वेलनेश्वर

वेलनेश्वर

PC-Udaykumar PR

गुलबर्गा से आप महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले स्थित वेलनेश्वर नामक स्थल की सैर का आनंद उठा सकते हैं। यह स्थल अपने शानदार रॉक फ्री समुद्री तटों के लिए जाना जाता है, जहां आप तैराकी का रोमांच भरा अनुभव ले सकते हैं। बीच भ्रमण के शौकीनों के लिए यह स्थल काफी ज्यादा मायने रखता है। इसके अलावा आप यहां के प्रसिद्ध शिव मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। आप चाहें तो यहां के आसपास स्थलों की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। एक रिफ्रेशिंग यात्रा के लिए आप यहां आ सकते हैं।

हैदराबाद

हैदराबाद

PC-Bernard Gagnon

आप गुलबर्गा से भारत के प्रसिद्ध शहरों में से एक हैदराबाद की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। यह एक ऐतिहासिक स्थल है, जिसे निजामों के शहर के नाम से भी संबोधित किया जाता था। यहां कभी निजामों का शासन चला करता था, और उस दौरान यहां कई भव्य संरचनाओं का निर्माण करवाया गया था, जिन्हें देखने के लिए पूरे विश्व भर से पर्यटकों का आगमन होता है। आप यहां चार मीनार, चौमुहल्ला पैलेस, कुतुब शाही मकबरा , हुसैन सागर झील, गोलकुंडा का किला, लुंबिनी पार्क आदि स्थलों की सैर कर सकते हैं। एक यादगार सफर के लिए आप हैदराबाद का चुनाव कर सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+