Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वीकेंड पर उखरुल से बनाएं इन खूबसूरत स्थलों का प्लान

वीकेंड पर उखरुल से बनाएं इन खूबसूरत स्थलों का प्लान

उखरूल मणिपुर राज्य का खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो अपनी कुदरती खूबसूरती के लिए जाना जाता है। पहाड़ी घाटियों और हरे भरे माहौल के मध्य बसा यह स्थल प्रकृति का खूबसूरत तोहफा है।

PC- Dangmei

उखरुल मणिपुर राज्य का खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो अपनी कुदरती सौंदर्यता के लिए जाना जाता है। पहाड़ी घाटियों और हरे भरे माहौल के मध्य बसा यह स्थल प्रकृति का खूबसूरत तोहफा है। यहां की मनमोहक आबोहवा अपार आत्मिक व मानसिक शांति का अनुभव कराती है। देश-विदेश के प्रकृति प्रेमी कुछ नया अनुभव करने के लिए यहां तक का सफर तय करते हैं। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर आप यहां एक शानदार अवकाश का आनंद अपने परिवार या दोस्तों के साथ ले सकते हैं। चारों तरफ फैली हरियाली और पहाड़ों से आती ताजी हवा मन-मस्तिष्क को काफी शांत करती है। यहां घूमने-फिरने और देखने योग्य कई शानदर स्थल मौजूद हैं, लेकिन आज हम इस खास लेख में आपको उखरुल के निकटवर्ती स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का प्लान आप वीकेंड पर बना सकते हैं। जानिए ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

तामेंगलांग

तामेंगलांग

PC-Dangmei

उखरुल से आप तामेंगलांग की सैर का प्लान बना सकते हैं। तामेंगलांग मणिपुर स्थित एक खूबसूरत पर्वतीय जिला है, जो चारो तरफ से खूबसूरती घाटियां से घिरा हुआ है। यह स्थल प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से खास माना जाता है, जहां आप एक सुकून भरा अवकाश अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। जैव विविधता के मामले में भी यह एक समृद्ध स्थल है, जहां आप घने जंगलों, विभिन्न वनस्पतियों और जीव जन्तुओं को देख सकते हैं। तामेंगलांग 'लैंड ऑफ हॉर्नबिल' के नाम से भी जाना जाता है। आप यहां जी भरकर प्राकृतिक सौदर्यता का आनंद ले सकते हैं। यहां के पर्यटन आकर्षणों में बराक नदी, सेवन वाटरफॉल, थारोन केव, जेइल्ड झील आदि शामिल है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

चुराचांदपुर

चुराचांदपुर

उखरुल से आप चुराचांदपुर की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह मणिपुर का एक खूबसूरत स्थल है, जिसे स्थानीय भाषा में लम्का के नाम से संबोधित किया जाता है। यह स्थल खूबसूरत पहाड़ी और घाटियों से घिरा हुआ है। इम्फाल से यह नगर 59 कि.मी की दूरी पर स्थित है। आप यहां और आसपास कई शानदर दर्शनीय स्थलों की सैर कर सकते हैं। आप यहां के खुगा बांध का भ्रमण कर सकते हैं, जो यहां का एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉर्ट है। इसके अलावा आप यहां का जनजातीय संग्रहालय, नगालोई जलप्रपात आदि देक सकते हैं। इसके अलावा आप यहां के स्थानीय बाजारों में जाकर शॉपिंग का आनंद भी ले सकते हैं।

थौबल

थौबल

PC-Herojit th

उखरुल से वीकेंड पर आप थौबल की सैर का आनंद ले सकते हैं। थौबल राज्य का विकसित शहर है जो प्रयटन के मामले में काफी खास माना जाता है। यह शहर यहां की थौबल नदी के किनारे बसा है, जो इसे कुदरती रूप से खूबसूरत बनाने का काम करती है। आप यहां कई शानदार स्थलों की सैर का आनंद ले सकते हैं। पहाड़ियों से घिरे होने के कारण यह जिला प्राकृतिक रूप से काफी समृद्ध है। आप यहां पंथोईबी और चिंगा लाइरेम्बी मंदिर, तोमजिंग चींग आदि स्थलों का पर जा सकते हैं। आप यहां के स्थानीय बाजारों और स्थानीय व्यंजनों को आनंद ले सकते हैं।

दीमापुर

दीमापुर

आप उखरुल से दीमापुर की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह नागालैंड का तेजी से विकसित होता शहर है, जो पर्यटन के मामले में भी काफी खास माना जाता है। खास भौगोलिक स्थित के कारण इसे नागालैंड का प्रवेशद्वार भी कहा जाता है। इस शहर का शाब्दिक अर्थ है महान नदी का शहर। यह शहर कभी हिडिंबारपुर के नाम से भी संबोधित किया जाता था। माना जाता है कि पौराणिक काल में यहां दानव हिंडिब और उसकी बहन हिडिंबा रहा करते थे। इस शहर का अपना एक अलग अतीत है, जो इसे प्राकृतिक के साथ-साथ ऐतिहासिक रूप से भी काफी खास बनाता है। यहां घूमने-फिरने और देखने के लिहाज से कई शानदर पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जिनकी सैर आप दीमापुर भ्रमण के दौरान देख सकते हैं। एक शानदार यात्रा के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

कोहिमा

कोहिमा

PC-deepgoswami

उखरुल से आप कोहिमा की सैर का प्लान बना सकते हैं। कोहिमा नागालैंड का राजधानी शहर है, जो पर्यटन के क्षेत्र में काफी खास माना जाता है। यह एक खूबसूरत शहर है, जहां भ्रमण के लिए विश्व भर से सैलानियों का आगमन होता है। यह शहर प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से काफी महत्व रखता है, जहां आप कई शानदर स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। यहां के पर्यटन स्थलों में आप कोहिमा चिड़ियाघर, जैफू चोटी, जुको घाटी, कोहिमा कैथोलिक चर्च आदि देख सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+