Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अद्भुत : छोटा इंग्लैंड देखना है तो आएं तमिलनाडु के कृष्णागिरी

अद्भुत : छोटा इंग्लैंड देखना है तो आएं तमिलनाडु के कृष्णागिरी

कृष्णागिरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in krishnagiri tamilnadu

कृष्णगिरी दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य एक प्रमुख नगर और एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जो अपनी ग्रामीण जीवनशैली, हरे-भरे खेत और कृष्णगिरी बांध परियोजना के लिए जाना जाता है। अतीत से जुड़े पन्ने बताते हैं कि यह नगर कभी महाराजा कृष्ण देव राय के शासन क्षेत्र में शामिल था, जहां महाराजा राज किया करते थे। उन्हीं के नाम पर इन नगर का नाम कृष्णागिरी पड़ा।

शांत पहाड़ियों और हरे-भरे परिदृश्य से साथ यह नगर सैलानियों को काफी हद तक प्रभावित करता है। एक शानदार अवकाश के लिए यह एक आदर्श विकल्प है। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से कृष्णागिरी आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

कृष्णगिरी बांध परियोजना

कृष्णगिरी बांध परियोजना

PC- TheZionView

कृष्णगिरी भ्रमण की शुरुआत आप कृष्णगिरी बांध परियोजना से कर सकते हैं, यह नगर के मुख्य आकर्षण में गिना जाता है। यह बांध शहर से 7 किमी की दूरी पर कृष्णागिरी और धर्मपुरी के बीच में स्थित है। इस बांध का इस्तेमाल सिंचाई के लिए किया जाता है। कृष्णगिरी के पास हजारों एकड़ खेती इस बांध के पानी पर ही निर्भर है।

अपनी खास भौगोलिक संरचना के लिए यह डैम कृष्णगिरी के लोकप्रिय पर्यनट आकर्षणों में शामिल है। यह एक खास टूरिस्ट स्पॉट है जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ वीकेंड पर आ सकते हैं।

चंद्र चूडेश्वर मंदिर

चंद्र चूडेश्वर मंदिर

प्राकृतिक स्थलों के अलावा आप यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन भी कर सकते हैं। आप होसुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 7 के पास एक छोटे पहाड़ के शीर्ष पर स्थित चंद्र चूडेश्वर मंदिर आ सकते हैं। यह मंदिर कृष्णगिरी के निकटवर्ती पवित्र स्थलों में गिना जाता है। इस मंदिर के अलावा यहां तारामंडल और ‘चिल्ड्रन पार्क' देखने लायक स्थल है, ये दो पर्यटन आकर्षण पर्यटन विभाग द्वारा स्थापित किए गए हैं।

कृष्णागिरी का किला

कृष्णागिरी का किला

PC- Drsurajfm

इन सब के अलावा आप कृष्णागिरी फोर्ट की सैर का प्लान बना सकते हैं, यह किला जिले के सबसे मजबूत और प्रसिद्ध किला है, जो अब भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग के अंतर्गत है। जानकारी के अनुसार इस किले का निर्माण दक्षिण के सबसे शक्तिशाली और प्रतापी राजा कृष्णदेव राय ने करवाया था, इसलिए इस किले और शहर का नाम कृष्णदेव राय के नाम पर पड़ा। इतिहास की बेहतर समझ के लिए आप यहां आ सकते हैं।

यह एकमात्र किला अतीत की की ऐतिहासिक घटनाओं का अकला साक्षी है। इस किले की खास भौगोलिक संरचना और मजबूती ने कईयो का ध्यान आकर्षित किया। नगर भ्रमण के दौरान आप यहां आ सकते हैं।

हनुमंत तीर्थम

हनुमंत तीर्थम

कृष्णागिरी के नजदीकी पर्यटन स्थलों में आप हनुमंत तीर्थम की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह स्थल पन्नियर नदी के किनारे स्थित है, और पारंपरिक रूप से तीर्तमलाई से जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि इस स्थल का जल पवित्र है, जो आत्मिक और आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है। इस स्थल का भ्रमण करने के लिए पर्यटक जुलाई-अगस्त महीनों में ज्यादा आते हैं। कृष्णागिरी भ्रमण के दौरान आप यहां आना न भूलें।

थाली (छोटा इंग्लैड)

थाली (छोटा इंग्लैड)

PC- A.danielwesley

उपरोक्त स्थानों के अलावा आप होसूर से लगभग 25 किमी की दूरी पर स्थित थाली नामक स्थान का भ्रमण कर सकते हैं। यह एक खास पर्यटन स्थल है, जो 'छोटा इंग्लैड' के नाम से जाना जाता है। यह स्थान अपनी चट्टानी संरचनाओं और इंग्लैंड के समान ताजा और सुखद मौसम के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए इस जगह को ब्रिटिश सरकार के समय से ही 'लिटिल इंग्लैंड' के नाम से संबोधित किया जाता है। अगर आप भी इंग्लैड के सुखद वातावरण का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां जरूर आएं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+