Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली से बनाएं पंचकूला के इन खूबसूरत स्थलों का प्लान

दिल्ली से बनाएं पंचकूला के इन खूबसूरत स्थलों का प्लान

पंचकूला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । places to visit in panchkula haryana

पंचकूला भारत के हरियाणा राज्य का एक महत्वपूर्ण जिला है, जो राजधानी चंडीगढ़ से मात्र 11 कि.मी की दूरी पर स्थित है। पंचकूला अपने हरे-भरे वातावरण के साथ राज्य का एक बड़ा वन क्षेत्र अंदर समेटे हुए है। यह शहर पहाड़ी आकर्षणों के बल पर दूर-दराज के ट्रैवलर्स को काफी आकर्षित करता है, सैलानी यहां राज्य की सीमा के अंतर्गत आने वाली पहाड़ी श्रृंखलाओं का रोमांचक अनुभव लेने के लिए आते हैं।

इसके अलावा पंचकूला अपनी पांच नहरों के लिए भी जाना जाता है, जो राज्य के लिए जलापूर्ति का काम करती हैं। शिवालिक पहाड़ियों से लेकर प्राचीन मंदिरों के साथ यह शहर पर्यटन के मामले में काफी ज्यादा मायने रखता है। इस लेख के माध्यम से जानिए यहां के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों के बारे में जो आपकी पंचकूला यात्रा को बनाएंगे खास।

मनसा देवी का मंदिर

मनसा देवी का मंदिर

PC- Ekabhishek

पंचकूला भ्रमण की शुरुआत आप यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां मनसा देवी मंदिर के दर्शन से कर सकते हैं। यह मंदिर राज्य के सबसे लोकप्रिय पवित्र स्थानों में गिना जाता है, जहां रोजाना सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। जानकारी के अनुसार यह मंदिर 210 साल पुराना है, जो उत्तर भारत के चुनिंदा सबसे प्राचीन मंदिरों में शामिल है।

यह एक विशाल मंदिर है जहां आप हिन्दू और मुगल वास्तुकला का अद्भुत मेल देख सकते हैं। माना जाता है कि यह मंदिर कभी पंचकूला के महाराजा का पूजा स्थल हुआ करता था। नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों का बड़ा जमावड़ा लगता है।

कैक्टस गार्डन

कैक्टस गार्डन

धार्मिक स्थलों के अलावा आप यहां के लोकप्रिय प्राकृतिक स्थलों की सैर का प्लान बना सकते हैं। पंचकूला स्थित कैक्टस गार्डन एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जहां कैक्टस प्लांट की आप दुर्लभ प्रजातियों को देख सकते हैं। यह गार्डन एशिया का सबसे बड़े कैक्टस गार्डन में गिना जाता है। इस बगीचे की स्थापना डॉ. जे सरकारिया द्वारा कैक्टस की दुर्लभ प्रजातियों को बचाने के लिए की गई थी। आप यहां इस खास पौधे की 2600 प्रजातियों को देख सकते हैं। बता दें कि यहां वार्षिक कैक्टस मेले का भी आयोजन किया जाता है।

छतबीड़ जू

छतबीड़ जू

PC- Akhil.jain1912

पंचकूला में थोड़ा रोमाचंक अनुभव लेने के लिए आप यहां के छतबीड़ जू की सैर का प्लान बना सकते हैं। छतबीड़ जू यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां आसपास के शहरों से पर्यटक आना पसंद करते हैं। यह उत्तर भारत के बड़े वन्यजीव आरक्षित क्षेत्रों में गिना जाता है, जहां आप जानवरों की 110 प्रजातियों को देख सकते हैं।

यह पूरा जू घग्घर नदी के पास 500 एकड़ के क्षेत्र में फैला है। छतबीड़ जू प्रकृति प्रेमी और वव्यजीव उत्साही पर्यटकों के लि किसी जन्नत से कम नहीं। यह जू इतना बड़ा है कि आप यहां लायन सफारी का रोमांचक आनंद ले सकते हैं।

पिंजौर

पिंजौर

PC- Manojkhurana

पंचकूला से 10 कि.मी की दूरी पर आप पिंजौर स्थल की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह पंचकूला के नजदीकी सबसे खास पर्यटन स्थलों में से एक है जो अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। इस नगर की स्थापना मुगल राजकुमार फिदाई खान द्वारा की गई थी।

यहां आप राजस्थानी और मुगल वास्तुकला के आकर्षक रूपों को देख सकते हैं। यहां रंग महल, शीश महल, जल महल यहां के मुख्य आकर्षण हैं। इन आकर्षणों के अलावा आप प्राचीन मंदिरों को भी देख सकते हैं।

गुरुद्वारा नंदा साहिब

गुरुद्वारा नंदा साहिब

PC- Gaganspidey

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप चंडीगढ़ से 5 किमी की दूरी पर स्थित गुरुद्वारा नंदा साहिब के दर्शन का भी प्लान बना सकते हैं। यह स्थल सिखों का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। यह गुरुद्वारा घग्घर नदी के पास ही स्थित है। गुरुद्वारा नंदा साहिब की स्थापना सिखों केदसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह जी से याद में बनावाया गया था।

माना जाता है कि मुगलों के लड़ाई के वक्त गुरु गोबिंद सिंह जी की सैना इसी स्थल पर रूकती थी। आध्यात्मिक अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+