Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कर्नाटक की चार ऐसी जगहें जो बिल्कुल फिल्म सेट की तरह दिखाई देती हैं

कर्नाटक की चार ऐसी जगहें जो बिल्कुल फिल्म सेट की तरह दिखाई देती हैं

अक्सर हम फिल्मों में देखते हैं कि शूटिंग के दौरान वहां का नजारा काफी शानदार होता है- ऊंचे-ऊंचे पहाड़, फूलों के बागान और आकर्षक नजारा। ऐसे में आप सभी के मन में भी एक अभिलाषा जागृत होती होगी ना कि आप भी वहां जाए और अपनी जिंदगी के कुछ शानदार और खूबसूरत पल वहां बिताएं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्पॉट बताने जा रहे हैं जो कर्नाटक की शान है और बिल्कुल किसी फिल्मी सेट की तरह दिखाई देते हैं।

गुंडलुपेट

गुंडलुपेट

गुंडलुपेट, कर्नाटक के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। ये अपनी सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। यह स्थल केरल की सीमा से सटा हुआ है। यहां पर गेंदा और सूरजमुखी के फूलों की खेती की जाती है। इस जगह को कई फिल्मों और सीरियलों में दर्शाया जा चुका है। ये एक ऐसा स्थान है, जहां की फोटो अगर आप शेयर करेंगे तो पक्का आपसे लोग यही पूछेंगे कि भाई कौन सी फिल्म के सेट पर हो। यहां जाने का सही समय जून से सितंबर तक है।

हेरीटेज वायनरी, रामनगर

हेरीटेज वायनरी, रामनगर

बैंगलोर से करीब 60 किमी. दूर स्थित हेरीटेज वायनरी एक बहुत ही सुंदर गंतव्य है। यहां पर काफी सारी प्राकृतिक गतिविधियां कर सकते हैं, जिसमें वायनरी टूर भी शामिल है। यहां पर स्थानीय लोगों द्वारा वाइन उत्पादित की जाती है। यहां के लोग मुख्य रूप से कडू वाइन का उत्पादन करते हैं। यहां के लोगों के सबसे खास बात यह है कि ये अपनी कमाई से कुछ हिस्सा कर्नाटक के वन्यजीवों के संरक्षण के लिए भी देते हैं। ये स्थान भी आपको किसी फिल्मी सेट से कम नहीं लगेगा। यहां जाने का सही समय अक्टूबर से फरवरी तक का है।

मिरजान फोर्ट

मिरजान फोर्ट

अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ किसी ऐसे स्थान पर बैठना पसंद करते हैं, जहां दूर-दूर तक कोई ना दिखे, सिर्फ आप हो और वहां की वादियां हो तो मिरजान फोर्ट आपके लिए एक बेस्ट डेस्टिनेशन है, जो गोकर्ण से करीब 25 किमी. है। यह किला कर्नाटक अन्य खंडहरों की तरह नहीं दिखता। रानी चेन्नई भैरा देवी द्वारा 16वीं सदी में बनवाया गया यह किला अगनाशिनी नदी के तट पर स्थित है। यहां की हरियाली और पत्थरों पर बनी सीढ़ियां और ऊंचे पहाड़ों का एक कोना, मानिए किसी फिल्मी सेट से कम नहीं लगेगा। यहां जाने का सही समय अक्टूबर से लेकर जनवरी तक का है।

शिमोगा

शिमोगा

कर्नाटक के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक शिमोगा भी है। जी हां, वही शिमोगा जहां जोग फॉल्स स्थित है। जहां काफी फिल्मों को दर्शाया जा चुका है। यहां कई ऐतिहासिक इमारतें और पर्यटन स्थल है, जहां फिल्मों की शूटिंग की जा सकती है। यहां चारों तरफ की हरियाली, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और ऊपर से गिरता झरना इतना खूबसूरत लगता है कि मानिए दुनिया की सारी खूबसूरती यही आकर थम गई है। यहां जाने का सही समय अक्टूबर से लेकर मार्च तक है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+