Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगर लजीज खाने और खूबसूरत इमारतों से है प्‍यार जो जरुर आएं हैदराबाद

अगर लजीज खाने और खूबसूरत इमारतों से है प्‍यार जो जरुर आएं हैदराबाद

By Rupam

हैदराबाद अपनी संस्कृती और परंपरा के लिए जाना जाता है। यहाँ आकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप नवाबों की नगरी में आ गए हैं। हैदराबाद एक ऐसी जगह है जहाँ आपको हिंदु और मुस्लिम में प्यार दिखेगा।

हैदराबाद के लोग इसे मेट्रो सिटी के नाम से कहलाना नहीं पसंद करते हैं बल्कि वे लोग इसे कौस्मोपौलिटन शहर कहते हैं। जिस तेज़ी से हैदराबाद विकास की ओर बढ़ रहा है वह देखने लायक है। हैदराबाद मोतियों के शहर के नाम से भी जाना जाता है।

हैदराबाद का अट्रैक्शन: चारमिनार

हैदराबाद का अट्रैक्शन: चारमिनार

हैदराबाद चारमिनार के कारण दुनियाभर में फेमस है। इसे मोहम्मद कुतुब कुली शाह ने बनवाया था। चारमिनार, चार मिनारों से मिलकर बनी एक चौकोर इमारत है। यह लगभग 184 फीट लंबी है। चारमिनार रेलवेस्टेशन से 7 किलोमिटर व बस स्टैड से 5 किलोमिटर की दूरी पर है। इसे ग्रेनाइट, मार्बल और मोर्टार से बनाया गया है। जिन चार मिनारों के कारण यह फेमस है वह लगभग 24 मीटर लंबी है।

Photo Courtesy: Krupasindhu Muduli

रामोजी फिल्म सिटी: हैदराबाद का फंडूस्तान

रामोजी फिल्म सिटी: हैदराबाद का फंडूस्तान

जैसा की हम सब जानते हैं रामोजी फिल्म सिटी बॅालीवुड या टॅालीवुड के लिए बहुत ही खास जगह है। यहाँ पर बहुत सारे फिल्मों की शुटिंग होती है। इसके अंदर आपको तरह तरह के मस्ती करने की चीज़े मिलेंगी जैसे रेन डॅास, तरह तरह के झूले, हौन्टेड हाउस आदि।

इसमें अंदर जाने के लिए आपको 600 रूपए लगेंगे। रामोजी राव ने 1996 में इसकी स्थापना की थी। हैदराबाद के लोग हो या बाहर से आए लोग हो, सभी के लिए यह मनोरंजन का साधन है।

Photo Courtesy: Shillika

लज़ीज खानो का शहर हैदराबाद

लज़ीज खानो का शहर हैदराबाद

जब आप हैदराबाद की सैर पर निकलेंगे तो किसी न किसी कोने से आपको यहाँ के स्वादिष्ट खाने की खूसबू ज़रूर आएगी। हैदराबाद की बिरयानी का नाम सुनते ही आपके मुँह में पानी ज़रूर आ जाएगे। बहुत सारे लोग तो र्सिफ यहाँ की टेस्टी बिरयानी खाने के लिए ही जाते हैं।

यहाँ के खाने कई तरह के खूसबूदार मसाले और केसर से बनते हैं, जो इन्हें और भी टेस्टी बना देते हैं। यहाँ की बिरयानी को हॅाडी में रखकर बनाया जाता है। हैदराबादी बिरयानी 5-6 तरह से बनाई जाती है। यहाँ के खामे में तेज़ लाल मिर्च, नारियल और इमली का यूज बहुत किया जाता है।

Photo Courtesy: Garrett Ziegler

हैदराबाद में शौंपिंग करने की जगह

हैदराबाद में शौंपिंग करने की जगह

हैदराबाद में आपको बहुत सी ऐसी चीज़े मिलेंगी जो आप अपने साथ ले जाना पसंद करेंगे। हैदराबाद का मोती पूरे देशभर में फेमस है। चारमिनार के आसपास के दुकानों से ही पता चलता है कि इसे मोतियों का शहर क्यों कहते हैं। कपड़ो की इम्ब्रॅाडरी के कारण भी यह शहर फेमस है। हैदराबाद से रंगबिरंगी पेंटिंग, ऊन और बांस से बने डिब्बे भी ख़रीदे जा सकते हैं।

Photo Courtesy: Cephas 405

हैदराबाद में रूकने का जगह

हैदराबाद में रूकने का जगह

यहाँ के आईटीसी होटल काकतीय शेरेटन एंड टॉवर्स, ताज कृष्णा व रेसिडेंसी, होटल कम्फर्ट स्टार होटल हैं, जहाँ आप आराम से खुद को रिलैक्स कर सकते हैं। इसके अलावा होटल चारमिनार, होटल पर्ल ऑर्फ द ओरियंट में भी ठहरा जा सकता है।

Photo Courtesy: Cephas 405

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+