Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »फर्जी रायचंदों से बचें, उनसे मिलने वाले कुछ प्रमुख ट्रेवल मिथक और अवधारणाएं

फर्जी रायचंदों से बचें, उनसे मिलने वाले कुछ प्रमुख ट्रेवल मिथक और अवधारणाएं

By Syedbelal

अक्सर आपने बड़े बुज़ुर्गों को कहते सुना होगा कि दुनिया में जितने लोग हैं उतनी मान्यताएं और मिथक हैं। बहरहाल, हम आज ऐसे ही लोगों के बीच रहते हैं जो अलग अलग मान्यताओं पर विश्वास रखते हैं। हर व्यक्ति का किसी विशेष बिंदु पर अपना एक ख़ास विचार होता है। इसी क्रम में यात्रा भी एक ऐसी चीज हैं जहां आपको कई मिथक और अवधारणाएं मिलेंगी। आज हम आपको अवगत कराएंगे कुछ ऐसे ही मिथकों से जिनको हम कई बार अपनी यात्रा के दौरान सुनते हैं। ये ट्रेवल टिप्स हो सकती हैं आपके लिए फायदेमंद

ट्रेवल मिथक और अवधारणाएं

मोबाइल फोन के इस्तेमाल से प्लेन क्रैश हो हो सकता है

यदि आपने हवाई जहाज कि यात्रा की होगी तो आपने फ्लाइट अटेंडेंट को कहते सुना होगा कि अपना अपना मोबाइल ऑफ कर दें क्योंकि फ़ोन से निकलने वाले सिग्नल प्लेन की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकते हैं। गौरतलब है कि हर एयरलाइन सर्विस की अपनी अलग अलग पॉलिसियां होती हैं इसी के मद्देनज़र वो आपसे फ़ोन ऑफ करवाती हैं, तो आपके मेल चेक करने और एसएमएस भेजने से प्लेन क्रैश नहीं होने वाला।

नयी जगह पर टूरिस्ट से पैसे उसूले जाते हैं

जी हां कई बार हमने सुना होगा कि फलां जगह पर मत जाओ वहां स्थानीय लोग आपको लूट सकते हैं। यहां लूटने से तात्पर्य ये है कि किसी भी नयी जगह जाने के बाद वहां के स्थानीय दुकानदार आपको नया जानकार ठग सकते हैं तो अब अगली बार जब भी कहीं जाएं तो थोडा स्मार्ट रियेक्ट करें न कि लोगों को ये दर्शाएं कि आप नए हैं।

ड्यूटी फ्री आइटम से पैसे बचते हैं

कई लोगों के मन में ये अवधारणा बन गयी है कि यदि एअरपोर्ट से ड्यूटी फ्री आइटम लिया गए तो वो सस्ते में मिलेगा। साथ ही हममें से बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो इन दुकानों से शॉपिंग के लिए अच्छा खासा पैसा भी अपने साथ रखते हैं। यहां सच्चाई ये है कि आपको केवल सिगरेट और शराब ही यहां सस्ते में मिल पायगी और यदि आपको इन दुकानों से परफ्यूम या इलेक्ट्रॉनिक आइटम लेना हो तो वो बाज़ार के मुकाबले आपको यहां महंगे मिलेंगे। तो अब आप ड्यूटी फ्री के मुद्दे पर अपनी राय बदल दें।
स्ट्रीट फ़ूड स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं

बाहर खाना किसे नहीं पसंद है, लेकिन फिर भी हमारे बीच ऐसे बहुत से लोग हैं जो ये कहते हैं कि बाहर खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। तो यदि आप खाने के शौक़ीन हैं तो ज्यादा न सोचिये और दिल की सुनते हुए वो खाइये जो आपको अच्छा लगे। एक बात और हमें ये नहीं पता होता कि होटल के किचन में क्या है कैसी साफ़ सफाई है मगर स्ट्रीट फ़ूड हमारे सामने बनाया जाता है तो हमें पता होता है कि उसमें क्या क्या पड़ा है।

तत्काल फ्लाइट के टिकट सस्ते होते हैं

बहुत लोगों का मानना है कि लास्ट मिनट के फ्लाइट टिकट सस्ते होते हैं आपको बताते चलें कि ये एक सबसे बड़ा मिथक है। हमेशा से ही ये देखा गया है कि अंत समय में बुक कराये गए टिकट पर आपको पहले की अपेक्षा कहीं ज्यादा खर्च करना पड़ता है, ख़ास तौर से जब पीक सीजन हो तो हम आपको यही सलाह देंगे कि यदि आप कहीं जा रहे हों तो पहले से ही अपने टिकट बुक कराएं।

एडवांस टिकट पैसे बचाते हैं

यदि आप कहीं जाने के लिए ६ महीना पहले से ही टिकट बुक करा लें तो ये आपके द्वारा करी गयी सबसे बड़ी गलती होगी। कई बार देखा गया है कि एयर लाइन अपने टिकटों के दाम कुछ स्पेशल ऑफर को देखते हुए घटा देती हैं। तो अब अगर आप अगली बार टिकट बुक करा रहे हैं तो हमारा यही सुझाव है कि अपनी यात्रा से दो तीन हफ्ता पहले टिकट बुक कराएं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+