Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कर्नाटक के होयसला मंदिर समूह UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल, क्या है इसका इतिहास!

कर्नाटक के होयसला मंदिर समूह UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल, क्या है इसका इतिहास!

भारत के लिए दोहरी खुशी का मौका है, क्योंकि रविवार को पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन के बाद कर्नाटक के होयसला मंदिरों के पवित्र समूह को भी यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल कर लिया गया है। इस बात की जानकारी यूनेस्को की तरफ से ही X पर दी गयी। पिछले साल जनवरी में भारत ने यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट के लिए होयसला के पवित्र मंदिरों के समूहों को भी नामित किया था।

hoysala temples

इसी के साथ विश्व धरोहर सूची में भारत के विरासतों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। यूनेस्को ने अपनी ट्वीट (वर्तमान X) में बताया कि बेलूर, हलेबिदु और सोमनाथपुरा क्षेत्रों में स्थित होयसला मंदिरों को हेरिटेज साइट की सूची में स्‍थान दिया जा रहा है।

क्या है इन मंदिरों का इतिहास

होयसल साम्राज्य ने 10वीं और 14वीं शताब्दी के बीच आधुनिक कर्नाटक राज्य के एक बड़े हिस्से पर शासन किया था। शासन के शुरुआत में इनके साम्राज्य की राजधानी बेलूर में थी और बाद में हलेबिदु में स्थानांतरित हो गई थी। इनके शासनकाल के दौरान ही 12वीं से 13वीं शताब्दी के बीच होयसला मंदिरों का निर्माण किया गया था। इन मंदिरों को होयसल युग के कलाकारों और वास्तुकारों की रचनात्मकता और कौशल के प्रतीक माना जाता है। बता दें, बेलूर, हैलेबिड और सोमनाथपुरा के तीन होयसला मंदिर का समूह है।

पूर्वजों की असाधारण शिल्प कौशल का प्रमाण

the hoysala temple

होयसला के पवित्र समूह में कर्नाटक के बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसला मंदिर शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे भारत के लिए गौरव का क्षण बताया है। अपने बधाई संदेश में पीएम मोदी ने कहा, "भारत के लिए यह और भी गौरव की बात है! होयसल के शानदार पवित्र स्मारकों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। होयसल मंदिरों की शाश्वत सुंदरता और जटिल विवरण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हमारे पूर्वजों की असाधारण शिल्प कौशल का प्रमाण हैं।"

21 देशों की समिति ने लिया फैसला

twin temple of hoysala

शांतिनिकेतन व होयसला मंदिरों के पवित्र समूह को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल करने का फैसला यूनेस्को की सऊदी अरब में हुई विश्व धरोहर समिति के 45वें सत्र के दौरान लिया गया। जिन 21 देशों की समिति ने यह फैसला लिया उनमें अर्जेंटीना, बेल्जियम, बुल्गारिया, मिस्र, इथियोपिया, ग्रीस, भारत, इटली, जापान, माली, मेक्सिको, नाइजीरिया, ओमान, कतर, रूसी संघ, रवांडा, सेंट विंसेंट, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड और जाम्बिया शामिल हैं। भारत वर्तमान में अपने चौथे कार्यकाल (2021-25) के लिए समिति का सदस्य है।

होयसला और शांतिनिकेतन को मिलाकर भारत के पास कुल 42 विश्व धरोहर हैं, जिसमें 34 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित संपत्ति शामिल है। वर्तमान में विश्व में 42 वर्ल्ड हेरिटेज के साथ भारत का छठवां स्थान है।

More News

    Read more about: india unesco karnataka
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+