Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इंदौर की इन गलियों में लें जायकेदार व्यंजनों का आनंद

इंदौर की इन गलियों में लें जायकेदार व्यंजनों का आनंद

इंदौर में स्ट्रीट फूड्स का आनंद । street foods experience in indore madhya pradesh

भारत का ह्रदय राज्य मध्य प्रदेश न सिर्फ अपनी ऐतिहासिक धरोहरों, प्राकृतिक सौदर्यता और व्यापारिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है, बल्कि इस राज्य को भारत का 'फूड कैपिटल' भी कहा जाता है। मध्य प्रदेश का इंदौर शहर अपने लजीज व्यंजनों के लिए काफी चर्चा में रहता है। इंदौर की फूड स्ट्रीट शाम होते ही खाने के शौकीनों से भर जाती हैं। सिर्फ शहर भर से ही नहीं बल्कि यहां के व्यंजनों को चखने के दूर-दूर से से लोग आते हैं।

शहर घूमने आए विदेशी सैलानी भी इन गलियों के चक्कर लगाना नहीं भूलते। नेटिव प्लानेट की फूड सफारी में आज हमारे साथ जानिए इंदौर शहर की उन खास गलियों के बार में जहां काफी कम कीमतों पर जायकेदार व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकता है।

सराफा बाजार

सराफा बाजार

PC- Vivekpat30

अगर आप इंदौर शहर आकर किसी से लजीज व्यंजनों की जगह का पता पूछेंगे तो जवाब सराफा बाजार ही मिलेगा। सराफा बाजार को इंदौर का 'फूड लैंडमार्क' कहा जाता है। यह भारत की उन खास फूट स्ट्रीट्स में गिना जाता है जहां खाने-पीने का मजा रात में लिया जा सकता है। यह एक ज्वलरी मार्कट है, लेकिन रात के 9 बजते ही फूट स्ट्रीट्स में तब्दिल हो जाता है। रात से 9 से लेकर यहां की खाने-पीने की दुकाने 2 बजे तक खुली रहती हैं। सराफा बाजार अपने जायके लिए अब सिर्फ शहर तक सीमित नहीं रहा बल्कि यहां चटकारा लगाने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से खाने-पीने के शौकीन आते हैं।

यहां के व्यजनों में आप गराडू, खोपरा पेटिस, बटाला कचौरी, भुट्टे की कीज़ और उत्तर-भारतीय मिठाई जैसे मालपुआ, मूंग की दाल का हलवा, रबड़ी, कुल्फी, केसरीया दूध और गुलाब जामुन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। अगर आप यहां आएं तो जोशी के दही बड़े, नागोरी की चिकनजी, राजहंस का दाल बाफला और अन्ना का पान ट्राई करना न भूलें।

छप्पन

छप्पन

PC- ampersandyslexia

सराफा बाजार के अलावा भी इंदौर में और भी कई फूड स्ट्रीट्स मौजूद हैं, जो शाम होते ही खाने-पीने के शौकीनों का अड्डा बन जाती हैं। इंदौर की छप्पन गली कुछ ऐसी ही जगह है, जहां स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया जा सकता है। इस जगह का नाम छप्पन यहां की 56 दुकानों के समूह से पड़ा है। यह एक बड़ा बाजार है। अगर आप यहां आएं यहां 'पोहा -जलेबी' खाना न भूलें।

यह व्यंजन इंदौर के फूड कल्चर का एक अहम हिस्सा है। यहां लोग नाश्ते के तौर पर इसे खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा आप यहां खोपरा पेटिस और इंडियन कॉफी का भी आनंद ले सकते हैं।

रजवाड़ा

रजवाड़ा

PC- Raveesh Vyas

अगर आपको इंदौर आकर स्वादिष्ट चटपटी चाट खाने का मन कर रहा है तो आप शहर की प्रसिद्ध चाट गली रजवाड़ा आ सकते हैं। रजवाड़ा अपनी चाट के लिए ही जाना जाता है। यहां का चाट की दुकाने कई सालों से ग्राहकों को चाट खिलाने का काम कर रही हैं।

यहां आपको कई तरह की चटपटी चाट खाने का मौका मिलेगा। यहां ज्यादातर परिवार के लोग जिसमें महिलाएं ज्यादा आना पसंद करती हैं। इसके अलावा पर्यटक वर्ग भी यहां चाट का मजा लेते दिख जाएंगे।

सीतला माता बाजार

सीतला माता बाजार

PC- Niranjan.gohane

इंदौर की फूड स्ट्रीट्स में सीतला माता बाजार का भी नाम आता है, दरअसल यह कपड़ों का एक बड़ा बाजार है, लेकिन रात के 9 बजते ही स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकानों में तब्दील हो जाता है। आसपास के लोगों के अलावा यहां दूर-दराज से से भी लोग खाने-पीने का मजा लेने के लिए आते हैं।

आप चटपटी चाट से लेकर मीठ पकवानों का स्वाद ले सकते हैं। पोहा जलेबी, दाल बाफला, इंदौरी कचौड़ी, दही बड़ा आदि यहां का बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। कपड़े खरीदने आए बहुत से ग्राहक खासकर इन लजीज व्यंजनों के लिए बहुत देर तक रूकते हैं।

अन्य स्थान

अन्य स्थान

PC- Soumyadeep Paul

उपरोक्त फूड स्ट्रीट्स के अलावा आप इंदौर की कुछ अन्य गलियों में जाकर जायकेदार व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप यहां कुछ राजस्थानी खाने का मन कर रहा है तो आप यहां नखराली धानी & चोखी धानी जा सकते हैं। ठंडी-ठंडी शिंकजी के लिए आप कोठारी मार्कट या मधुराम आएं। इसके अलावा आप इंदौर की आम बाजारों में भी स्वादिष्ट खानों का आनंद ले सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+