Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आप बताइये किस चीज की कमी है ऋषिकेश में? हम पहुंचायेंगे धामी सरकार तक आपकी बात!

आप बताइये किस चीज की कमी है ऋषिकेश में? हम पहुंचायेंगे धामी सरकार तक आपकी बात!

योगनगरी ऋषिकेश एक ऐसी जगह है, जहां पर्यटक सर्दियों से लेकर गर्मियों तक का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां घूमने के लिए 1 हफ्ता भी कम पड़ जाता है और कभी यह बस दो दिनों की Weekend ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बन जाता है। यहां आने वाले पर्यटकों में बड़ी संख्या विदेशी मेहमानों की भी होती है। इसलिए इस शहर में पर्यटन के विकास की काफी जरूरत है।

इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही केंद्र सरकार ने बुधवार (27 नवंबर 2024) को ऋषिकेश में पर्यटन के विकास के लिए ₹100 करोड़ के अनुदान को मंजूरी दी है। लेकिन सवाल यह है कि ऋषिकेश में कमी किस चीज की है? या धामी सरकार को पर्यटन के नजरिए से किन चीजों पर ध्यान देने की सबसे ज्यादा जरूरत है?

rishikesh tourism development

₹66 करोड़ की मिली पहली किश्त

मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश में पर्यटन के विकास के लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना 2024-25 के तहत ₹100 करोड़ का अनुदान देने को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत योगनगरी ऋषिकेश में पर्यटन के विकास के लिए विभिन्न तरह की परियोजनाओं का संचालन किया जाएगा।

बताया जाता है कि कुल आवंटित धनराशि की पहली किश्त के तौर पर ₹66 करोड़ उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार को आवंटित की जा चुकी है। अनुदान राशि का बाकी बचा हिस्सा दूसरी किश्त में दी जाएगी। दूसरी किश्त ₹34 करोड़ की होगी, जो परियोजना के 75 प्रतिशत कार्यों के पूरे होने के बाद दी जाएगी।

बता दें, राज्य के मुख्यमंत्री धामी पिछले लंबे समय से ऋषिकेश में पर्यटन के विकास के लिए पिछले लंबे समय से ही आर्थिक मदद प्राप्त करने की कोशिश कर रहे थे। इस बाबत उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी बात की थी। बाद में इस आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार को धन्यवाद भी दिया है।

uttarakhand rishikesh development

लेकिन अब बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि ऋषिकेश में किन चीजों की जरूरत है? पर्यटन के लिहाज से कौन सी वो चीजें हैं, जिनके विकास पर इस समय धामी सरकार को सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए?

क्या ऋषिकेश में नए पार्क आदि तैयार होने चाहिए? ऋषिकेश के सुन्दरीकरण पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए? विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ऋषिकेश में क्या नए निर्माण होने चाहिए, सड़क आदि पर ध्यान देने की जरूरत है? ऐसी कौन-कौन सी चीजें हैं, जिनपर ऋषिकेश में पर्यटन का विकास करते समय धामी सरकार को इस समय ध्यान देने की जरूरत है? इन सारे सवालों का जवाब आप हमें दें और हम पहुंचाएंगे आपकी बात धामी सरकार तक।

कैसे देंगे जवाब?

rishikesh tourism travel

आपको क्या लगता है, ऋषिकेश में पर्यटन के लिहाज से इस समय किस चीज की कमी है? इस सवाल का जवाब हम तक पहुंचाना बड़ा ही आसान है। अगर आप हमारा यह आर्टिकल कम्प्यूटर या लैपटॉप से पढ़ रहे हैं तो नीचे दिये गये कमेंट बॉक्स में जाकर आप अपनी बात हमें कह सकते हैं और आपके सुझाव हम धामी सरकार तक पहुंचाएंगे।

अगर आप मोबाइल फोन या टैब पर हमारा आर्टिकल पढ़ रहे हैं तो दिये गये सोशल मीडिया पोस्ट के लिंक पर अपनी क्लीक कर, कमेंट बॉक्स में आप अपने सुझाव दे सकते हैं।

तो फिर ज्यादा देर न करें, क्योंकि धामी सरकार जल्द से जल्द विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौर तैयार करने वाली है जिसमें आपके सुझाव भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

More News

Read more about: uttarakhand rishikesh tourism
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+