Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कैंडल लाइट की रौशनी में जब होगा इजहार-ए-मोहब्बत...

कैंडल लाइट की रौशनी में जब होगा इजहार-ए-मोहब्बत...

वैलेंटाइन डे आने में महज एक दिन बाकी है अगर आप अपनी समवन स्पेशल को ले जाना चाहते है एक रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर पर तो इस आर्टिकल को पढना ना भूले

By Goldi

कहते हैं भूखे पेट तो भजन नहीं होते ऐसे ही वैलेंटाइन डे भी एक अच्छे और रोमांटिक डिनर के बिना अधूरा है। और डिनर भी ऐसी जगह होना चाहिए जहां आप अगर आप अपने स्पेशल वन को अपने दिलकी बात कहे तो वह हां बिना रह ही ना पाए। तो अगर आप भी इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर और स्पेशल वन को रोमांटिक कैंडल लाईट डिनर पर ले जाना चाहते हैं तो हमारा ये आर्टिकल खास आपके लिए है, क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे है दिल्ली के पांच रोमांटिक ऐसे रेस्तरां के बारे में जहां आप प्रेम के इस खास दिन को एक बेहद नए अंदाज में मना सकें

ऑलिव बार एंड किचन
ऑलिव बार एंड किचन रेस्तरां महरौली में स्थित है, वैलेंटाइन डे पर कैंडल लाईट डिनर के लिए एकदम परफेक्ट आप्शन है। इस रेस्तरां में वैलेंटाइन के लिए स्पेशल पैकेज Greygoose की ओर से रहता है। इस पैकेज के तहत आप लाइव म्यूजिक के साथ साथ एक बेहद ही उम्दा कैंडल लाइट डिनर क लुत्फ उठा सकते हैं।

 valentine day5 Most Romantic Restaurants in Delhi For Couples

पमफिलोस किचन एंड बार
जैसे ही आप इस ट्रेंडी रेस्तरां में एंटर होंगे, वैसे ही आपको अच्छा महसूस होने लगेगा, क्योंकि यह रेस्तरां पूरी तरह से कैंडल और लाइट से सजी हुई रहती है। इतना ही नहीं यहां पर सॉफ्ट म्यूजिक ही सुनने को मिलता है, जिससे कि कोई भी खास दिन और अधिक खास लगने लगता है। आप यहां आकर अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत कर सकते हैं।

 valentine day5 Most Romantic Restaurants in Delhi For Couples

कैफ़े 9
इस रेस्तरां में आपको वैलेंटाइन का स्पेशल मेन्यू मिलेगा, यहां आपको लाइव म्यूजिक कैंडल लाइट डिनर डांस सबका लुत्फ उठा सकते हैं।

 valentine day5 Most Romantic Restaurants in Delhi For Couples

कैफे दिल्ली हाइट्स
दिल्ली के आर के पुरम एरिया में स्थित कैफे दिल्ली हाइट्स में आप अपने स्पेशल वन के साथ मजा लीजिये रेड वेलेवेट केक का। इतना ही नहीं यहां आपको मिलेगा जो चाहेंगे आप।

 valentine day5 Most Romantic Restaurants in Delhi For Couples

अमोर - द पाटिओ रेस्तरां कैफे एंड बार
हौज खास में स्थित अमोर रेस्तरां वैलेंटाइन के मौके पर डेट पर जानें वालों के लिए काफी रोमांटिक और शानदार जगह है। यहां पर आपको पुरानी यूरोपीय सभ्यता का माहौल देखने को मिलेगा। इस रेस्तरां की छत से हौज खास किला और झील दोनों ही दिखाई देती है। आप यहां आकर पूरी दुनिया को भूलकर बस एक दूसरे में खो जाएंगे। अगर आप अपने वैलेंटाइन डे को और भी खास बनाना चाहती हैं तो ऐसे में इस रेस्तरां जरूर में होकर आएं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+