Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चेन्नई - नागरकोइल और बैंगलोर-मदुरै रूट पर नयी वंदे भारत एक्सप्रेस : जाने किराया और Timing

चेन्नई - नागरकोइल और बैंगलोर-मदुरै रूट पर नयी वंदे भारत एक्सप्रेस : जाने किराया और Timing

तमिलनाडु और कर्नाटक के प्रमुख शहरों चेन्नई व बैंगलोर में ट्रैफिक जाम की समस्या आम हो गयी है। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए भारतीय रेलवे ने इन दोनों शहरों से दो नयी वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स में किये जा रहे दावों के मुताबिक 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई के दौरे पर जाने वाले हैं, जिस दिन वह दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस में एक बैंगलोर से मदुरै और दूसरी चेन्नई इगमोर से नागरकोइल के बीच चलेगी। बताया जाता है कि पीएम मोदी चेन्नई से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

2 new vande bharat express chennai and bangalore

चेन्नई इगमोर-नागरकोइल वंदे भारत एक्सप्रेस

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन का वास्तविक संचालन शुरू होने से पहले टेक्निकल ट्रायल रन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार चेन्नई इगमोर से नागरकोइल के बीच 742 किमी की दूरी को तय करने में वंदे भारत एक्सप्रेस को करीब 8.05 घंटे का समय लगा है।

इस रूट पर सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने के बाद यह सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन होगी जिसके कन्याकुमारी एक्सप्रेस और अनंतपुरी एक्सप्रेस की गति होगी। दोनों ट्रेनों को इस दूरी को तय करने में करीब 11.35 और 11.50 घंटा का समय लगता है। इस रूट पर 8 कोच की मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा।

6 स्टेशनों पर होगा ठहराव

  • ताम्बरम
  • विल्लुपुरम जंक्शन
  • तिरुचिरापल्ली
  • डिंडीगल जंक्शन
  • मदुरै जंक्शन
  • तिरुनेल्वेली

क्या होगा समय

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार चेन्नई इगमोर स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5 बजे खुलेगी जो दोपहर 1.30 बजे नागरकोइल पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन दोपहर 2.20 बजे नागरकोइल से खुलेगी जो रात को 11.15 बजे चेन्नई इगमोर स्टेशन पहुंचेगी। हालांकि अभी तक इस टाइमटेबल की रेलवे द्वारा कोई पुष्टि नहीं की गयी है। इसलिए वास्तविक टाइमटेबल में बदलाव होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। किराया के संबंध में कोई जानकारी अभी तक जारी नहीं की गयी है।

bangalore to madurai and chennai egmore to nagarcoil vande bharat

बैंगलोर-मदुरै वंदे भारत एक्सप्रेस

20 जून को जिन दो वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाने वाले हैं, उसमें बैंगलोर-मदुरै वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। हालांकि इस ट्रेन के बारे में अभी तक ज्यादा नहीं दी गयी है। लेकिन बैंगलोर से मदुरै के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन किया जा चुका है, जिसमें इस ट्रेन को उसी रफ्तार से चलाया गया जिस रफ्तार से इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5.15 बजे मदुरै से खुली जो दोपहर 1.15 बजे बैंगलोर पहुंची। यानी मदुरै से बैंगलोर के बीच की दूरी को तय करने में वंदे भारत एक्सप्रेस को लगभग 8 घंटों का समय लगा है। इस ट्रेन का संचालन तमिलनाडु के दक्षिणी जिले से कर्नाटक की आईटी सिटी के बीच होने वाला है, जिससे यात्रियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। बता दें, वर्तमान में तमिलनाडु में कुल 6 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। अब दो नयी वंदे भारत एक्सप्रेस इस लिस्ट से इसी सप्ताह जुड़ सकती है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+