Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »30 से अधिक रूट्स पर चलती हैं 33 से ज्यादा वंदे भारत एक्सप्रेस, देखें पूरी लिस्ट

30 से अधिक रूट्स पर चलती हैं 33 से ज्यादा वंदे भारत एक्सप्रेस, देखें पूरी लिस्ट

देश के हर एक कोने को जोड़ने के लिए और ट्रेन में विमान जैसी सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने सेमी हाई स्पीड ट्रेनों की शुरुआत की थी। 15 फरवरी 2019 को देश में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी और नई दिल्ली के बीच चलायी गयी थी। उसके बाद से लेकर अब तक धीरे-धीरे देश के लगभग हर एक हिस्से को दूसरे हिस्से से जोड़ने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्याओं को बढ़ाया जा चुका है।

vande bharat new

अब तक देशभर के 30 रूट्स पर देश के एकमात्र सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो चुका है। इनमें से कुछ रूट्स पर 8 कोच की मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस भी चलती है। काफी हद तक जापान के बुलेट ट्रेन की तरह दिखने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरुआत में सिर्फ सफेद पर नीली पट्टी वाली ही चलती थी। लेकिन अब केसरिया और स्लेटी रंग की उन्नत वंदे भारत एक्सप्रेस रेक का निर्माण भी किया जा रहा है। बता दें, वंदे भारत एक्सप्रेस के सभी कोच और रेक को चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में तैयार किया जाता है।

वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट्स और Details :-

1. नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन नई दिल्ली-कानपुर-प्रयागराज-वाराणसी के रूट पर चलती है। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच की 759 किमी दूरी तय करने में इसे करीब 6 घंटों का समय लगता है। सोमवार और गुरुवार के अलावा यह ट्रेन सप्ताह में 5 दिन चलती है। इस ट्रेन के एसी चेयरकार का किराया ₹1,287 और एग्जीक्यूटिव कार का किराया ₹2,661 है।

2. नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन राजधानी नई दिल्ली को वैष्णो देवी के बेस कैम्प कटरा से जोड़ती है। नई दिल्ली से कटरा के बीच की दूरी तय करने में इसे लगभग 8 घंटों का समय लगता है। मंगलवार के अलावा यह सप्ताह के 6 दिन चलती है। इस ट्रेन के एसी चेयरकार का किराया ₹1,154 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹2,375 है।

3. गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस
गुजरात के गांधीनगर को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से जोड़ने का काम यह ट्रेन सिर्फ 6.30 घंटों में करती है। 522 किमी की दूरी तय कर यह ट्रेन रविवार के अलावा सप्ताह के 6 दिन गांधीनगर से मुंबई पहुंचती है। इसके एसी चेयरकार का किराया ₹974 और एग्जीक्यूटिव कार का किराया ₹2,018 है।

4. नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली को पहाड़ों की रानी हिमाचल प्रदेश से जोड़ने में वंदे भारत एक्सप्रेस को करीब 5.30 घंटों का समय लगता है। शुक्रवार के अलावा सप्ताह के 6 दिन यह ट्रेन चलती है। इस रूट पर वंदे भारत के एसी चेयरकार का किराया ₹832 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹1,708 है।

collage vande bharat

5. चेन्नई-मैसुर वंदे भारत एक्सप्रेस
दक्षिण भारत के दो प्रमुख शहरों चेन्नई और मैसुर को जोड़ने में इस ट्रेन को लगभग 7 घंटों का समय लगता है। यह तमिलनाडु के चेन्नई से कर्नाटक के मैसुर के बीच की 401 किमी की दूरी को तय करती है। बुधवार को यह ट्रेन नहीं चलती है। इस रूट पर वंदे भारत के एसी चेयरकार का किराया ₹922 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹1,884 है।

6. नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ के रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 6.30 घंटों में अपनी यात्रा पूरी कर लेती थी। लेकिन कम यात्री ऑक्यूपेंसी होने के कारण इस ट्रेन को तेजस में परिवर्तित कर दिया गया।

7. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
यह पश्चिम बंगाल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है। यह ट्रेन साउथ बंगाल को नॉर्थ बंगाल से जोड़ती है। करीब 7.30 घंटे में यह 454 किमी का रास्ता तय करती है। बुधवार के अलावा सप्ताह के 6 दिन यह ट्रेन चलती है। वंदे भारत के एसी चेयरकार का किराया ₹1,044 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹2,142 है।

8. सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
तेलंगाना से आंध्र प्रदेश के बीच यह ट्रेन सप्ताह के 6 दिन (रविवार को छोड़कर) चलती है। सिकंदराबाद से विशाखापत्तनम के बीच की दूरी तय करने में इसे करीब 9 घंटा का समय लगता है। इस रूट पर वंदे भारत के एसी चेयरकार का किराया ₹1,207 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹2,485 है।

9. मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस
महाराष्ट्र के दो शहरों को जोड़ने का काम यह वंदे भारत एक्सप्रेस करती है। मुंबई से सोलापुर पहुंचने में इस ट्रेन को करीब 6 घंटा 35 मिनट का समय लगता है। बुधवार के अलावा सप्ताह के 6 दिन चलने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार का किराया ₹859 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹1,766 है।

10. मुंबई-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस
शिरडी में विराजमान साईं बाबा के दर्शन करने जाना इस ट्रेन की वजह से काफी आसान हो गया है। करीब 5.20 घंटा में यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन मुंबई से शिरडी पहुंचा देती है। इस ट्रेन के एसी चेयरकार का किराया ₹694 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹1,436 है।

students vande bharat

11. हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस
राजधानी दिल्ली को मध्यप्रदेश के भोपाल से जोड़ने में इस ट्रेन को लगभग 7.45 घंटा का समय लगता है। भोपाल से दिल्ली के बीच की 700 किमी की दूरी को यह ट्रेन सप्ताह में शनिवार के अलावा 6 दिन पूरा करती है। ट्रेन के एसी चेयरकार का किराया ₹1,207 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹2,485 है।

12. सिकंदराबादा-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस
आईटी शहर सिकंदराबाद को तिरुपति बालाजी से जोड़ने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस को 660 किमी की दूरी तय करने में सिर्फ 8 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। मंगलवार के अलावा यह ट्रेन सप्ताह बाकी 6 दिन चलती है। इस ट्रेन के एसी चेयरकार का किराया ₹1,168 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹2,399 है।

13. चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस
चेन्नई से कोयंबटूर के बीच की 495 किमी की दूरी को तय करने में इस ट्रेन को 6 घंटा 10 मिनट का समय लगता है। बुधवार के अलावा यह ट्रेन सप्ताह में हर दिन चलती है। इस ट्रेन के एसी चेयरकार का किराया ₹921 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹1,880 है।

14. अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
दिल्ली कैंट से अजमेर तक पहुंचने में इस ट्रेन को 5 घंटा और 15 मिनट का समय लगता है। 454 किमी की दूरी तय कर यह ट्रेन बुधवार के अलावा सप्ताह के बाकी दिन दिल्ली कैंट से अजमेर पहुंचती है। इस ट्रेन के एसी चेयरकार का किराया ₹813 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹1,674 है।

15. तिरुअनंतपुरम-कारगोड वंदे भारत एक्सप्रेस
केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस तिरुअनंतपुरम से कासरगोड के बीच चलती है। दोनों शहरों के बीच 586 किमी की दूरी को तय करने में इस ट्रेन को 8.05 घंटा का समय लगता है। रास्ते में यह ट्रेन 14 स्टेशनों पर रुकती है। इस ट्रेन के एसी चेयरकार का किराया ₹1,068 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹2,194 है।

16. पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
चार धामों में एक पुरी को हावड़ा से जोड़ने का काम यह वंदे भारत एक्सप्रेस करती है। 502 किमी की दूरी को तय करने में इस ट्रेन को 6.40 घंटा का समय लगता है। इस ट्रेन के एसी चेयरकार का किराया ₹964 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹1,985 है।

17. देहरादून-आनंदविहार (टी) वंदे भारत एक्सप्रेस
उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनस के बीच चलती है। 302 किमी की दूरी को यह ट्रेन 4.45 घंटा में पूरी करती है। सप्ताह में बुधवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होता है। इस ट्रेन के एसी चेयरकार का किराया ₹1,065 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹1,890 है।

18. गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
नॉर्थइस्ट भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस असम के गुवाहाटी को प. बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ती है। 409 किमी की दूरी को तय करने में इस ट्रेन को 5.30 घंटा का समय लगता है। मंगलवार के अलावा यह ट्रेन सप्ताह में हर दिन चलती है। इस ट्रेन के एसी चेयरकार का किराया ₹788 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹1,613 है।

19. रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश के महाकौशल क्षेत्र को सेंट्रल क्षेत्र से जोड़ने का काम यह वंदे भारत एक्सप्रेस करती है। दो शहरों के बीच अधिकतम 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से जबलपुर के बीच की दूरी को दूसरे ट्रेनों के मुकाबले 30 मिनट कम समय में पूरी कर लेती है।

20. खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस
मलवा (इंदौर) को बुंदेलखंड (खजुराहो) और मध्य क्षेत्र से जोड़ने वाली यह ट्रेन पर्यटकों के लिए भी काफी फायदेमंद है। महाकालेश्वर मंदिर, मांडू, महेश्वर, खजुराहो, पन्न जैसे पर्यटन स्थलों पर इस ट्रेन से जाना संभव हो पाता है। इस रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेनों के मुकाबले यह ट्रेन 2 घंटा 30 मिनट कम समय लेती है।

21. मुंबई-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस
गोवा जाने वाले पर्यटकों के लिए यह ट्रेन काफी फायदेमंद है। मुंबई के CSMT से गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच यह ट्रेन सप्ताह के 6 दिन (शुक्रवार नहीं) चलती है।

22. धारवाड़-बैंगलोर वंदे भारत एक्सप्रेस
कर्नाटक के धारवाड़, हुबली और देवंगेरे क्षेत्रों को यह वंदे भारत एक्सप्रेस बैंगलोर से जोड़ती है। इस रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेनों के मुकाबले यह ट्रेन 30 मिनट कम समय लेती है।

23. रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
पटना और रांची के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए यह वंदे भारत एक्सप्रेस काफी महत्वपूर्ण है। यह ट्रेन इस रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेनों के मुकाबले 1 घंटा 25 मिनट कम समय लेती है। मंगलवार के अलावा यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलती है। पटना से रांची (हाटिया) तक पहुंचने में इस ट्रेन को लगभग 6.30 घंटा का समय लगता है।

24. गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख तीर्थ स्थान गोरखनाथ और राम जन्मभूमि को जोड़ने का काम यह वंदे भारत एक्सप्रेस करती है। इस ट्रेन की वजह से गोरखपुर और लखनऊ दोनों शहरों से ही अयोध्या सिर्फ 2 घंटे में पहुंचा जा सकता है।

25. जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस
राजस्थान और गुजरात के बीच इस ट्रेन का संचालन होता है। यह ट्रेन पाली, अबु रोड, पालनपुर और मेहसाना के रूट पर चलती है। जोधपुर से साबरमती पहुंचने में इस ट्रेन को करीब 6-6.30 घंटों का समय लगता है।

26. काचेगुड़ा-यशवंतपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
बैंगलोर (यशवंतपुर) और हैदराबाद (काचेगुड़ा) के बीच हाल ही में इस ट्रेन की शुरुआत हुई है। दो आईटी शहरों को जोड़ने वाली यह ट्रेन इस रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेनों के मुकाबले 2.50 मिनट कम समय लेगी। बैंगलोर-हैदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया ₹2,865 रखा गया है।

27. विजयवाड़ा-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस
विजयवाड़ा से चेन्नई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस तेनली, ओंगल, नेल्लोर और रेनीगुंटा रूट पर चलेगी। यह 8 कोच वाली मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है जिसमें 1 एग्जीक्यूटिव और 7 एसी चेयरकार होते हैं। ट्रेन में कुल 530 यात्री अपनी सीट बुक कर सकते हैं।

28. जयपुर-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के दो प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हाल ही में शुरू किया गया है। मंगलवार के अलावा यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इसके एसी चेयरकार का किराया करीब ₹965 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹1,920 है। जयपुर से उदयपुर के बीच की दूरी तय करने में इसे लगभग 7.30 घंटे का समय लगेगा।

29. तिरुनेलवल्ली-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस
तिरुनेलवल्ली-मदुरै-चेन्नई रूट पर चलने वाली यह ट्रेन काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। इस ट्रेन को तिरुनेल्लवैली से चेन्नई के बीच की दूरी तय करने में करीब 8 घंटा का समय लगता है। यह ट्रेन इस रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेनों के मुकाबले 2 घंटे कम समय लेगी।

30. जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस
यह गुजरात की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है। गुजरात के इन दोनों शहरों के बीच की 330 किमी दूरी को तय करने में इसे 5 घंटे से भी कम समय लगता है। बुधवार के अलावा यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलती है। इस रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेनों के मुकाबले यह ट्रेन 1 घंटा कम समय लेती है।

31. रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
रांची से हावड़ा के बीच की 463 किमी की दूरी को यह ट्रेन 7 घंटों में तय करती है। यह ट्रेन भी सप्ताह में 6 दिन चलती है। हावड़ा से रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार का किराया ₹1,030 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹2,045 है।

32. राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस

ओडिशा के राउरकेला को पुरी से जोड़ने वाली यह ट्रेन हाल ही में शुरू हुई है। पुरी से राउरकेला के बीच की दूरी को तय करने में इस ट्रेन को लगभग 7 घंटा 30 मिनट का समय लगता है। 8 कोच वाली यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी 6 दिन चलेगी।

33. पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

पटना से हावड़ा के बीच चलने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। पटना से हावड़ा के बीच 535 किमी की दूरी को तय करने में इस ट्रेन को करीब 6.30 घंटा का समय लगेगा। बुधवार के अलावा सप्ताह में 6 दिन चलने वाली इस ट्रेन के एसी चेयरकार का किराया ₹1,160 और एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹2,725 होगा। यह ट्रेन पटना साहिब, मोकामा, लखीसराय, जसीडीह, जामताड़ा, आसनसोल, दुर्गापुर के रूट पर चलेगी।

34. नई दिल्ली-वाराणसी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस

यात्रियों की मांग के मद्देनजर नई दिल्ली से वाराणसी के बीच दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने का फैसला भारतीय रेलवे ने लिया। यह देश भर में पहली ऐसी रूट है जिसपर दो वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाता है। वाराणसी से नई दिल्ली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22415) बनारस से सुबह 6 बजे खुलती है जो नई दिल्ली दोपहल 2.05 बजे पहुंचती है। वहीं वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर 3 बजे खुलती है जो रात को 11.05 बजे बनारस पहुंचती है। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर होता है। भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली-वाराणसी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस के किराए के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इस रूट पर पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह ही इसका किराया भी होने की संभावना है।

35. आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस
रामनगरी अयोध्या को राजधानी दिल्ली से जोड़ती है। बुधवार के अलावा सप्ताह में 6 दिन इस ट्रेन का संचालन होता है। दिल्ली से अयोध्या के बीच में यह ट्रेन 2 स्टेशनों कानपुर सेंट्रल और लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर रुकती है। दिल्ली-अयोध्या चेयरकार का किराया ₹1,625 और एग्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹2,965 है। कानपुर सेंट्रल से अयोध्याधाम तक चेयरकार का किराया ₹835 और एग्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹1,440 है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार (दिल्ली) के चेयरकार का किराया ₹1,250 और एग्जिक्यूटिव चेयरकार का किराया ₹2,270 है। सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से खुलेगी और दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर अयोध्याधाम स्टेशन से खुलेगी और रात को 11 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार स्टेशन पर पहुंचेगी।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+