Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानिए पर्यटन के लिए क्यों खास है महाराष्ट्र का विसापुर फोर्ट ?

जानिए पर्यटन के लिए क्यों खास है महाराष्ट्र का विसापुर फोर्ट ?

विसापुर फोर्ट एक पहाड़ी किला है, जो महाराष्ट्र के पुणे जिले के अंतर्गत विसापुर नामक गांव में स्थित है। यह एक प्राचीन किला है, जिसे 18वीं शताब्दी में बालाजी विश्वनाथ ने बनवाया था।

अपने गौरवशाली इतिहास के साथ भारत का महाराष्ट्र एक समृद्ध राज्य है, जो ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से काफी महत्व रखता है। शक्तिशाली मराठा राजाओं की भूमि रहा यह प्राचीन स्थल कई मायनो में आपकी यात्रा को खास बना सकता है। पश्चिम घाट की पहाड़ियां, नदी, जलप्रपात और प्राचीन किले-महल महाराष्ट्र को खास बनाने का काम करते हैं। हर साल यहां करोड़ों की तादाद में पर्यटकों का आगमन होता है।

मुंबई, पुणे, औरंगाबाद, नासिक, नागपुर आदि यहां के सबसे महत्वपूर्ण शहर है, जो अपनी खासियतों की वजह से पूरे विश्व भर में जाने जाते हैं। ऐतिहासिक संरचनाओं को देखने लिए महाराष्ट्र एक आदर्श जगह है, और आज इस लेख में हम आपको राज्य के प्राचीन किलो में से एक विसापुर फोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जानिए यह किला आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

विसापुर किला

विसापुर किला

PC-NishantAChavan

विसापुर फोर्ट एक पहाड़ी किला है, जो महाराष्ट्र के पुणे जिले के अंतर्गत विसापुर नामक गांव में स्थित है। यह एक प्राचीन किला है, जिसे 18वीं शताब्दी में बालाजी विश्वनाथ ने बनवाया था,जो मराठा साम्राज्य के सबसे पहले पेशवा थे। यह किला लोहागढ़-विसापुर दुर्ग गा हिस्सा है, हालांकि लोहागढ़ फोर्ट यहां से कुछ कि.मी की दूरी पर स्थित है, और माना जाता है कि इसका निर्माण विसापुर किले से पहले किया गया था। मराठा साम्राज्य के संबंध रखने के कारण इन्हें जुड़वा किला भी कहा जाता है। समुद्र तल से 3556 मीटर की ऊंचाई के साथ यह किला राज्य के चुनिंदा सबसे ऊंचे फोर्ट में गिना जाता है, इसलिए यहां इतिहास प्रेमियों, पर्यटकों के अलावा भारी संख्या में ट्रेकर्स का भी आगमन होता है। माना जाता इस इस क्षेत्र का संबंध महाभारत काल से भी है, इसलिए यह धार्मिक रूप से महत्व रखता है। किले से किवदंती और स्थानीय लोगों के कथनों के अनुसार यह किला पांडवों द्वारा बनाया था, हालांकि इस तथ्य के सत्यापन से जुड़ा कोई ठोस सबूत उपलब्ध नहीं है। वर्तमान में किया खंडहर अवस्था में मौजूद है, लेकिन प्राकृतिक सौंदर्यता से घिरे होने के कारण यह राज्य के खास पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। आगे जानिए इस किले से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को।

आने का सही समय

आने का सही समय

PC- NishantAChavan

पहाड़ी पर स्थित विसापुर किले का भ्रमण साल भर किया जा सकता है। यहां का मौसम वर्षभर सुहावना और काफी खुशनुमा बना रहता है। हालांकि मॉनसून के दौरान यहां के ट्रेकिंग ट्रेल्स काफी फिसलन भरे हो जाते हैं, इसलिए इस मौमस यात्रा करते वक्त पूरी सावधानी बरतें। लेकिन अगर आप अपनी विसापुर यात्रा के दौरान प्रकृति की खास सुंदरता का आनंद जी भरकर उठाना चाहते हैं तो यहां का प्लान अक्टूबर से लेकर फरवरी के मध्य बनाएं, इस दौरान यहां की पहाड़ी खूबसूरती देखने लायक होती है।

क्यों आएं विसापुर ?

क्यों आएं विसापुर ?

PC-Varun Patil

विसापुर की यात्रा आपके लिए कई मायनों में खास हो सकती है। एक प्रकृति प्रेमी से लेकर इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों और रोमांच के शौकीनों के लिए यहां बहुत कुछ उपलब्ध है। वनस्पतियों से भरी यहां की पहाड़ियां वातावरण को शांत और मनमोहक बनाने का काम करती हैं। अगर आप रोमांच क शौक रखते हैं, तो यहां माउंटेन ट्रेकिंग का आनंद ले सकते हैं। फोटोग्राफी के शौकीन यहां के अद्भुत नजारों को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। एकांत स्थल के खोजी भी यहां आकर अपार मानसिक और आत्मिक शांति का अनुभव कर सकते हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC-Sumedh.dorwat

विसापुर किले तक आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं, यहां का निकटतम हवाईअड्डा पुणे एयरपोर्ट है, जो लगभग यहां से 60 कि.मी की दूरी पर स्थित है। पुणे एयरपोर्ट से आपको पहले आपको बस या टैक्सी से लोनावला पहुंचना पड़ेगा जहां से आप विसापुर के लिए सीधे टैक्सी या कैब ले सकते हैं। रेल मार्ग के लिए आप लोनावला रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते हैं। आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों के जरिए भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से विसापुर राज्य के शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+