Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »देवभूमि में स्थित है विष्णु प्रयाग, इन दो पवित्र नदियों की है संगम स्थली

देवभूमि में स्थित है विष्णु प्रयाग, इन दो पवित्र नदियों की है संगम स्थली

विष्णु प्रयाग, उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक पवित्र स्थान है, जो दो नदियों- अलकनंदा और धौलीगंगा का संगल स्थल भी है और यह पंच प्रयाग में से भी एक है।

उत्तराखंड के बारे में जितना कहा जाए या जितना लिखा जाए, वो कम ही होगा। आसान भाषा में कहे तो 'इसे शब्दों में पिरोया नहीं जा सकता है'..। अब इसे ऐसे ही देवभूमि के नाम से थोड़ी जाना जाता है। विश्व विख्यात यह भूमि भगवान का घर माना जाता है। यहां चार धाम, पंचकेदार व सात पवित्र शहरों में से एक नगरी यहा भी है, जिसे माया (वर्तमान नाम - हरिद्वार) के नाम से जाना जाता है।

इस धरती पर कई ऐसे मंदिर हैं, जहां भक्तों की कतारें लगी रहती हैं। पर्यटन की दृष्टि से भी उत्तराखंड किसी से कम नहीं आंका जाता। इसके अलावा यहां कई नदियों का उद्गम स्थल व संगल स्थल भी है, जिनमें से एक विष्णु प्रयाग है। यह पवित्र स्थान अलकनंदा नदी और धौलीगंगा नदी का संगल स्थल है, जो किसी पूज्यनीय स्थान से कम नहीं है। यहां आसपास का नजारा देख आप इसके दीवानें हो जाएंगे।

vishnu prayag

अलकनंदा व धौलीगंगा का संगम स्थल

अलकनंद व धौलीगंगा दोनों ही नदियां हिमालयाई नदी है। यह दोनों नदियां काफी पवित्र मानी जाती है। अलकनंदा की बात की जाए तो यह संतोपंथ से लेकर देव प्रयाग तक ही बहती है और इसके बाद इस नदी का नाम समाप्त हो जाता है और आगे इसे गंगा के नाम से जाना जाता है। वहीं, धौलीगंगा की बात की जाए तो यह गढ़वाल व तिब्बती सीमा के दर्रों से निकलती हुई ऋषिगंगा नदी में विलय हो जाती है। इन दोनों का नदियों का जहां संगम होता है, उसे अलकनंदा व धौलीगंगा का संगम स्थल कहा जाता है। यह पवित्र स्थान विष्णु प्रयाग में स्थित है।

vishnu prayag

विष्णु प्रयाग के आसपास घूमने वाली जगहें

विष्णु प्रयाग एक ऐसा स्थान है, जहां आपको हिमालय पर्वत भी देखने को मिलेगा और पहाड़ी हरियाली भी..। धर्म का केंद्र होने के साथ-साथ यह स्थान अपने स्वच्छ व शांत वातावरण के लिए भी जाना जाता है। यहां आसपास घूमने वाली कई जगहें हैं, जिनमें- विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना के समीप हनुमान जी का मंदिर, फूलों की घाटी, राष्ट्रीय उद्यान, कल्पेश्वर महादेव मंदिर, औली, गोर्सन बुग्याल जैसे स्थान शामिल है।

एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी आनंद

अगर विष्णु प्रयाग घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह स्थान बेहद ही खूबसूरत है। चमोली में स्थित होने के चलते यहां आसपास घूमने के लिए काफी कुछ है। इसके अलावा एक और चीज है, जो आपकी ट्रिप को और भी खास बनाती है और वो हैं यहां का एडवेंचरस स्पोर्ट्स..। यहां आप औली में स्कीइंग और रूद्रनाथ की ट्रेकिंग का भी मजा ले सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+