Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हिमालय की 10 बेमिसाल झीलें जहाँ की खूबसूरती है लाजवाब

हिमालय की 10 बेमिसाल झीलें जहाँ की खूबसूरती है लाजवाब

By Staff

भारत में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और असम से राजस्थान तक झीलें और नदियों की विशाल संख्या है। जहाँ पर्यटक जाना पसंद करते हैं । ऐसे ही खूबसूरत झीलें हैं हिमालय की जिनकी खूबसूरती आपके मन को सराबोर कर देगी। जहाँ पानी में लहरों की अठखेलियां आपके जीवन की थकान कुछ पल के लिए गायब ही कर देंगीं।

हिमालय पर्वत श्रंखला भारत के चारों और खूबसूरत आकर्षक नज़ारे, तिब्बत और नेपाल जैसे पडोसी देशों के लिए तो जाना जाता है। साथ ही यह अपनी झीलों के लिए भी पर्यटकों को लुभाता रहा है। हिमालय क्षेत्र की झीलें अधिकांश समुद्रतल से 5000 मीटर की ऊंचाई पर हैं। तो दोस्तों सैर करते हैं हिमालय की विशाल आकर्षण वाली 10 खूबसूरत झीलों की।

हिमालय की 10 बेमिसाल झीलें जहाँ का खूबसूरती है लाजवाब

शिकारा का लुफ्त उठायें नागिन झील में
Photo Courtesy: McKay Savage

1- नागिन झील
कश्मीर के आकर्षण और दर्शनीय स्थलों में से एक है नागिन झील जो कि डल झील का एक टुकड़ा है। यह झील ज़बरवान पहाड़ियों पर स्थित है। यहाँ पर्यटक इस झील के खूबसूरत नज़ारों का लुफ्त उठाने के साथ साथ शिकारा का भी आंनद उठा सकते हैं।
पढ़ें: सिक्किम की वो टॉप 5 झीलें जो प्रकृति के दीवानों को करती हैं अपनी तरफ आकर्षित

हिमालय की 10 बेमिसाल झीलें जहाँ का खूबसूरती है लाजवाब

मनसर झील में लुफ्त उठायें अठखेलियां करती मछलियों का
Photo Courtesy: Zamsam

2- मनसर झील
जम्मू में एक बेहद खूबसूरत और बेमिसाल स्थलों में शामिल है मनसर झील। जो अपने आकर्षक दृश्यों से पर्यटकों को लुभाती रहती है। यहीं भगवान शेषनाग का एक मंदिर भी है दो दर्शनीय है। इस पवित्र स्थल और मानसरोवर की पवित्रता के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहती है। यहाँ पर्यटक इस स्थल के दर्शन करने के साथ साथ मछलियों की अठखेलियों का आंनद भी उठा सकते हैं।

हिमालय की 10 बेमिसाल झीलें जहाँ का खूबसूरती है लाजवाब

कितना दिलकश नज़ारा है पैंगोंग झील का
Photo Courtesy: Kamaljith K V

3- पैंगोंग झील
पैंगोंग एक बेहद खूबसूरत नमक पानी की झील है जो कि लद्दाख के अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित है। यह झील 134 किलोमीटर लंबी है। पैंगोंग झील सर्दियों में पूरी तरह जम जाती है जैसे फ्रीज़ में बर्फ जम जाती है। इस झील का खारा पानी प्रवासी पक्षियों को बड़ी संख्या में आकर्षित करता है।

हिमालय की 10 बेमिसाल झीलें जहाँ का खूबसूरती है लाजवाब

हसीन वादियों से घिरी है रेणुका झील
Photo Courtesy: Fred Hsu

4- रेणुका झील
रेणुका झील हिमाचल प्रदेख की सिरमौर जिले में सबसे बड़ी झील है। तो आप भी इस वेकेशन रेणुका झील की ओर रुख कर सकते हैं। माना जाता है कि यह झील रेणुका देवी का प्रतिरूप है। इस झील के पास भगवान शिव और देवी रेणुका के मंदिर भी हैं। इसलिए यह झील तीर्थ स्थल भी मानी जाती है। आप यहाँ झील के आकर्षक नज़ारों का लुफ्त उठाने के साथ साथ नाव का आंनद भी ले सकते हैं।

5- रिवालसर झील
हिमाचल प्रदेश की आकर्षक झीलों में से एक है रिवालसर झील जो कि मंडी से 24 किमी दूर तथा समुद्रतल से 1360 मीटर की ऊँचाई पर है। यह झील हिन्दुओं, सिखों और बौध्दों के लिए पवित्र स्थल है। यह झील छोटे अस्थायी द्वीपों के लिए भी जाना जाता है।

हिमालय की 10 बेमिसाल झीलें जहाँ का खूबसूरती है लाजवाब

आंनद लें सूरज ताल के आस-पास के आकर्षक दृश्यों का
Photo Courtesy: Anks

6- सूरज ताल
यह पवित्र स्थल हिमाचल प्रदेश के स्पीति घाटी में स्थित है। यह चोलामु और गुरडोंगमार झीलों के बाद भारत में तीसरी सबसे ऊँची झील है और दुनिया में 21 वीं सबसे ऊँची झील है। इस झील में हर साल भक्तों की भीड़ उमड़ी रहती है जो भगवान को प्रसन्न करने आना चाहते हैं।

7- सातताल झील
सातताल झील उत्तराखंड में भीमताल में मध्य हिमालय की माहरा गाँव घाटी में स्थित है जो कि मीठे पानी की झील है। यह उत्तराखंड की बेमिसाल झीलों में से एक है। इस झील के किनारे बैठकर आप प्रवासी पक्षियों, झील के उथल पुथल करती लहरों और मछलियों की अठखेलियों का आंनद उठा सकते हैं। यह झील फोटोग्राफरों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं।

हिमालय की 10 बेमिसाल झीलें जहाँ का खूबसूरती है लाजवाब

ग्लेशियर (हिमनदों) से युक्‍त है त्सोंगमो या चांगू झील
Photo Courtesy: Ravinder Singh Gill

8- त्सोंगमो या चांगू झील
त्सोंगमो या चांगू झील पूर्वी सिक्किम में स्थित है, जो गंगटोक से करीब 40 किमी आगे है। यह झील सिक्किम के आकर्षणों में से एक है। यह झील अपनी प्राकृतिक सुंदरता और व्यापक विविधता के लिए पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। इस झील के बारे में एक विशेषता है। भारतीय डाक सेवा ने वर्ष 2006 में इस झील को समर्पित एक टिकट जारी किया था।

9- सुमेन्दु झील
सुमेन्दु झील दार्जिलिंग जिले के निर्मल पहाड़ियों पर बसा एक बेहद आकर्षक स्थल है। जिसे मिरिक का दिल कहा जाता है। इस झील के पास के चाय के बागानों, घाटियों की नैसर्गिक सुंदरता देखते ही बनती है। यहाँ आने वाले पर्यटक इस झील की सुंदरता में ही खो से जाते हैं।

हिमालय की 10 बेमिसाल झीलें जहाँ का खूबसूरती है लाजवाब

अद्भुत नज़ारा है सेल झील के आकर्षण का
Photo Courtesy: Prashant Ram

10- सेला झील
सेला झील अरुणाचल प्रदेश के उत्तर पूर्वी राज्य में दुनिया की सबसे ऊँची सेला दर्रा पास पर स्थित है। इस झील का पानी नीला है जिसपर सूरज जब अपनी किरणें बिखेरता है तब इसका दृश्य और भी लुभावना हो जाता है। सर्दियों में इस का पानी जम जाता है जिसपर पर्यटक स्कीइंग करने का आंनद उठाने है।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X