Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रोमांच और रहस्य का मिश्रण है कैम्पबेल, जरूर लें साहसिक सैर का आनंद

रोमांच और रहस्य का मिश्रण है कैम्पबेल, जरूर लें साहसिक सैर का आनंद

अण्डमान का कैम्पबेल बे नेशनल पार्क। Campbell Bay National Park, Andaman।

भारत में सबसे रहस्यमय राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है अण्डमान -निकोबार द्वीप समूह स्थित कैम्पबेल बे नेशनल पार्क। हिंद महासागर के पूर्वी हिस्से सुमात्रा से करीब 190 किमी दूर यह अभयारण्य 426 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला है। वन्यजीवों के लिए आरक्षित इस क्षेत्र को 1992 में नेशनल पार्क का दर्जा मिला और बाद में ग्रेट निकोबार बायोस्फीयर रिजर्व में शामिल किया गया।

कामकाजी दुनिया से विराम लेकर एक रोमांचक सफर के लिए यह स्थान सबसे आदर्श माना जाता है। उष्णकटिबंधीय सदाबहार जंगल इस पूरे इलाके में रहस्य घोलने का काम करते हैं। आप यहां शानदार फोटोग्राफी का अनुभव ले सकते हैं। इस खास लेख में जानिए पर्यटन के लिहाज से यह राष्ट्रीय उद्यान आपके लिए कितना खास है।

रोमांच और रहस्य का मिश्रण

रोमांच और रहस्य का मिश्रण

PC- Jogsia

चूंकि यह राष्ट्रीय उद्यान हिंद महासागर के द्वीप में स्थित है, इसलिए यहां पहुंचने के लिए सरकार द्वारा संचालित हेलीकॉप्टर सेवा ( पवन हंस) की जरूरत पड़ती है। यह हवाई सेवा आप पोर्ट ब्लेयर से ले सकते हैं। आप पोर्ट ब्लेयर से नौका सेवाओं के माध्यम से भी इस यादगार सफर को पूरा कर सकते हैं। जैसे-जैसे आप इस अभयारण्य के नजदीक पहुंचते जाएंगे रोमांच आपके दिल और दिमाग पर छाता जाएगा।

पक्षियों की चहचहाहट इस वन्य क्षेत्र को जीवंत रूप प्रदान करती है। यह स्थान किसी जन्नत से कम नहीं, अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं तो यहां का सफर आपको जरूर करना चाहिए। रहस्य और रोमांच के प्रेमी भी यहां आ सकते हैं।

कैम्पबेल की जलवायु

कैम्पबेल की जलवायु

PC- Vanparia.pradip

कैम्पबेल बे नेशनल पार्क का वातावरण थोड़ा गर्म और आर्द्र रहता है , हालांकि देश के अधिकांश भागों की तुलना में यहां का तापमान मध्यम है। यहां गर्मियों के 31 डिग्री और सर्दियों में 20 डिग्री सेल्सियस के साथ पारा रहता है। अगर आप यहां का प्लान बना रहे हैं तो अपने साथ हल्के सूती वस्त्र जरूर साथ रखें।

इस सब से अलग आप जैसे ही अभयारण्य के संपर्क में पहुंचते हैं तो यहां की रोमांच भरी दुनिया के सामने सब कुछ भूल जाएंगे। पानी और पेड़-पौद्यों का संपर्क सुखद अनुभव कराने के लिए काफी हैं।

कैम्पबेल आने का सही समय

कैम्पबेल आने का सही समय

PC- Venkatesh K

मार्च और अक्टूबर के महीनों के बीच इस राष्ट्रीय उद्यान की सैर का सबसे आदर्श समय होता है, इस दौरान जंगली फूल खिलना शुरू होते हैं जिनकी वजह से यह पूरा वन्य क्षेत्र काफी आकर्षक लगता है।

इस दौरान का मौसम काफी सुखद रहता है, आप आराम से पूरे अभयारण्य की सैर का आनंद ले सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ यहां एक रोमांचक ट्रिप का प्लान बनाया जा सकता है।

वाइल्ड लाइफ का आनंद

वाइल्ड लाइफ का आनंद

PC- Ltshears

जलीय जीवन से भरा कैम्पबेल नेशनल पार्क में वन्यजीव उत्साही और प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नते से कम नहीं। यहां उनके देखने के लिए विभिन्न वनस्पति प्रजातियां और वन्य जीव मौजूद हैं।

आप यहां क्रैब-खाने वाले लंगूर, मेगापोड, जायंट रॉबर केकड़ा और निकोबार कबूतर शामिल हैं। इसके अलावा आप यहां कछुए की दुलर्भ प्रजाति रिडले, लेदरबैक कछुआ, जंगली सूअर, हिरण, सिवेट बिल्ली आदि को देख सकते हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- Prateek4

पोर्ट ब्लेयर से हेलीकॉप्टर सवारी द्वारा आप कैम्पबेल राष्ट्रीय उद्यान लगभग 3 घंटे में पहुंच सकते हैं। राजधानी शहर पोर्ट ब्लेयर से यह नेशनल पार्क लगभग 298 समुद्री मील दूर है। वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (पोर्ट ब्लेयर) यहां का नजदीकी एयरपोर्ट है।

पोर्ट ब्लेयर का अपना कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। पोर्ट ब्लेयर का निकटतम रेलवे स्टेशन 1369 किमी दूर चेन्नई रेलवे स्टेशन है। पोर्ट ब्लेयर के लिए कोई सड़क सेवा नहीं है। यहां केवल हवाई मार्ग के द्वारा ही पहुंचा जा सकता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+