Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस वीकेंड दिल्ली में होगा फुल ऑन एडवेंचर..

इस वीकेंड दिल्ली में होगा फुल ऑन एडवेंचर..

अगर आप इस वीकेंड दिल्ली के पास कुछ एडवेंचर करना चाहते है तो हमारा ये आर्टिकल पढना बिल्कुल भी ना भूले

By Goldi

वीकेंड का इंतजार हम सभी को ही रहता है कि, कब वीकेंड आएगा और हम जमकर मस्ती करेंगे। कुछ लोग वीकेंड का मजा घर में सोकर लेते है तो कुछ घूमने में दिलचस्पी रखते हैं। अगर आप भी घूमने के शौक़ीन है तो हमारा यह लेख आपही के लिए है।जी हां क्योंकि आज हम आपको अपने आर्टिकल से बताने जा रहें हैं दिल वालों की दिल्ली के आसपास की उन जगहों के बारे में जो आपके मन को तरोताज़ा कर देगी। तो देर किस बात की आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में,

फ्लाई बॉय एयर सफारी
फ्लाई बॉय एयर सफारी उन लोगो के लिए बेहद खास है जिन्हें एडवेंचर काफी पसंद है। यहां आप पैराग्लाइड का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं।सिर्फ युवाओं के लिए ही नहीं बल्कि बच्चो के लिए भी यह जगह बेहद खास है क्योंकि उन्हें एक बिल्कुल नई दुनिया का आभास होगा और बच्चें खुद को आकाश में पक्षी की तरह उड़ते हुए पाएंगे।

 weekend gateway Adventure Activities in and around Delhi

सोहना
सोहना गुड़गांव-अल्वर हाईवे पर शहर से 24 किमी दूर स्थित है और दिल्ली से इसकी दूरी महज 54 किलोमीटर है। दमदम झील यहां का एक जाना पहचाना पर्यटन स्थल है, जिसकी प्राकृतिक छटा देखते ही बनती है। पर्यटक यहां बोटिंग का भी आनंद उठा सकते हैं। यहां हर साल फरवरी में विंटेज कार रैली का आयोजन भी किया जाता है, जो काफी चर्चा जगाने वाला होता है।

 weekend gateway Adventure Activities in and around Delhi

अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क
अगर आप सोचते है कि आपको रॉक क्लाइम्बिंग के मनाली या कहीं और जाना होगा तो ऐसा नहीं है आप इसका मजा अपने गुडगांव में भी उठा सकते है। इसके लिए आपको जाना होगा अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क। आप यहां सुबह 8 बजे पहुंचकर आप यहां रॉक क्लाइम्बिंग का मजा ले सकते हैं। मंकी क्रोलिंग का भी मजा ले सकते है। बता दें, यहां सभी एक्टिविटीज दोपहर 12 बजे तक ही होती है।

 weekend gateway Adventure Activities in and around Delhi

ऍफ़9 गो कार्टिंग गुडगांव
आज के युवायो को गो कार्टिंग काफी पसंद है इसे ऍफ़ 1 रेस भी कहा जाता है।अगर आप ऍफ़ 1 रेस के दीवाने है और इसे ट्राय करना चाहते है तो पहुंच इस वीकेंड पहुंच जाइये ऍफ़9 गो कार्टिंग गुडगांव। जहां आप ऍफ़ 1 रेस का मजा ले सकते है।यहां आपको तरह तरह की कार्ट्स मिलेगी-जैसे-गो कार्ट्स फार्मूला,के बुलेट मॉडल, 160 सीसी इंजन आदि। यहां आपको इस कार्टिंग रेस के बारे में एक्सपर्ट्स द्वारा सब कुछ बताया जायेगा जिसके बाद आप इसका मजा अपने दोस्तों के साथ ले सकते हैं। यह कार्टिंग दोपहर एक बजे से लेकर रात 9 बजे तक खुलता है।

 weekend gateway Adventure Activities in and around Delhi

सेग्वे टूर
आप दिल्ली तो कई बार घुमे होंगे लेकिन इस बार दिल्ली घूमिये सेग्वे से। जी हां, सेग्वे दो पहियों वाला बैटर से चलने वाली दो पहिया गाड़ी है ।नॉर्मल टूर मंडे से फ्राइडे तक सुबह के 5.15 से 8 बजे तक चलेगा। जबकि वीकेंड पर 10 बजे तक चलेगा। वीकेंड पर शाम को भी 6 से 9 बजे तक सेग्वे टूर होंगे।इस टूर में एक साथ एक ग्रुप में केवल 6 लोग होंगे। मंडे से फ्राईडे तक राइड की फीस 1340 रुपये है, जबकि वीकेंड पर 1640 रुपये लगेंगे। इस प्राइज में आपके साथ दो सुपरवाइजर और दो मार्शल आर्ट एक्सपर्ट्स होंगे। ये एक्सपर्ट्स ग्रुप के आगे और पीछे चलेंगे और आपको राइड में पूरी सेफ्टी देंगे।

 weekend gateway Adventure Activities in and around Delhi
प्रतापगढ़ फार्म्स
अगर आपको शहर में रहकर गांव का मजा लेना है तो बस दिल्ली से निकल पड़िए प्रतापगढ़ फार्म्स। यह फार्म हाउस सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 तक खुला रहता है। आप यहां ऊंट और बैलगाड़ी की सवारी कर सकते हैं। साथ ही यहां इंडोर गेम्स के साथ साथ आउटडोर गेम्स का भी मजा ले सकते हैं..जिनमे क्रिकेट, गिल्ली डंडा, वॉलीबॉल जैसे खेल शामिल है। यकीन मानिए यहां आकर आपके बचपन की यादें ताजा हो जाएँगी।

 weekend gateway Adventure Activities in and around Delhi

आगरा
आप वीकेंड पर आगरा में जाकर ताजनगरी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आगरा, दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर है। जो अपने आलीशान ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। दुनिया का सातवां अजूबा कहा जाने वाला ताज महल इसी शहर की सर ज़मीं पर है।

Adventure Activities in and around Delhi

More News

Read more about: delhi दिल्ली travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+